15 अक्टूबर की शाम फैंस को ONE: FIRST STRIKE में दुनिया का सबसे बेहतरीन किकबॉक्सिंग एक्शन देखने को मिलेगा।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा आयोजित इस शो के मेन इवेंट में कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे बेहतरीन डिविजन में नए चैंपियन की ताजपोशी होगी। पहली ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए दुनिया के सबसे महान किकबॉक्सर जियोर्जियो पेट्रोसियन का सामना थाई सनसनी और दिग्गज सुपरबोन से होने जा रहा है।
इसके अलावा किकबॉक्सिंग इतिहास की सबसे बड़ी ग्रां प्री की शुरुआत भी होने जा रही है। ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के चारों क्वार्टरफाइनल मुकाबले इसी इवेंट में होंगे। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेने जा रहे हैं, जो ग्रां प्री जीत हासिल कर वर्ल्ड टाइटल मैच प्राप्त कर लेंगे।
ये वाकई में स्ट्राइकिंग एक्शन का सुपर शो होगा, जिसे आप किसी भी सूरत में मिस नहीं करना चाहेंगे। तारीख नोट कर लीजिए और ONE Super App डाउनलोड करें।