तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलने के बाद रोड्रीगेज़ ने टॉड को नॉकआउट करने की भविष्यवाणी की

New ONE Atomweight Muay Thai World Champion Allycia Hellen Rodrigues

ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ पिछले साल दिसंबर में एक्शन में आने को तैयार थीं, लेकिन अंतरिम चैंपियन जेनेट टॉड के खिलाफ उनकी वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट अंतिम समय पर स्थगित कर दी गई थी।

दरअसल, टॉड कोविड-19 के परीक्षण में पॉज़िटिव आई थीं, जिसकी वजह से मैच स्थगित करना पड़ा था। लेकिन अब दोनों स्ट्राइकर्स शनिवार, 25 मार्च को ONE Fight Night 8 के को-मेन इवेंट में आपस में भिड़ने को तैयार हैं।

रोड्रीगेज़ स्वीकार करती हैं कि आखिरी समय में मैच स्थगित होने की वजह से वो निराश थीं, लेकिन उनको इस तरह की परिस्थितियों से उबरना अच्छी तरह से आता है।

ब्राज़ीलियाई एथलीट ने ONEFC.com को बताया:

“फाइट जब स्थगित कर दी गई, तब मैं काफी निराश थी क्योंकि मैं पूरी तरह से तैयार थी और असलियत में रिंग में वापसी करने को उतावली थी।

“लेकिन ये वो पल नहीं था, जब हमारा सामना हो। मैं हमेशा चीज़ें भगवान के ऊपर छोड़ देती हूं। ये जेनेट टॉड की भी गलती नहीं थी कि वो कोरोना पॉज़िटिव आईं। वैसे भी साफ है कि हमें पहले अपने स्वास्थ्य को वरीयता देनी चाहिए।”

स्टैम्प फेयरटेक्स से अगस्त 2020 में वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद से रोड्रीगेज़ ने कोई मुकाबला नहीं किया है।

24 साल की फाइटर ने उस वक्त अपने पहले बच्चे के जन्म के करीब लंबा ब्रेक लिया था। उसके बाद दिसंबर में वापसी के लिए वो खुद को पूरी तरह तैयार महसूस कर रही थीं, लेकिन अब वो बाउट के लिए मिले अतिरिक्त समय को सकारात्मक रूप से देख रही हैं।

असलियत में, Phuket Fight Club की प्रतिनिधि का कहना है कि जिम में कुछ और महीने गुज़ारने के बाद वो शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को पहले से ज्यादा सशक्त महसूस कर रही हैं।

उन्होंने बतायाः

“निश्चित रूप से मेरे पास कुछ चीजों पर काम करने और दूसरों से बेहतर होने का अधिक समय था, जिसे करने में मुझे पहले से ही बेहतर महसूस हो रहा था।

“मेरी आखिरी बाउट हुए काफी वक्त हो चुका है इसलिए मैं मुकाबले के लिए उतावली हूं। मैं इसी इच्छा को अपने हर ट्रेनिंग सेशन में डालने की कोशिश करती हूं ताकि और बेहतर कर सकूं।”

बॉक्सिंग पर ज्यादा ध्यान दे रहीं रोड्रीगेज़

एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ अपनी प्रेग्नेंसी और बच्चे को जन्म देने की वजह से लंबे समय तक एक्शन से दूर रहीं। इस दौरान जेनेट टॉड ने सर्कल में कदम रखा और उनकी गैर मौजूदगी में ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीत लिया।

रोड्रीगेज़ को पहले से भरोसा था कि दिसंबर में हुए ONE Fight Night 5 में अमेरिकी स्टार को हराने के लिए उनके पास आवश्यक स्किल्स और मजबूत इरादे दोनों थे, लेकिन उन्होंने पिछले कुछ महीनों में अपने पैतरों में और ज्यादा चीजें जोड़ने पर अधिक ध्यान लगाया है।

ब्राज़ीलियाई फाइटर ने कहाः

“मैं फाइट के दौरान एल्बो और किक का इस्तेमाल करना काफी पसंद करती हूं क्योंकि ये ऐसे अटैक हैं, जिन्हें अच्छी तरह से कर सकती हूं, लेकिन अब मैं अपनी बॉक्सिंग पर भी बहुत मेहनत कर रही हूं।

“हमारी बाउट के स्थगित होने से मुझे अपनी बॉक्सिंग को और बेहतर करने के लिए ज्यादा समय मिल गया। मुकाबले के स्थगित होने के बाद से मैं हर रोज ट्रेनिंग कर रही हूं।”

रोड्रीगेज़ निर्विवादित रूप से एटमवेट मॉय थाई क्वीन बनने की अपनी क्षमता पर लंबे समय से भरोसा करती आ रही हैं, लेकिन वो बेहतरीन अंदाज में बेल्ट को यूनिफाई करने की उम्मीद करती हैं।

और जैसे-जैसे ONE Fight Night 8 करीब आता जा रहा है, वो फाइनल बैल बजने से पहले “JT” को फिनिश करने के अपने इरादे पर जरा भी शंका नहीं कर रही हैं।

उन्होंने आगे कहाः

“मैं उन्हें नॉकआउट करने आ रही हूं। मुझे लगता है कि हम पहले और दूसरे राउंड में एक-दूसरे पर जोरदार ढंग से हमले करके जवाब दे सकते हैं, लेकिन शुरू से मेरा इरादा नॉकआउट की तलाश में उनके ऊपर दबाव बनाने का ही होगा।”

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs