तेजी से उभरते हुए हेवीवेट MMA कंटेंडर अमीर अलीअकबरी से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें

Amir Aliakbari Dustin Joynson ONE Fight Night 12 44

ईरानी पावरहाउस अमीर अलीअकबरी लगातार तीसरी जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे, जब 1 मार्च को होने वाले ONE 166: Qatar में उनकी टक्कर पूर्व ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर से होगी।

लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में आयोजित होने वाले इस अहम मैच का प्रसारण 190 से अधिक देशों में होगा और 36 वर्षीय स्टार जीत हासिल कर एनातोली मालिकिन की वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट जीतने के लिए खिताबी मैच हासिल करने के करीब पहुंचना चाहेंगे।

इससे पहले कि अलीअकबरी अपने करियर की सबसे बड़ी फाइट के लिए सर्कल में उतरें, उनके बारे में मजेदार बातें जान लते हैं।

#1 वो एक छोटे शहर से ताल्लुक रखते हैं

इन दिनों अलीअकबरी तेहरान जैसे बड़े शहर में रहते हैं, लेकिन उनका शुरुआती जीवन एक छोटे से शहर में बीता।

वो ईरान के पूर्वी अज़रबैजान प्रांत में पले बढ़े, जो कि अज़रबैजान और अर्मेनिया के बॉर्डर के करीब पहाड़ों से घिरा हुआ है।

#2 भाई ने रेसलिंग के लिए प्रेरित किया

एक पूर्व UWW ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में अलीअकबरी इस समय MMA जगत के सबसे बेहतरीन रेसलर्स में से एक हैं।

परिवार के छह बच्चों में से एक के रूप में उन्होंने ईरान के सबसे मशहूर खेलों में से एक को दस साल की उम्र से शुरु कर दिया था और वो भी अपने बड़े भाई को देखकर।

उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और खुद को देश के सबसे प्रभावशाली मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक बना लिया।

#3 ईरान के सबसे बड़े कॉम्बैट स्पोर्ट्स सुपरस्टार

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में पांच फाइट्स के बाद अलीअकबरी ने खुद को ईरान के सबसे मशहूर मार्शल आर्टिस्ट और देश के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बना लिया है।

उनकी रेसलिंग और MMA में कामयाबी, जिसमें ONE में आई तीन नॉकआउट जीत भी शामिल हैं, ने उनकी स्टार पावर में इजाफा किया है।

अपनी एथलेटिक काबिलियत के अलावा उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग भी बहुत अधिक है और वो मिडल ईस्ट के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।

#4 वो एक सच्चे मुसलमान हैं

अलीअकबरी एक बहुत ही धार्मिक व्यक्ति हैं।

उन्होंने एक बार onefc.com को बताया था, “मुझे अपने धर्म से सारी ताकत मिलती है।” ये विश्वास उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता आ रहा है।

#5 एक परफ्यूम ब्रैंड के एंबेसडर

अलीअकबरी को चाहने वालों की तादाद बहुत अधिक है, ऐसे में जाहिर है कि कुछ कंपनियां उन्हें अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाना चाहेंगी।

ONE के बैनर तले मुकाबले करने वाले सुपरस्टार पावर पल्स नाम के परफ्यूम ब्रैंड के ब्रैंड एंबेसडर हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova