इन 3 कारणों से फैंस को अमेरिकी मॉय थाई सनसनी ल्यूक लेसेई पर नजर रखनी चाहिए

Luke Lessei Eddie Abasolo ONE Fight Night 19 6 scaled

ल्यूक “द शेफ” लेसेई ने ONE Championship में अभी सिर्फ दो ही फाइट्स की हैं, लेकिन वो बड़े ही कम समय में फैन फेवरेट बन गए हैं।

“स्मोकिन” जो नाटावट और एडी “सिल्की स्मूद” अबासोलो के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब वो शनिवार, 6 जुलाई को होने वाले ONE Fight Night 23: Ok vs. Rasulov में बैमपारा कौयाटे का सामना करने जा रहे हैं।

इन दोनों फाइटर्स का सामना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले एक अहम फेदरवेट मॉय थाई मैच में होगा और लेसेई के पास एक और मौका है अपनी ताकत दिखाने का।

आइए जानते हैं कि क्यों फैंस को इस 28 वर्षीय उभरते हुए स्टार पर नजर बनाकर रखनी चाहिए।

#1 अमेरिका के टॉप मॉय थाई स्टार

फेदरवेट मॉय थाई डिविजन में फिलहाल #5 रैंक के कंटेंडर लेसेई ने खुद को सिर्फ आठ मैचों के बाद ही अमेरिका का सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई फाइटर बना लिया है।

“द शेफ” ने इस उपाधि को पिछले मैच में अबासोलो को मात देकर बचाया था और अब वो ONE Fight Night 23 में जीत हासिल कर अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगे।

उनके प्रतिद्वंदी कौयाटे एक सम्मानित WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 34-2 है और वो अमेरिकी स्टार को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

अभी प्रोफेशनल स्तर पर लेसेई का रिकॉर्ड 7-1 है, लेकिन उन्होंने एमेच्योर लेवल पर 60 से अधिक फाइट्स में हिस्सा लिया है। अब वो खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने के सफर में एक लाजवाब जीत अपने नाम करने का प्रयास करेंगे।

#2 उनका स्टाइल दिलचस्प है 

लेसेई का ONE रिकॉर्ड 1-1 है, लेकिन ये उनके प्रदर्शन की पूरी कहानी बयां नहीं करता।

“द शेफ” ने कई बार के ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के खिलाफ 2023 के सबसे दिलचस्प मैचों में से एक दिया और उन्होंने दिग्गज को अपनी लिमिट तक पुश करने पर मजबूर कर दिया था।

“स्मोकिन” जो ने अपनी ताकत के दम पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स को बैकफुट पर धकेला है, लेकिन लेसेई उनके सामने खड़े होकर पूरे नौ मिनट पर पंच और एल्बोज़ से अटैक करते रहे। अंत में उन्हें जजों के निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

फरवरी में अबासोलो के खिलाफ वापसी करते हुए उन्होंने एक बार फिर धमाकेदार मैच दिया और दोनों ने पूरे समय वार-पलटवार किए। ऐसे में अब फैंस को कौयाटे के खिलाफ मैच में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करनी चाहिए।

#3 कहीं से भी फाइट फिनिश कर सकते हैं 

लेसेई को देखकर उनकी ताकत का अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन उनमें अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश करने की लाजवाब क्षमता है।

स्टॉपेज से आई पांच जीत और 71 फीसदी नॉकआउट रेट की वजह से Dubuque Martial Arts Group के प्रतिनिधि के शॉट्स में बहुत धार है।

कई फाइटर्स के पास एक बहुत ही घातक हथियार होता है, लेकिन “द शेफ” ने अपने विरोधियों को पंचों, हाई किक्स, बॉडी शॉट्स, एल्बोज़ से फिनिश किया है। इसका मतलब है कि उनका पास नॉकआउट करने की खास काबिलियत है, जो उनको बहुत दिलचस्प बनाता है।

भले ही उन्होंने अभी तक ONE में किसी को स्टॉपेज से नहीं हराया है, लेकिन लेसेई ने अबासोलो को कैनवास पर गिरा दिया था और नाटावट को कई बार पंचों से हैरान किया था।

मॉय थाई में और

Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38