3 मैच जो ONE Fight Night 3 को यादगार इवेंट बना सकते हैं

Lito Adiwang Jeremy Miado ONE X 1920X1280 9 768x512

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, मॉय थाई और सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल्स दांव पर लगे होंगे।

ये चैंपियनशिप मैच ONE Fight Night 3 को हेडलाइन करेंगे, लेकिन इसके अलावा भी कार्ड में कई धमाकेदार मुकाबले शामिल हैं।

कार्ड में ऊपर से लेकर नीचे तक जबरदस्त मुकाबलों को जगह दी गई है, जिनमें उभरते हुए स्टार्स, अनुभवी एथलीट्स और फैन फेवरेट धुरंधर सबका मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे।

यहां जानिए उन 3 मैचों के बारे में, जो सबसे धमाकेदार साबित हो सकते हैं।

सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग vs. मोहम्मद बुटासा

मेन कार्ड में एक फेदरवेट किकबॉक्सिंग बाउट शामिल है, जिसमें एक लैजेंड और उभरते हुए स्टार का मुकाबला धमाकेदार रह सकता है।

8 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग दुनिया के सबसे महान स्ट्राइकर्स में से एक हैं और लंबे समय से टॉप पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में से एक बने रहे हैं।

इस शुक्रवार 31 वर्षीय लैजेंड की भिड़ंत मोरक्को के अपराजित स्टार मोहम्मद बुटासा से होगी और दोनों जीत के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

#4 रैंक के कंटेंडर सिटीचाई को इससे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में चिंगिज़ अलाज़ोव के हाथों हार मिली थी, लेकिन वो अब एक बार फिर चैंपियनशिप की रेस में शामिल होना चाहते हैं।

दूसरी ओर, बुटासा एक आइकॉन को हराकर डिविजन पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे और अपने 15-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड को बेहतर कर दिखाना चाहेंगे कि वो दुनिया के सबसे बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक बनने के लिए तैयार हैं।

जेरेमी मिआडो vs. डेनियल विलियम्स

लीड कार्ड खतरनाक अंदाज में खत्म होने वाला है क्योंकि 2 बेहतरीन स्ट्रॉवेट MMA स्ट्राइकर्स एक-दूसरे को हराकर डिविजन की रैंकिंग्स में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेंगे।

जेरेमी मिआडो और #5 रैंक के कंटेंडर डेनियल विलियम्स अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहते हैं। अगर इतिहास को उठाकर देखा जाए तो उनके मुकाबले में खतरनाक स्टैंड-अप गेम देखने को मिलेगा और ये पहले राउंड्स में हो समाप्त हो सकता है।

दोनों स्ट्राइकर्स के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो उनका फिनिशिंग रेट 70 प्रतिशत है और दोनों के पास तेजी और कभी ना खत्म होने वाला स्टैमिना भी है।

ये मैच ‘फाइट ऑफ द ईयर’ साबित हो सकता है। एक तरफ पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन डेनियल विलियम्स ONE वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे और मिआडो रैंकिंग्स में अपने स्थान को बेहतर करना चाहेंगे।

अमीर नासेरी vs. टाईकी नाइटो

https://www.instagram.com/p/Cdw6dbelV74/

लीड कार्ड में 2 टैलेंटेड नॉकआउट आर्टिस्ट्स के बीच शानदार फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबला भी होने वाला है।

मॉय थाई सुपरस्टार अमीर नासेरी ONE में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें जापानी स्टार टाईकी नाइटो को मात देनी होगी।

अपने पिछले मैचों में हार झेलने के बाद दोनों एथलीट्स जीत की लय वापस पाना चाहते हैं और फैंस को “साइलेंट स्नाइपर” और नासेरी के बीच एक्शन से भरपूर मुकाबला देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

नाइटो कराटे बैकग्राउंड से आते हैं इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि वो ईरानी एथलीट के आक्रामक और खतरनाक स्ट्राइकिंग गेम का किस तरह से सामना करते हैं।

कम शब्दों में कहें तो 4-औंस के ग्लव्स पहन कर दोनों एक-दूसरे की बुरी हालत करने वाले हैं।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)