इन 5 कारणों से 23 मई को ONE Friday Fights 109 देखना ना भूलें

Marwin Quirante Musa Musazade ONE Friday Fights 89 37 scaled

ONE Championship की 23 मार्च को धमाकेदार इवेंट के साथ वापसी होने जा रही है, जिसमें तीन खेलों के दमदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

आसान शब्दों में कहें तो ONE Friday Fights 109 वीकली एशिया प्राइमटाइम इवेंट सीरीज के सबसे दिलचस्प शो में से एक होगा।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुपरस्टार्स से लेकर युवा स्टार्स तक, इस इवेंट में सब कुछ शामिल है।

आइए उन कारणों पर चर्चा करते हैं, जिनके चलते कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस को ONE Friday Fights 109 जरूर देखना चाहिए।

#1 जापानी किकबॉक्सिंग सुपरस्टार्स के डेब्यू

जापान के दो सबसे सम्मानित स्ट्राइकर्स इस हफ्ते अपना प्रमोशनल डेब्यू करेंगे। फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में काइटो का सामना ईरानी धुरंधर मोहम्मद सियासरानी से होगा।

27 वर्षीय जापानी एथलीट ने लगभग हर खिताब जीता है और उनके नाम पूर्व ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी और मौजूदा ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मासाकी नोइरी पर जीत दर्ज हैं।

काइटो के तेज और गतिशील रवैये की परीक्षा सियासरानी के आगे बढ़ने वाले स्टाइल और मजबूती से होगी।

इसके बाद पूर्व K-1 चैंपियन युकी योज़ा का सामना अपराजित रूसी स्टार एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव से बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगा।

हाल ही में पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन पेचडम पेटयिंडी पर स्टॉपेज से जीत दर्ज करने वाले योज़ा को अपने घातक किकिंग गेम के लिए जाना जाता है। वो 2021 से कोई भी मैच नहीं हारे हैं और एक धमाकेदार मैच के लिए उतरेंगे।

ओसमानोव की बात करें तो वो अपने बेदाग रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

#2 ब्रीस डेल्वाल की वापसी

मेन इवेंट में ब्रीस “द ट्रक” डेल्वाल की ONE के ग्लोबल स्टेज पर वापसी होगी और उनकी टक्कर उभरते हुए थाई स्ट्राइकर योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री से होगी।

2019 और 2020 में डेल्वाल ने ONE में 0-2 का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था और उन्हें करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

भले ही उन्हें जजों के स्कोरकार्ड की वजह से हार गए, लेकिन अल्जीरियाई स्टार ने अपने एक्शन से भरपूर स्टाइल से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

अब वो वापसी कर ONE में जीत के साथ नए सफर की शुरुआत करना चाहेंगे, मगर लगातार छह फाइट जीत चुके योड-आईक्यू से उन्हें कड़ी टक्कर मिलेगी।

#3 मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट की दौड़ में शामिल कई स्टार्स

ONE Friday Fights सीरीज भविष्य के ग्लोबल सुपरस्टार तैयार करने का एक शानदार प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसमें स्टार छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए भिड़ते हैं।

इनमें फैन फेवरेट एथलीट्स जैसे जोहान गज़ाली, ब्रिटिश स्टार फ्रेडी हैगर्टी और मौजूदा ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने आदि शामिल हैं।

ONE Friday Fights 109 में शामिल कई फाइटर्स कॉन्ट्रैक्ट जीत सकते हैं।

मेन इवेंट में योड-आईक्यू और योज़ा के खिलाफ ओसमानोव के अलावा फैंस को थाई नॉकआउट आर्टिस्ट वुटिक्राई वोर चक्रावट और फिलीपीनो MMA स्टार मार्विन क्विरांटे पर नजर रखनी चाहिए।

#4 ओसमानोव की नजर अपराजित रहने पर

एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव अभी तक बहुत ही शानदार नजर आए हैं और उन्होंने ONE Friday Fights में छह धमाकेदार जीत दर्ज की हैं।

23 वर्षीय किकबॉक्सिंग सनसनी को अपनी शारीरिक क्षमता और बेहतरीन स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है।

अगर वो युकी योज़ा को मात दे पाए तो खुद को बेंटमवेट डिविजन के सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार और एक वर्ल्ड क्लास टैलेंट के रूप में स्थापित कर लेंगे। फैंस को उनके मैच से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

#5 क्विरांटे की कोशिश जीत की हैट्रिक पर

मार्विन “ग्रीन गॉबलिन” क्विरांटे ONE में अपने रिकॉर्ड को 3-0 करना चाहेंगे, जब स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले में उनका सामना रूसी स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट टोरेप्ची डोंगक से होगा।

फिलीपीनो स्टार का अभी तक का प्रोफेशनल करियर बेहतरीन रहा है और ONE Friday Fights के अपने दो मैचों में उन्होंने स्टॉपेज से जीत दर्ज की हैं और उनमें भविष्य का ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की झलक दिखती है।

यकीनन, 22 वर्षीय स्टार ने खुद को अपनी स्किल्स और फिनिश करने की काबिलियत के दम पर खेल के सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स में बना लिया है।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34