ऋतु फोगाट का गोलगप्पे खाने का वीडियो वायरल, कहा- ये वीडियो पापा तक मत पहुंचाना

Stamp Ritu Phogat WINTERWARRIORS 1920X1280 46

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार ऋतु फोगाट किसी भी क्षेत्र में खुद को पीछे नहीं छोड़ना चाहती हैं। फिर चाहे बात सर्कल में विरोधियों को पछाड़ने की हो या गोलगप्पे (पानी पूरी) खाने में सबसे आगे निकलने की।

हाल ही में भारत आईं Evolve MMA की स्टार एथलीट अपनी एक्ट्रेस व मॉडल फ्रेंड पॉपी जब्बाल के साथ हैंगआउट करने निकलीं, जहां उन्होंने गोलगप्पे खाने के कॉम्पिटिशन में अपनी दोस्त को काफी पीछे छोड़ दिया।

इंस्टाग्राम पर पॉपी जब्बाल ने रविवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता और तीन बार की नेशनल चैंपियन के साथ गोलगप्पे खाने का लुत्फ उठाती नज़र आ रही हैं।

वीडियो के साथ पॉपी जब्बाल ने लिखा, “इस समय रिंग के अंदर ‘द इंडियन टाइग्रेस’ के खिलाफ एक बेहद कड़े मुकाबले में। मैं साफ तौर पर हार गई। क्या आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि ऋतु ने आखिर तक में कितनी पानी पूरी खाई हैं? कितनी शानदार रही शनिवार की रात। ऋतु मुझे पक्का यकीन है कि आपके पापा ये वीडियो देख लेंगे।”

वीडियो के आखिर में “द इंडियन टाइग्रेस” ये कहती हुई भी दिखती हैं, “बस, ये वीडियो पापा तक मत पहुंचाना।” इस वीडियो को अब तक करीब 5 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और ये तेजी से वायरल हो रहा है।

न्यूज़ में और

Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Chokpreecha PK Saenchai ONE Friday Fights 87 31 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 104 scaled
Kongsuk Sitsarawatsuer Khakimov Anisjon ONE Friday Fights 156 12 scaled
Ramadan Ondash Suriyanlek Por Yenying The Inner Circle May 29 17 scaled
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
fabjones
Abdulla Dayakaev Superlek The Inner Circle May 15 11
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov scaled
Rustam Yunusov Decho Mavinn Muaythai ONE Friday Fights 155 12 scaled
Yod IQ Or Pimolsri Kiamran Nabati The Inner Circle May 22 18 scaled