ONE Fight Night 19: Haggerty Vs. Lobo से जुड़े 5 सबसे अहम सवाल

Sitthichai Sitsongpeenong Eddie Abasolo ONE Friday Fights 22 46

ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo बस चंद दिन दूर है और फैंस लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले एक्शन का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

शनिवार, 17 फरवरी को होने वाले इवेंट में ढेर सारे धमाकेदार मुकाबले शामिल हैं, जो फैंस की दिलचस्पी को काफी बढ़ा रहे होंगे।

इस धमाकेदार इवेंट में होने वाली फाइट्स का नतीजा किस ओर जाएगा, ये कहना बड़ा ही मुश्किल काम है।

आइए जानने की कोशिश करते हैं कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले इवेंट से पहले उससे जुड़े हुए कुछ सवालों के बारे में।

#1 क्या कोई बेंटमवेट डिविजन में जोनाथन हैगर्टी को चुनौती दे सकता है?

जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी टॉप लेवल के फ्लाइवेट स्टार थे। उन्होंने सैम-ए गैयानघादाओ को हराकर ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था, लेकिन भार वर्ग में ऊपर आने के बाद वो और भी घातक हो गए हैं।

अब मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में हैगर्टी अपनी मॉय थाई बेल्ट को फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये खिताब उन्होंने पिछले साल अप्रैल में नोंग-ओ हामा को हराकर हासिल किया था।

नए डिविजन में आने के बाद से उन्हें रोक पाना नामुमकिन सा लग रहा है। वो नोंग-ओ के अलावा फैब्रिसियो एंड्राडे को भी हरा चुके हैं।

लेकिन उनके नए प्रतिद्वंदी लोबो काफी ताकतवर हैं और वो हैगर्टी के घातक अटैक को झेल सकते हैं। लेकिन क्या वो हैगर्टी पर उनके जैसी तेजी से वार कर पाएंगे?

#2 क्या बदला लेने में कामयाब रहेंगे सैमापेच? 

सैमापेच फेयरटेक्स बेंटमवेट मॉय थाई रीमैच में मोहम्मद यूनेस रबाह के खिलाफ हिसाब बराबर करना चाहते हैं।

पिछले साल दिसंबर में हुए मैच के लिए रबाह लेट नोटिस पर फाइट करने आए और उसके बाद वो कैचवेट मुकाबले के लिए वेट मिस (तय सीमा से ज्यादा वजन) कर गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने थाई स्टार को जिस तरह से फिनिश किया, वो विवाद का कारण बन गया।

नी और पंचों के अटैक से सैमापेच को गिराने के बाद अल्जीरियाई स्टार ने बैठे हुए थाई फाइटर को घुटने से वार किया, जो देखने पर अवैध प्रतीत हुआ।

अब #4 रैंक के कंटेंडर सैमापेच हर हाल में रबाह को हराकर विवादित हार का हिसाब चुकता करना चाहते हैं। वहीं रबाह भी दिखाना चाहेंगे कि उनकी पिछली जीत कोई तुक्का नहीं थी।

#3 क्या चोट के बाद जीत की लय बरकरार रख पाएंगे लियाम नोलन?

“लीथल” लियाम नोलन चोट और बीमारी की वजह से लंबे समय तक एक्शन से दूर रहने के बाद अपनी लय को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे।

पूरे 2023 में मुकाबला ना कर पाने के बाद उन्होंने पिछले महीने हुए ONE Fight Night 18 में अली अलीएव के खिलाफ जीत हासिल की और अब वो पांच हफ्तों के बाद ही लाइटवेट मॉय थाई मैच में नौज़ेत त्रूहीलो का सामना करने के लिए तैयार हैं।

अपने पिछले पांच मुकाबलों में 4-1 का रिकॉर्ड रखने वाले Knowlesy Academy के प्रतिनिधि इस हफ्ते जीत हासिल कर ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हासिल करने के अपने सपने की तरफ बढ़ना चाहेंगे।

लेकिन त्रूहीलो किसी भी हाल में उनको हराने के लिए पूरा दम लगा देंगे। क्या स्पैनिश स्टार नोलन को रोकने में कामयाब होकर अपने लिए आगे की राह आसान कर पाएंगे?

#4 ONE में अमेरिकी मॉय थाई का किंग कौन?

ONE की यूएस प्राइमटाइम पर एंट्री के बाद से अमेरिकी लोगों की मॉय थाई को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है और दो बेहतरीन स्ट्राइकर्स अमेरिकी मॉय थाई का सबसे बड़ा चेहरा बनने के लिए रिंग में उतरेंगे।

एडी अबासोलो और ल्यूक “द शेफ” लेसेई दोनों ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इस फेदरवेट मुकाबले में कोई एक ही आगे बढ़ पाएगा।

हार हो या जीत दोनों ही अपने स्टाइल से फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हालांकि, उनके लिए शायद जीत-हार से ज्यादा अमेरिकी मॉय थाई का प्रतिनिधित्व करने का दबाव होगा।

लेसेई पहले से ही फेदरवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में पांचवें स्थान पर हैं और विजेता को इस मैच से हर हाल में फायदा होगा।

#5 कौन सा स्ट्रॉवेट एथलीट अपनी छाप छोड़ना चाहेगा?

एक मार्च को ONE 166: Qatar में जैरेड ब्रूक्स और जोशुआ पैचीओ के बीच ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल रीमैच होगा। वो दोनों इस मुकाबले के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं तो वहीं कुछ स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स बैंकॉक में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

लिटो “थंडर किड” आदिवांग और “मिनी टी” डेनियल विलियम्स के रूप में दो खतरनाक स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे और दोनों जीत हासिल कर टॉप पांच रैंकिंग्स में प्रवेश पाना चाहेंगे।

इसी इवेंट में #5 रैंक के कंटेंडर मंसूर मलाचिएव का सामना पूर्व डिविजन चैंपियन योसूके सारूटा से होगा और दोनों ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट अपनी ताकत दिखाने के लिए उतरेंगे।

यहां से जीतने वाले स्टार को भविष्य में बेल्ट के लिए मैच मिल सकता है क्योंकि कतर में तय हो जाएगा कि चैंपियन ब्रूक्स ही रहेंगे या पैचीओ बदला लेकर खिताब पा लेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35