स्मिला संडेल ने अपने साथी ONE वर्ल्ड चैंपियंस तवनचाई और स्टैम्प के साथ ट्रेनिंग के यादगार अनुभव को साझा किया

Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 25 scaled

मौजूदा ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्मिला “द हरिकेन” संडेल साथी ONE सुपरस्टार्स के साथ ट्रेनिंग का मौका पाकर बहुत खुश हैं।

19 वर्षीय सनसनी ONE Fight Night 22 के मेन इवेंट में रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा के खिलाफ अपनी बेल्ट को दांव पर लगाएंगी।

ये बहुप्रतीक्षित मैच 4 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

ONE में अपराजित और दुनिया की शीर्ष पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक मानी जाने वाली संडेल ने मॉय थाई जगत की सबसे बड़ी कामयाबी पहले ही हासिल कर ली है, फिर भी उन्होंने सीखना जारी रखा है।

हाल ही में उन्होंने मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई और मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ ट्रेनिंग की।

तवनचाई की स्पीड, ताकत और तकनीक से मंत्रमुग्ध हुईं संडेल

मार्च महीने में स्वीडिश चैंपियन ने बैंकॉक स्थित मशहूर PK Saenchai Muay Thai Gym का दौरा किया, जहां तवनचाई ट्रेनिंग करते हैं।

अब संडेल एक ग्लोबल सुपरस्टार बन चुकी हैं, जो अमेरिका में सेमिनार करना चाहती हैं और उन्होंने फेदरवेट चैंपियन से मॉय थाई की बारीकियां सीखीं।

उन्होंने onefc.com को इस बारे में बताया:

“मैंने बैंकॉक के PK Saenchai में अपने दोस्त मैट के साथ उनके सेमिनार में हिस्सा लिया था। हम वहां गए और कुछ नई चीजें सीखीं और देखना चाहती थी कि वो सेमिनार कैसे करते हैं क्योंकि मैं अपनी फाइट के बाद अमेरिका जाकर सेमिनार करना चाहती हूं। मैंने एक में हिस्सा लिया और मजा आया।

“उनके पास कुछ अच्छी ट्रिक्स हैं तो मैंने कुछ चीजें सीखीं। उन्होंने मुझे कुछ बातें सिखाईं जैसे कि किस तरह से पुश किक्स लगाई जाती हैं।”

तवनचाई की बात करें तो वो 8 जून को ONE 167: Stamp vs. Zamboanga में “स्मोकिन” जो नाटावट के खिलाफ अपनी बेल्ट का बचाव करने उतरेंगे।

सेमिनार के बाद दोनों वर्ल्ड चैंपियंस ने रिंग में थोड़े समय के लिए स्पारिंग की और संडेल तवनचाई की स्पीड, ताकत और तकनीक से मंत्रमुग्ध हो गईं:

“हमने उनके साथ ड्रिल्स और एक मिनट की स्पारिंग की। वो बेहद तेज और ताकतवर हैं। उन्होंने स्पारिंग में पूरी ताकत नहीं दिखाई फिर भी ये कमाल का था।

“उनसे तुलना नहीं की जा सकती। ये ऐसा था जैसे बिल्ली चूहे के साथ खेल रही हो।”

संडेल को प्रेरित करती हैं स्टैम्प

“द हरिकेन” ने Fairtex Training Center में अपनी टीम की साथी और मौजूदा एटमवेट MMA चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ भी काफी समय बिताया।

ये दोनों एक दूसरे को काफी सालों से जानती हैं, लेकिन स्टैम्प के नाम और उपलब्धियों के बावजूद संडेल को लगता है कि उनकी दोस्त में कोई भी बदलाव नहीं आया है:

“वो हमेशा हस्ती-खेलती और हर दिन कड़ी ट्रेनिंग करती हुई दिखती हैं। वो पहले की तरह ही हैं। उनमें जीत की भूख है।”

यकीनन, संडेल और स्टैम्प ने मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में काफी ट्रिक्स साझा की हैं, लेकिन स्वीडिश एथलीट का मानना है कि उन्होंने थाई मेगास्टार से अटल रहने का पाठ सीखा है।

स्टैम्प ने अपने करियर में अविश्वसनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वो MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में ONE वर्ल्ड चैंपियन बनी हैं।

“द हरिकेन” ने बताया कि क्योंकि उनकी ट्रेनिंग पार्टनर इतनी बड़ी प्रेरणा है:

“मैंने सीखा है कि आप मेहनत कर कुछ भी हासिल कर सकते हैं। लेकिन मैंने ये अपने माता-पिता से सीखा। लेकिन असल जीवन में स्टैम्प ने ये मार्शल आर्ट्स में किया है।”

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400