दुनिया के बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स एक बार फिर मकाऊ में रोमांचक प्रदर्शन करेंगे क्योंकि ONE Championship लेकर आ रहा है ONE: PINNACLE OF POWER, जिसमें दो वर्ल्ड टाइटल फाइट्स इस बड़े कार्ड की हेडलाइन होंगी।
मेन इवेंट मुकाबले में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियान मोरेस का रीमैच अंतरिम टाइटल होल्डर जेहे युस्ताकियो के साथ होगा, ताकि ये तय किया जा सके कि दुनिया का सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट फाइटर कौन है।
को-मेन इवेंट भी उतना ही बड़ा है, जहां चीन की पहली महिला MMA वर्ल्ड चैंपियन जिओंग जिंग नान अपने ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को अर्जेंटीना की टॉप-रैंक की पावरहाउस लौरा बालिन के खिलाफ डिफेंड करेंगी।
इस ब्लॉकबस्टर इवेंट में चीन के टॉप एथलीट्स भी ग्लोरी के लिए लड़ते नजर आएंगे, साथ ही दुनिया के सबसे बड़े कॉम्बैट स्पोर्ट्स नाम भी शामिल होंगे। इसलिए ये मौका बिल्कुल न चूकें क्योंकि ONE Championship एक बार फिर विश्व स्तरीय मार्शल आर्ट्स एक्शन पेश करने जा रहा है।