ONE: EDGE OF GREATNESS की 3 बाउट जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए

Troy Worthen ASH D4X_3683

ONE: EDGE OF GREATNESS के रूप में ONE चैंपियनशिप की सिंगापुर में वापसी हो रही है जहाँ कई धमाकेदार बाउट मैच कार्ड में शामिल हैं।

एक तरफ मेन इवेंट में नोंग-ओ ग्यांगडाओ और सैमापेच फेयरटेक्स ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले में आमने-सामने आने वाले हैं। वहीँ दूसरी तरफ को-मेन इवेंट में अमीर खान और ईव टिंग “ET” के बीच धमाकेदार फाइट होने की संभावना है।

वैसे तो मैच कार्ड में कई बेहतरीन एथलीट्स को शामिल किया गया है लेकिन इस आर्टिकल में हम आपके सामने ऐसी 3 बाउट रख रहे हैं जो आपको जरुर देखनी चाहिए।

#1 ट्रॉय वर्थेन Vs. चेन ली

ट्रॉय वर्थेन “प्रीटी बॉय” चाहे ONE चैंपियनशिप में अपनी केवल दूसरी बाउट लड़ने वाले हों लेकिन Evolve टीम के मेंबर के डेब्यू को भी फैंस के लिए भुला पाना आसान नहीं है जब उन्होंने चेन रुई को हराया था।

इस अमेरिकी NCWA रैसलिंग चैंपियन ने अपने प्रतिद्वंदी को बेहद क्रूर और आक्रामक रवैया अपनाते हुए हार का स्वाद चखाया था। उस तरह के प्रदर्शन से सवाल खड़े होने लगे थे कि ट्रॉय की रैसलिंग स्किल्स और आक्रामकता को काउंटर करने के लिए ONE के पास कोई फाइटर है या नहीं।

चेन ली “रॉक मैन” वो फाइटर हो सकते हैं जो ट्रॉय को हार का स्वाद चखा सकते हैं। ली को अपनी बेहतरीन स्किल्स के लिए जाना जाता है और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में उनके नाम 5 जीत हैं जिनमें से 4 टेक्निकल नॉकआउट के जरिए आई हैं।

वर्थेन हालांकि इस चीनी फाइटर को अपने प्रदर्शन के स्तर को और भी ऊपर उठाने के लिए मजबूर कर सकते हैं लेकिन उन्हें हरा पाना बहुत मुश्किल होने वाला है।

#2 पेचमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी Vs. चार्ली पीटर्स

पेचमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी काफी समय के बाद अपने करियर में मॉय थाई नियमों से लड़ने वाले हैं। यानी जिसमें 25 वर्षीय पेचमोराकोट को महारथ हासिल है वो उसी चीज को एक बार फिर दोहराने के लिए पूरी तरह कमर कस चुके हैं।

कभी-कभी थाईलैंड के इस फाइटर को अपनी पूरी फॉर्म में आने के लिए कुछ मिनटों की जरुरत होती है लेकिन जैसे ही अपनी फॉर्म में लौटते हैं तो सामने प्रतिद्वंदी कोई भी क्यों न हो, वो उसे हरा कर ही दम लेते हैं। जैब से लेकर बॉडी किक्स और ताकतवर एल्बोस से वो अपने प्रतिद्वंदी को हराने में सक्षम हैं।
हालांकि उनके लिए यह सोचना गलत होगा कि उन्हें पश्चिमी देशों के सबसे खतरनाक मॉय थाई फाइटरों में से एक चार्ली पीटर्स के खिलाफ आसान जीत मिल जाएगी। चार्ली ताकतवर हैं, तेज हैं और अपनी आक्रामकता के जरिए नॉकआउट से जीतने का प्रयास ज्यादा करते हैं।
इसके अलावा चार्ली को जोरदार हेड किक्स के लिए भी जाना जाता है और उनका स्किल सेट आमतौर पर अपने प्रतिद्वंदी पर भारी ही पड़ता है।
फाइट में जीत किसी को भी मिले लेकिन फैंस को संभव ही चार्ली और पेचमोराकोट के बीच एक बेहतरीन फाइट देखने को मिलने वाली है।

#3 ब्रूनो पुची Vs. शुया कामिकुबो

ब्राज़ील vs जापानी फाइटर की इस भिड़ंत में जाहिर तौर पर दोनों ही ओर से बेहतरीन ग्रैपलिंग स्किल्स देखने को मिलेंगी। ब्रूनो पुची “पुचीबुल” बेंटमवेट डिवीजन में शुया कामिकुबो “स्टेल्थ” के खिलाफ अपनी पहली बाउट लड़ने वाले हैं।

कामिकुबो इस डिवीजन में खुद को लगातार एक बेहतर योद्धा के रूप में साबित करते आए हैं क्योंकि पिछली 3 बाउट्स में उन्होंने बड़ी चुनौतियों से पार पाने में सफलता हासिल की है।
टेकडाउन करने में माहिर हैं और फाइट के दौरान हमेशा अपनी बॉडी को बैलेंस रखते हैं जिससे दूसरे योद्धाओं के लिए उन्हें हरा पाना काफी हद तक मुश्किल प्रतीत होता है। इसी प्रदर्शन के बलबूते उनका रिकॉर्ड 11-1-1 का है।
दूसरी तरफ अगर ब्रूनो पुची के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उनकी सबसे बड़ी ताकत यही है कि वो निडर होकर अपने मूव्स का इस्तेमाल करते हैं। ब्रूनो की स्किल्स का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो जियु-जित्सू नो-गी वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। ब्रूनो को चोक के जरिए जीत हासिल करना बेहद पसंद है और यही चीज कामिकुबो को परेशान कर रही होगी।

विशेष कहानियाँ में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
nongoasa
nabilrambo
Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 6 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled