अपराजित नॉकआउट फाइटर अकबर अब्दुलेव से जुड़ी 3 बेहद रोचक बातें

Kyrgyzstani phenom Akbar Abdullaev

अकबर “बाकल” अब्दुलेव दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मुकाबला करने वाले हैं।

किर्गिस्तान के एथलीट 25 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में अपना बहुप्रतीक्षित ONE डेब्यू करेंगे। वो फेदरवेट MMA मुकाबले में दक्षिण कोरियाई फाइटर “स्पाइडर” ओह हो टाएक का सामना करेंगे।

ONE Fight Night 8: Bhullar vs. Malykhin में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस भी अब्दुलेव के डेब्यू को मिस नहीं करना चाहेंगे। दरअसल, उभरते हुए स्टार के पास एक रोमांचक और मनोरंजक स्टाइल के साथ भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बनने के सभी गुण भी मौजूद हैं।

इन चीजों को ध्यान में रखते हुए हम यहां ONE के बेहतरीन फाइटर्स से भरे फेदरवेट डिविजन में एक और शामिल होने वाले शानदार एथलीट के बारे में तीन महत्वपूर्ण तथ्य पेश करने जा रहे हैं।

#1 हमवतन अबासोव की वजह से ONE को फॉलो करना शुरू किया

प्रोमोशन के लिए करार करने से पहले ही “बाकल” ONE Championship के साथ अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ चुके थे। असलियत में, किर्गिस्तान के MMA स्टार कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव की वजह से ही उन्होंने संगठन को फॉलो करना शुरू किया था।

सर्कल के अंदर 7 मुकाबलों में से 3 में फिनिश हासिल करने वाले पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कुछ साल में प्रोमोशन के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रहे हैं।

अब्दुलेव के पास भी निश्चित रूप से अपने हमवतन फाइटर के नक्शे-कदम पर चलने के सारे गुण मौजूद हैं और वो जल्द ही अपने देश के अन्य फाइटर्स के लिए एक प्रेरणा बन सकते हैं।

#2 अपराजित फाइटर

Al Munar Team के प्रतिनिधि हर तरह से फिनिशर ही हैं। वो गज़ब की फुर्ती के साथ सर्कल में मुकाबला करते हैं।

अपने 8-0 के प्रोफेशनल करियर में अब्दुलेव ने एक ही मैच में प्रतिद्वंदी को पहले राउंड से आगे निकलने का मौका दिया और दूसरे में उन्हें फिनिश कर दिया।

खतरनाक स्ट्राइकिंग के पैतरों और शारीरिक क्षमता के साथ “बाकल” ने अपने हालिया मैच में एक मिनट से भी कम समय में सबमिशन किया। यही नहीं, इससे पहले की सभी 7 बाउट में से हरेक में उन्होंने नॉकआउट जीत ही दर्ज की।

ऐसे में साफ तौर पर 25 साल के फाइटर प्रतिद्वंदियों को जल्दी सर्कल से बाहर भेजने की क्षमता रखते हैं।

#3 सेना में भी अपनी सेवाएं दीं

अब्दुलेव विपरीत परिस्थितियों और कठिन ट्रेनिंग से भी अछूते नहीं हैं।

इससे पहले कि वो 4-औंस के ग्लव्स पहनकर विरोधी पर अटैक करें, इससे पहले जान लेते हैं कि इस युवा फाइटर ने किर्गिस्तान की सेना में भी अपनी सेवाएं दी हैं, जहां उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर मुकाबले करने के लिए जरूरी अनुशासन का पालन करना सीखा है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)