जापानी स्टार हिरोबा मिनोवा से जुड़ी 5 रोचक बातें

Japanese MMA star Hiroba Minowa

शुक्रवार, 13 नवंबर को होने वाले ONE: INSIDE THE MATRIX III में Shooto चैंपियन हिरोबा मिनोवा ONE Championship में डेब्यू करते हुए #5 रैंक के खतरनाक स्ट्रॉवेट कंटेंडर लिटो “थंडर किड” आदिवांग का सामना करेंगे।

आदिवांग अपनी रैंकिंग की सुरक्षित रखने की कोशिश करेंगे तो वहीं मिनोवा प्रोमोशन में डेब्यू के बाद से ही दमदार प्रदर्शन करने वाले एथलीट को हराकर रैंकिंग्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास करते हुए दिखेंगे।

जापान के बाहर मार्शल आर्ट्स फैंस मिनोवा के बारे में शायद इतना नहीं जानते होंगे। आइए सर्कल में डेब्यू से पहले इस स्टार के बारे में कुछ रोचक बाते जानते हैं।

#1 16 साल की उम्र में प्रोफेशनल डेब्यू

Shooto Champion Hiroba Minowa

अपने पिता के कहने पर मिनोवा ने 12 साल की उम्र में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरु की थी।

मिडल स्कूल तक वो Shooto के इवेंट्स में मुकाबले करते हुए नजर आने लगे थे। वो हाई स्कूल खत्म होने तक कई एमेच्योर Shooto टाइटल जीत चुके थे और नेशनल Shooto टूर्नामेंट में तीसरा स्थान भी पाया था।

उन्होंने नवंबर 2015 में 16 साल की उम्र में प्रोफेशनल डेब्यू करते हुए पहले ही राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को गिलोटिन चोक से हराया।

#2 वो एक Shooto चैंपियन हैं

जनवरी 2020 में मिनोवा ने अपने युवा करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की, जब उन्होंने पुराने प्रतिद्वंदी योहेई कोमाकी को तीसरी बार हराकर Shooto स्ट्रॉवेट चैंपियनशिप अपने नाम की।

ऐसा करने के दौरान वो इतिहास के पहले फाइटर बने, जिन्होंने Shooto में जूनियर, एमेच्योर और प्रो फाइटर के रूप में मुकाबला किया और फिर टाइटल अपने नाम किया।

जिस तरह का प्रदर्शन उनका Shooto में रहा है, कुछ वैसी ही छाप ग्लोबल स्टेज पर छोड़ना चाहेंगे।



#3 100% फिनिशिंग रेट

https://www.instagram.com/p/B8L7laygg4p/

मिनोवा जब भी मुकाबले के लिए उतरते हैं तो उनका ध्यान अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करने पर होता है।

जापानी स्टार का 11-2 का शानदार रिकॉर्ड है और सबसे खास बात ये है कि उन्होंने ये सभी जीत सबमिशन या फिर TKO से हासिल की है।

मिनोवा ग्राउंड गेम में बहुत ही खतरनाक हैं, वो विरोधी की गर्दन एक बार पकड़ लें तो समझिए खेल खत्म। उनकी आठ में से छह सबमिशन जीत रीयर-नेकेड चोक से आई है।

इसके अलावा गिलोटिन और किमुरा से भी सबमिशन जीत आई हैं।

#4 ONE में शामिल होने वाले नए Shooto स्टार

https://www.instagram.com/p/B9EF0cdhSTO/

मिनोवा ने फरवरी महीने में ONE को आधिकारिक रूप से जॉइन किया था। ऐसा करते हुए वो दो दिग्गज Shooto स्ट्रॉवेट चैंपियंस की फेहरिस्त में जुड़ गए हैं, जिन्होंने आगे जाकर ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

इन एथलीट्स में योशिताका “नोबिता” नाइटो और योसूके “द निंजा” सारूटा का नाम शामिल है। सारूटा उन फाइटर्स में शामिल हैं, जिनके खिलाफ मिनोवा को हार का सामना करना पड़ा है।

अगर मिनोवा शुक्रवार को आदिवांग पर जीत हासिल कर लेते हैं तो वो भविष्य में मौजूदा नंबर 1 स्ट्रॉवेट कंटेंडर सारूटा के खिलाफ मैच पाने की पूरी कोशिश करेंगे।

#5 उम्र मात्र 21 साल

https://www.instagram.com/p/CAH6tQkBMjT/

मिनोवा ने छोटी ही उम्र में काफी कामयाबी हासिल की है, मात्र 21 साल की उम्र तक उन्होंने सिर्फ जापान में ही मुकाबला करते हुए काफी सफलता पाई है। इस स्टार के करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन आना बाकी है।

ONE Championship में मिनोवा को आगे बढ़ने का खूब मौका मिलेगा क्योंकि यहां उन्हें दुनिया के कुछ सबसे अच्छे फाइटर्स के खिलाफ मैच मिलेंगे।

अभी उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने प्रतिद्वंदी पर लगा होगा, जो पिछले सात मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं और करियर की 12वीं जीत पाने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: INSIDE THE MATRIX III को मिस नहीं करना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48