3 मुकाबले जो ONE Fight Night 1 को बहुत यादगार बना सकते हैं

Arjan Bhullar defeats Mauro Cerilli at ONE CENTURY DUX 1668 768x512

ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II की सभी 10 फाइट्स धमाकेदार रहने वाली हैं।

हालांकि सभी की नजरें वर्ल्ड टाइटल फाइट्स का इंतज़ार कर रही होंगी, लेकिन इसके अलावा भी अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को कई मैच इस इवेंट को यादगार बनाने वाले हैं।

यहां जानिए उन 3 फाइट्स के बारे में, जो ONE Fight Night 1 को सबसे यादगार बना सकती हैं।

#1 रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. सवास माइकल

मौजूदा फ्लाइवेट मॉय थाई किंग रोडटंग जित्मुआंगनोन एक ऐसे एथलीट हैं, जो हर एक इवेंट में फैंस को फाइट ऑफ द नाइट दे सकते हैं।

अब ONE Fight Night 1 में उनकी भिड़ंत साइप्रस के उभरते हुए स्टार सवास माइकल से होगी।

दोनों एथलीट्स ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे और माइकल जानते हैं कि ये उनके करियर की सबसे बड़ी फाइट होने वाली है।

रोडटंग हमेशा अपने आक्रामक स्टाइल पर निर्भर रहते हैं, लेकिन उनके विरोधी की खतरनाक बॉक्सिंग और दमदार बॉडी शॉट्स दर्शाते हैं कि माइकल को थाई मेगास्टार के खिलाफ सर्कल में उतरने से कोई डर नहीं लगेगा।

“द बेबी फेस किलर” की रीच (पहुंच) लंबी है और क्वार्टरफाइनल में अमीर नासेरी पर धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की थी। इसका मतलब वो खुद से कद में छोटे फाइटर के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

रोडटंग ने पिछली फाइट में जैकब स्मिथ के खिलाफ दिखाया कि उनके गेम में काफी सुधार हुआ है, जहां उन्होंने अपने आक्रामक स्टाइल का अनोखे मूव्स के साथ मिश्रण करते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी।

इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस मैच में बहुत खतरनाक स्ट्राइक्स से लेकर तकनीकी स्ट्राइकिंग भी देखने को मिल सकती है।

#2 अमीर अलीअकबरी vs. मॉरो सेरिली 

जब अमीर अलीअकबरी और मॉरो सेरिली के रूप में 2 हेवीवेट फाइटर्स आमने-सामने होंगे तो बहुत जबरदस्त MMA एक्शन देखने को मिल सकता है।

दोनों बाहुबली एथलीट्स को समय बर्बाद करना अच्छा नहीं लगता इसलिए वो आक्रामक तरीके से पंच लगाते हैं। दोनों के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो उनकी 24 में से 16 जीत नॉकआउट से आई हैं और उनमें से 13 पहले राउंड में आई हैं।

वहीं अलीअकबरी ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन और सेरिली जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर रहे हैं। इसका मतलब फैंस को उनके बीच एक झकझोर देने वाली फाइट की उम्मीद रखनी चाहिए।

दोनों फाइटर्स के पंचों में जबरदस्त ताकत है इसलिए फाइट के अंतिम राउंड तक चलने की संभावना बहुत कम है।

ये हेवीवेट बाउट चाहे स्टैंड-अप गेम में आगे बढ़े या ग्राउंड गेम में, यहां दमदार स्ट्राइक्स लगती देखी जाएंगी और फिनिश करने की चाह देखने को मिलेगी।

#3 डियांड्रा मार्टिन vs. एम्बर किचन

लीड कार्ड में डियांड्रा मार्टिन और एम्बर किचन के रूप में 2 युवा स्ट्राइकर्स कैचवेट मॉय थाई बाउट में आमने-सामने होंगी, जिसमें शुरुआत से खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

दोनों एथलीट्स का स्टाइल काफी आक्रामक है, लेकिन अलग-अलग रेंज में रहकर अटैक करती हैं।

27 वर्षीय मार्टिन लंबी रीच के कारण आउटसाइड अटैक करना ज्यादा पसंद करती हैं, लेकिन 23 वर्षीय किचन आगे आकर दमदार पंच और फ्लाइंग अटैक्स लगाने में विश्वास करती हैं।

मैच जबरदस्त रहेगा, जिसमें दोनों को ना केवल खुद को बचाना होगा बल्कि खतरनाक शॉट्स के प्रभाव भी झेलने पड़ेंगे।

क्लिंचिंग में भी उनका खतरनाक एक्शन नहीं रुकेगा। एक तरफ ऑस्ट्रेलियाई स्टार मार्टिन को नी और एल्बो स्ट्राइक्स लगाना पसंद है, वहीं बिटिश एथलीट किचन अपनी विरोधी को मैट पर गिराना अच्छे से जानती हैं।

ऐसी बहुत कम संभावनाएं हैं कि उन्हें सांस लेने तक का मौका मिलेगा और दोनों ONE में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहती हैं इसलिए उनके बीच 9 मिनट तक खतरनाक एक्शन देखे जाने की संभावनाएं हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19