3 बड़ी बातें जो हमें ONE Friday Fights 5 से पता चलीं

Superball Tded99 Kongklai Annymuaythai ONE Friday Fights 5

17 फरवरी को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Friday Fights 5 में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

इवेंट के 12 मैचों में मार्शल आर्ट्स, स्किल्स, जुनून और प्रतिबद्धता देखी गई, जिसे फैंस ने भी खूब इंजॉय किया।

नॉकआउट और सबमिशन फिनिश के अलावा कई मैचों में कांटेदार टक्कर भी देखने को मिली। प्रत्येक मैच में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला और 24 एथलीट्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की भरपूर कोशिश की।

यहां जानिए उन 3 बड़ी बातों के बारे में, जो हमें ONE Friday Fights 5 से पता चली हैं।

#1 ग्लोबल मॉय थाई रूल सेट एक्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ है

लुम्पिनी स्टेडियम में हो चुके 5 इवेंट्स को देखने के बाद स्पष्ट हो चुका है कि ग्लोबल मॉय थाई नियमों के तहत हुई फाइट्स केवल थाई लोगों को ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मौजूद फैंस को भी पसंद आती है।

ONE Friday Fights 5 में 9 मॉय थाई मुकाबले हुए, जिनमें 6 फिनिश और 3 मैचों का परिणाम स्कोरकार्ड्स से आया।

3 राउंड्स तक चलने वाले मैच में जब एथलीट्स 4-औंस के ग्लव्स पहनकर खतरनाक फाइट कर रहे हों तो किसी भी क्षण फाइटर्स के नॉकआउट होने की संभावना बनी रहती है।

थाई सर्किट ने स्टैंड-अप मार्शल आर्ट्स को कई बेहतरीन फाइटर्स दिए हैं, लेकिन ONE Friday Fights सीरीज ने खतरनाक लेवल के एक्शन का स्तर बढ़ा दिया है।

#2 सुपरबॉल टीडेड99 टॉप फ्लाइवेट एथलीट्स के लिए खतरा बनकर उभरे 

सुपरबॉल टीडेड99 ने 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में कोंगक्लाई एनीमॉयथाई को हराकर दिखाया है कि वो ग्लोबल स्टेज पर टॉप एथलीट्स को हराने की काबिलियत रखते हैं।

फ्लाइवेट डिविजन में 26 वर्षीय स्टार के सामने कई उच्च स्तरीय फाइटर्स होंगे, लेकिन वो लंबे समय से ऐसी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करते रहे हैं।

सुपरबॉल 2020 के बाद से शानदार लय में चल रहे हैं। इस दौरान 4 मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस को मात दे चुके हैं और उनकी एकमात्र हार ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ आई।

उन्होंने साबित किया है कि उनकी ठोड़ी खतरनाक शॉट्स को झेल सकती है क्योंकि कोंगक्लाई ने 3 राउंड तक चले मुकाबले में उन्हें खूब क्षति पहुंचाने की कोशिश की। इस शानदार प्रदर्शन के बाद वो खुद को इस खेल के बेस्ट एथलीट्स में से एक कह सकते हैं।

सुपरबॉल के पंच और नी स्ट्राइक्स में जबरदस्त ताकत होती है। उनका स्टाइल अपने हमवतन फ्लाइवेट एथलीट्स से काफी अलग है इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि वो टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ कैसा कर पाते हैं।

#3 फीमेल स्टार्स भी एक्शन के मामले में पीछे नहीं

17 फरवरी को विमेंस डिविजन के 4 मैच हुए, जहां सभी में धमाकेदार फिनिश देखने को मिला।

2 MMA मैचों में चिहीरो सवाडा और अलेक्सांद्रा साविचेवा ने क्रमशः सनाज़ “ईगल” फयाज़मानेस और ज़ेबा “फाइटिंग” क्वीन बानो को हराकर अपने अपराजित रिकॉर्ड को बरकरार रखा।

जापान की सवाडा ने दूसरे राउंड में अमेरिकाना लगाकर अपनी ईरानी प्रतिद्वंदी को फिनिश किया। वहीं साविचेवा ने पहले राउंड में भारत की बानो पर ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के बाद जीत दर्ज की।

वहीं ब्रिटिश स्ट्राइकर्स ने अपने-अपने मॉय थाई मुकाबले को पहले राउंड में नॉकआउट से फिनिश किया।

आइनी “आयरन फिस्ट” लॉरेंस ने अपने दमदार पंचों की मदद से प्लोयमुआंगजैन स्माइल मॉयथाई, वहीं हैना ब्रेडी ने क्लेयर “चन-ली” रैंकिन को एल्बो और पंचों की मदद से फिनिश किया।

ये विमेंस एथलीट्स इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रहीं तो वो समय दूर नहीं, जब वो लुम्पिनी स्टेडियम में ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने वाली पहली फीमेल एथलीट बनकर इतिहास रचेंगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.