ONE: CENTURY के लिए बेहद उत्साहित हैं रिच फ्रेंकलिन

Rich Franklin

ONE Championship आखिरकार इस महीने में अपने 100 लाइव इवेंट के आयोजित करने के मील के पत्थर को हासिल कर लेगा। आज तक के सबसे बड़े मार्शल आर्ट कार्यक्रम ONE: CENTURY का आयोजन जापान के टोक्यो में करने से बेहतर और क्या हो सकता है?

रिच फ्रेंकलिन के अनुसार यह बात उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करती है कि आखिर ONE Championship कैसे इस तरह के शानदार कार्ड के साथ इवेंटों को एक साथ आयोजित करने में सक्षम होता है।

हम वास्तव में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट संगठन के रूप में उत्पादन और प्रतिस्पर्धा की सीमाओं को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

191013 TYO Part2 appthumb 1360x640px.jpg

जब उन्होंने पहली बार ONE: CENTURY में विश्व चैम्पियनशिप मैचों के दो कार्डों के बारे में सुना तो उन्हें यह कल्पना करने में परेशानी हुई कि कोई व्यक्ति एक दिन में इतनी बाउट कैसे आयोजित कर सकता है।

मार्शल आर्ट के दिग्गज एथलीटों के बीच अविश्वसनीय मैच-अप हैं – आंग ला एन संग और ब्रैंडन वेरा के बीच ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल बाउट, वर्ल्ड ग्रां प्री चैम्पियनशिप फाइनल की तिकड़ी, एंजेला ली और जिओंग जिंग नेन के बीच एक ऐतिहासिक रीमैच और यहां तक ​​कि बिबियानो फर्नांडीस और केविन बेलिंगन की टेट्रालॉजी बाउट भी शामिल है।

वह कभी-कभी अपने बारे में सोचते हैं कि आखिर ONE शीर्ष पर कैसे पहुंचेगा? ’लेकिन वो उन्हें हर बार आश्चर्यचकित करते हैं और उन्हें यकीन है कि यह लंबे समय तक शीर्ष पर बना रहेगा।

इस इवेंट को लेकर दुनियाभर में भारी उत्साह है, लेकिन लेकिन ONE वारियर सीरीज़ (ओडब्ल्यूएस) के लिए भी जापान कुछ विशेष है।उनकी सबसे बड़ी अपेक्षा लिटो “थंडर किड” आदिवांग से है, जो ONE: CENTURY PART I में सेन्जो इकेडा के खिलाफ अपना पदार्पण करेंगे।

अपने आखिरी मैच में, इकेडा ने डैनी किंगैड के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की थी। जो अब ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैम्पियनशिप फाइनल में डेमेट्रियस जॉनसन के खिलाफ उतरेंगे।

इकेडा जैसे उल्लेखनीय विपक्ष के खिलाफ एक शॉट प्राप्त करना आदिवांग के लिए एक बड़ा कदम है। अगर वह इकेडा जैसे प्रतिद्वंद्वी पर जीत हासिल करते हैं तो वह खुद को वर्ल्ड टाइटल जीतने वालों की सूची में शामिल करा सकते हैं।

आदिवांग एक विस्फोटक एथलीट है जिन्होंने पहले दौर के नॉकआउट के जरिए अपने पहले दो ओडब्ल्यूएस मुकाबलों में जीत हासिल की थी। उन्होंने उस बाउट में उन्हें खुद की इच्छा को पूरा करते हुए देखा था। ऐसे में वह अब ONE: CENTURY PART I में भी उन्हें प्रतिस्पर्धा करते हुए देखने के लिए बेहद उत्साहित है।

हमारे एथलीटों में से किसी को भी बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है तो वह टीम के लिए एक व्यक्तिगत इनाम होता है। ओडबल्यूएस में युवा महीनों की कड़ी मेहनत करते हैं और यह हमारी भर्ती और प्रतिभा विकास प्रक्रिया का एक मजबूत पक्ष है।

उन्हें इस बात पर भी गर्व है कि ओडब्ल्यूएस सप्ताह से पहले फैन एक्सपो में हमारे अपने कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। ONE वारियर सीरीज 8: जापान बनाम शिबूया सिटी के बेलेसेल शिबुया गार्डन में दो दिवसीय ONE मार्शल आर्ट्स फैन फेस्ट में विश्व का सबसे बड़ा आकर्षण होगा।

उनकी कुछ भर्तियों के साथ एक तरफ जापान के एथलीट होंगे जो ओडब्लूएस युवाओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ अपने रोस्टर पर खड़े होंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट मुकाबलों के अलावा कार्ड पर कई किकबॉक्सिंग मैच भी होंगे। हम कुछ खिलाड़ियों को ONE Championship में वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देकर भी सम्मानित करते हैं।

उनका मानना ​​है कि एशिया में जापान मिक्स्ड मार्शल आर्ट के लिए अपना इतिहास और परंपराओं को देखते हुए बेंचमार्क रहा है। यहां पर सबसे बड़े इवेंट देखने का एक शानदार तरीका है कि जापान में मिक्स्ड मार्शल आर्ट कैसे विकसित हुई है और बाकी दुनिया उसके आगे कैसे ढेर हो गई है।

191013 TYO Part1 appthumb 1360x640px 1.jpg

ONE: CENTURY पर एक दिन में 22 अद्भुत मुकाबलों में 44 एथलीटों को शामिल किया गया है। हमारे अंतर्राष्ट्रीय युवा फाइटर ओडब्ल्यूएस 8:जापान बनाम विश्व में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसमें 11 देशों का प्रतिनिधित्व होगा।

वह वास्तव में उत्साहित हैं और आभारी हैं कि इस सबसे बड़े मार्शल आर्ट इवेंट के आयोजन में उनकी भी भूमिका है। एक वैश्विक कार्यक्रम में हमारे OWS एथलीटों का प्रदर्शन करना एक बड़ा कदम है। उन्हें उम्मीद है कि हम अपने सभी प्रशंसकों के लिए रोमांचक एक्शन से कम कुछ नहीं देंगे।

वह जापान में सभी को देखने के लिए उत्सुक हैं। रिच फ्रेंकलिन वन चैम्पियनशिप के उपाध्यक्ष और ONE वारियर सीरीज के सीईओ हैं। वह एक कई बार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट वर्ल्ड चैंपियन भी है। लेख में सभी मत और विचार उनके खुद के हैं।

ओपिनियन में और

Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 15
Ritu-Phogat-Nou-Srey-Pov-Inside-The-Matrix
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Michael Schiavello and Micth Chilson ONE Championship commenators
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Franklin speaking podcast host Rich Franklin
Miesha Tate Holds Her Daughter Amaia Nunez
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Miesha Tate
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Miesha_Tate_And_Daughter