ONE में कोलंबिया के पहले फाइटर जोहान एस्टुपिनन से जुड़ी 5 रोचक बातें

JohanEstupinan 1200X800

जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन शुक्रवार, 24 मई को अपना ONE Championship डेब्यू करने जा रहे हैं।

21 वर्षीय अपराजित स्टार का सामना ONE Friday Fights 64 में खतरनाक कुओटा “ब्लैक समुराई” ओमोरी से 141-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में होगा।

एस्टुपिनन ने बीते सालों में मॉय थाई में कई सारी उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ये उनके अब तक के करियर की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

आइए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उभरते हुए स्टार के उतरने से पहले उनके बारे में खास बातें जानते हैं।

ONE में कोलंबिया के पहले एथलीट

एस्टुपिनन का जन्म कोलंबिया के सैंटियागो डी कैली में एक बड़े ही साधारण परिवार में हुआ।

उनके पिता एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम किया करते थे और मां घर संभालने का काम करती थीं, लेकिन परिवार की आय कम होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था।

“पांडा किक” चार भाइयों के साथ पले-बढ़े, जिसमें उन्हें दो जुड़वा भाई जॉर्डन शामिल हैं और वो सब साथ मिलकर चुनौतियों को दूर करने का प्रयास करते थे।

कठिनाइयों ने फाइटिंग वाले जज्बे को जन्म दिया

उनके पिता के खराब रवैये के कारण उन्हें घर पर कठिन समय का सामना करना पड़ा। एस्टुपिनन और उनके जुड़वा भाई को अनाथालय में भी रहना पड़ा।

इसी ने उनके अंदर जुझारूपन पैदा किया क्योंकि बच्चों के एक ग्रुप में उन्हें खुद को बचाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी।

सौभाग्य से, जब उनकी मां की नौकरी लगी तो वो बच्चों को घर ले आईं और उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई। इसी मजबूत मानसिकता की वजह से उन्होंने कोच जेसी फर्नांडीज़ की देखरेख में मार्शल आर्ट्स में कामयाबी हासिल की।

वो एमेच्योर वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं

प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करने से पहले कोलंबिया के स्टार ने एमेेच्योर लेवल पर काफी अच्छा करियर बनाया था।

उन्होंने 2021 में मॉय थाई एमेच्योर प्रतियोगिता के सबसे बड़े खिताबों में से IFMA वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीता था। एस्टुपिनन ने अंडर-23 में छह दिनों के भीतर दुनिया भर के टॉप स्टार्स को हराकर चार मैचों को जीतते हुए खिताब पर कब्जा किया था।

उनके पास कुछ उम्दा मूव्स हैं

एस्टुपिनन अपने मॉय थाई स्टाइल को “बहुमुखी और विस्फोटक” बताते हैं।

खेल की पारंपरिक चीजों के अलावा उन्होंने अपनी किक्स की स्पीड और सटीकता को बढ़ाने के लिए कैली-स्टाइल सालसा डांस के कुछ मूव्स को शामिल किया है।

इन बदलावों की वजह से उन्होंने अपनी खुद की तकनीक जैसे “काइओ कैन” “शोनर किक” इजाद कर ली है।

वो फाइटर के अतिरिक्त अपना दूसरा पक्ष दिखाना चाहते हैं

फाइटिंग एक गंभीर काम है और लोग फाइटर्स को भी इसी तरह का समझने की भूल कर बैठते हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं बहुत दयालु और हमेशा खुश रहता हूं। लोगों का मानना है कि मैं एक मशीन हूं और मेल-जोल नहीं करता, लेकिन बात बिल्कुल इसके उलट है।”

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.