इन 5 कारणों से 3 मार्च को ONE Friday Fights 7 जरूर देखें

Rambolek Chor Ajalaboon and Theeradet Chor Hapayak

ONE Friday Fights 7 में आज शाम (3 मार्च) प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में धमाकेदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

थाईलैंड के बैंकॉक में होने वाले इवेंट के कार्ड में 9 मॉय थाई मुकाबले निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के कुछ उभरते स्टार्स भी शामिल होंगे।

नए साल पर जनवरी में शुरू होने के बाद से इन वीकली इवेंट्स ने बेहतरीन मुकाबलों के साथ लगातार फैंस का मनोरंजन किया है और इसमें कोई शक नहीं कि इस बार भी ऐसा ही होगा।

हम आपको वो 5 खास बातें बताने जा रहे हैं, जो आज होने वाली ऐक्शन से भरपूर शाम में देखने को मिलेंगी।

#1 एक आकर्षक मेन इवेंट

RambolekChorAjalaboon TheeradetChorHapayak OFF7 MainEvent01280X800

इवेंट को रैम्बोलैक चोर अजालाबून और थीराडेट चोर हापयाक की बाउट हेडलाइन करेगी। ऐसे में दोनों ही फाइटर्स डेब्यू मैच में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए उत्साहित हैं।

19 साल के Channel 7 Stadium चैंपियन रैम्बोलैक पहले से ही जानते हैं कि 143-पाउंट की कैचवेट मॉय थाई बाउट में जीत उनके ONE डेब्यू के लिए सबसे जरूरी होगी।

हालांकि, 24 साल के थीराडेट के पास 3 राउंड वाली फाइट्स का अधिक अनुभव है, जो जीत के लिए उनका पलड़ा भारी कर सकता है। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपने आदर्श और लंबे वक्त से ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा पर निशाना साधते रहे हैं।

10,000 अमेरिकी डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस जीतने की तमन्ना रखने वाले ये दोनों स्ट्राइकर इवेंट को हेडलाइन करने वाले मैच को शुरुआती बैल से ही रोमांचक बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।

#2 एक्शन में नज़र आएंगे मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस

ONE Friday Fights में मॉय थाई के उभरते और स्थापित दोनों तरह के स्टार्स नज़र आए हैं। ऐसे में इस सप्ताह दो अनुभवी वर्ल्ड चैंपियंस बैंकॉक में मुकाबला करने वाले हैं।

महज 18 साल उम्र होने के बावजूद रिट्टीडेट कियटसोंग्रिट Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं और वो 118-पाउंड की कैचवेट बाउट में रिटनाका ओर बोर जोर नाखोनपनोम से भिड़ेंगे।

इसके अलावा, 20 साल के युवा फाइटर कोंगचाई चानेडोनमुएंग एक और Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, जो स्ट्रॉवेट मुकाबले में चालमखाओ पीके साइन्चाई का सामना करेंगे।

#3 चालमखाओ की वापसी

ONE Friday Fights 2 में पेटटोंग कियटसोंग्रिट से बेहतरीन मुकाबला कर चुके चालमखाओ पीके साइन्चाई को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE के वीकली इवेंट के फैंस झट से पहचान लेंगे।

PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि की स्किल्स उनके पहले मैच में जबरदस्त नज़र आई थी और कोंगचाई जैसे खास प्रतिद्वंदी के खिलाफ एक और जीत उन्हें स्ट्रॉवेट रैंकिंग्स में और भी आगे बढ़ा सकती है।

चालमखाओ ने पहली जीत दर्ज करने के लिए पंच, किक और एल्बो का इस्तेमाल किया था। उन्होंने मैच में जबरदस्त फुर्ती भी दिखाई थी। ऐसे में 20 साल के एथलीट को ONE में अपने दूसरे मुकाबले में भी सभी तरह के पैंतरे आज़माने चाहिए।

#4 Road To ONE: Thailand चैंपियन करेंगे डेब्यू

Road To ONE इवेंट्स पूरी दुनिया में मार्शल आर्ट्स के उभरते स्टार्स का पता लगा रहे हैं। ऐसे में घरेलू स्तर के प्रतिभावान योडफुपा टोर योथा को अपना डेब्यू करने के लिए हमवतन साथी से मुकाबला करने का मौका मिला है।

हालांकि, उभरते हुए थाई एथलीट की बाउट अपराजित इलयास मुसाएव से होगी। दरअसल, रूसी एथलीट 9-0 का रिकॉर्ड रखते हैं और उन्होंने ONE Friday Fights 3 में अपने डेब्यू के दौरान शानदार लेफ्ट हुक से पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी को नॉकआउट कर दिया था।

दोनों ही एथलीट्स के पास फिनिश करने की जबरदस्त क्षमता है। ऐसे में जब ये मुकाबला करेंगे तो फैंस एक दिलचस्प बाउट की उम्मीद अवश्य करेंगे।

#5 MMA की 3 दिलचस्प फाइट्स

कार्ड में 9 बाउट्स के साथ जहां “द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” अपनी प्रमुख जगह रख रहा है, वहीं 3 रोमांचक MMA फाइट्स इवेंट को एक अलग ही रंग देंगी।

2 अमेरिकी फाइटर्स लॉरेंस फिलिप्स और बेन पार्कर के बीच हेवीवेट फाइट निर्धारित है तो ईरान के अराश मर्दानी और मामुर्जोन खामिदोव मिडलवेट मैच में भिड़ेंगे। बची-कुची कसर एटमवेट MMA बाउट में कोरिया की सो युल किम और फ्रांस की सौरिस मनफ्रेडी पूरी कर देंगी।

ये मुकाबले इन उभरते हुए स्टार्स में हरेक के लिए अपने बेहतरीन डेब्यू और ONE के MMA रैंक्स में बने रहने के लक्ष्य के साथ ही होंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.