5 कारण क्यों जोहान गज़ाली को ‘अगला रोडटंग’ कहा जा रहा है

Johan Ghazali Edgar Tabares ONE Fight Night 17 21 scaled

जोहान “जोजो” गज़ाली का ONE Championship के फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में कमाल का प्रदर्शन रहा है और काफी सारे जानकार उनकी रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन से तुलना करने लगे हैं।

17 वर्षीय स्टार का दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 5-0 का रिकॉर्ड है और वो शनिवार, 8 जून को “नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट के खिलाफ ONE 167 में शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे।

व्यक्तित्व और रिंग में प्रदर्शन के चलते समझना आसान है कि क्यों गज़ाली की तुलना “द आयरन मैन” से की जाती है और अगर वो ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की तरह जीतते रहे तो उनका करियर भी उसी दिशा में जा सकता है।

इससे पहले कि “जोजो” थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में वापसी करें, उन पांच चीजों पर चर्चा करते हैं जो उन्हें अपने आदर्श की तरह बनाते हैं।

#1 फॉरवर्ड प्रेशर

अगर एक शब्द में रोडटंग के स्टाइल को बताना पड़े तो वो होगा “प्रेशर।”

गज़ाली भी लगातार आगे बढ़ने और प्रतिद्वंदी के खिलाफ अपनी चलाने में विश्वास करते हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तब आता है, जब वो विरोधी पर दबाव बनाकर लगातार कॉम्बिनेशंस लगाते हैं।

फ्लाइवेट चैंपियन की तरह ही “जोजो” को पास रहकर वार-पलटवार करने में कोई दिक्कत नहीं है, जिसकी वजह से वो शानदार मैच दे पाते हैं और बढ़त उन्हीं को मिलती है।

#2 भारी-भरकम हाथ

गज़ाली और रोडटंग को पंच लगाने पसंद हैं और उनके दोनों हाथों में नॉकआउट करने की क्षमता है।

दोनों के पास ओवरहैंड राइट्स और लेफ्ट हुक्स हैं, जिनके दम पर उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को कैनवास पर गिराया है। उनके अटैक इतने तेज होते हैं कि विरोधी पलटवार करने से ज्यादा डिफेंड करने में सुरक्षित महसूस करते हैं।

एक चीज है जहां गज़ाली को अपने आदर्श से बढ़त हासिल है। उदाहरण के लिए, गज़ाली ने एडगर तबारेस को हराने में सिर्फ 36 सेकंड का समय लिया था। वहीं “द आयरन मैन” को मई 2023 में यही काम करने में 4 मिनट 34 सेकंड का समय लगा था।

#3 खतरनाक बॉडी शॉट्स

अपनी आक्रामकता और हेवी पंचों की वजह से गज़ाली और रोडटंग विरोधी को सर्वाइवल मोड में डाल देते हैं, जहां सिर्फ वो बचने के बारे में सोचते हैं।

जब भी प्रतिद्वंदी अपने गार्ड को ऊपर करते हैं तो रोडटंग की तरह ही युवा स्टार लेफ्ट हुक के जरिए लिवर पर वार करते हैं और मैच उसके बाद कुछ ही पलों में समाप्त हो जाता है।

अक्टूबर 2023 में मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी के तेमिरलैन बेकमुरज़ेव के खिलाफ मैच कठिन था, लेकिन गज़ाली के घातक बॉडी शॉट्स ने मैच का रुख ही बदल डाला और लिवर पर लगे पंच से प्रतिद्वंदी चित हो गए।

#4 सटीक एल्बो

लगातार आगे बढ़कर अटैक करने की वजह से कोई चौंकाने वाली बात नहीं है कि गज़ाली और रोडटंग अकसर खुद को विरोधी के बहुत करीब पाते हैं और ज्यादातर वो पंचों से वार करते हैं।

“जोजो” अपने पंचों की रेंज पाकर एल्बो के साथ कॉम्बिनेशन लगाते हैं या फिर आगे बढ़ते हुए विरोधी के गार्ड को कमजोर करने का काम करते हैं।

इसके अतिरिक्त क्लिंच में युवा सनसनी अपने अटैक से विपक्षी को चोट पहुंचाने का काम करते हैं।

#5 मजबूत ठोड़ी और डिफेंस

रोडटंग अपने चेहरे पर हुए वारों को सहने के लिए मशहूर हैं और उनका डिफेंस भी बहुत मजबूत होता है।

गज़ाली का गार्ड भी बहुत मजबूत और काउंटर गेम बहुत ही शानदार है। वो इशारे कर विरोधी को आगे आने के लिए कहते हैं और अगर वो मान जाएं तो फिर जमकर अटैक के बदले अटैक देखने को मिलते हैं।

“जोजो” की मजबूती उन्हें वार-पलटवार के दौरान अच्छे अटैक करने में मदद करती है, लेकिन अभी उन्हें “द आयरन मैन” के स्तर पर नहीं रखा जा सकता क्योंकि उन्होंने ONE के ग्लोबल रोस्टर में ज्यादा तगड़े एथलीट्स का सामना किया है।

मॉय थाई में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.