ONE Fight Night 31 में डान्टे लियोन के खिलाफ सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करेंगे टाय रुओटोलो

Tye Ruotolo Izaak Michell ONE Fight Night 21 64

ONE Fight Night 31 के लिए दुनिया के दो सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलर्स के बीच एक जबरदस्त वर्ल्ड टाइटल मैच तय कर दिया गया है।

3 मई को मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो अपनी बेल्ट को कनाडाई पावरहाउस डान्टे लियोन के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

ये बहुप्रतीक्षित मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा। ये तीसरा मौका होगा, जब दोनों ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट एथलीट्स की टक्कर होगी।

इनका सामना सबसे पहले 2020 में हुआ था, जब लियोन ने एक कड़े मुकाबले में जजों के फैसले से जीत हासिल की थी। एक साल बाद रुओटोलो ने गिलोटीन चोक से जीत हासिल कर हिसाब बराबर किया।

अब दोनों ही खुद को ONE सुपरस्टार्स के रूप में साबित कर चुके हैं और ये निर्णायक मैच बहुत ही शानदार हो सकता है।

ONE में लगातार चार प्रभावशाली जीत हासिल करने के बाद रुओटोलो ने पहला ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल नवंबर 2023 में हासिल किया था। उन्होंने ONE Fight Night 16 में मागोमेद अब्दुलकादिरोव को सर्वसम्मत निर्णय से मात देकर ये कारनामा किया था।

उसके बाद से अमेरिकी सुपरस्टार की जीत का सिलसिला जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्टार आइज़ैक मिशेल और फिर युवा सनसनी जोज़ेफ चैन पर जीत हासिल की हैं।

लेकिन, लियोन वो शख्स हो सकते हैं जो रुओटोलो की बादशाहत का अंत कर दें।

दो बार के IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन को अपनी जबरदस्त शारीरिक क्षमता, तकनीक और ग्रैपलिंग के ऑलराउंड स्टाइल के लिए जाना जाता है। 29 वर्षीय स्टार ने ONE के अपने दोनों मुकाबलों में अभी तक काफी प्रभावित किया है।

लियोन को दिसंबर में हुए अपने प्रमोशनल डेब्यू मैच में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने ब्रूनो पुची को मात्र दो मिनट में मात दे दी थी। उसके महीने बाद उन्होंने वापसी करते हुए दो बार के पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टॉमी लेंगाकर के खिलाफ प्रभावशाली जीत हासिल की।

ये जीत और ONE के बाहर उनकी कामयाबी की लंबी फेहरिस्त साबित करती है कि वो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पाने के हकदार हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रुओटोलो का अति-आक्रामक स्टाइल कनाडाई स्टार पर भारी पड़ेगा? या फिर लियोन तकनीक के दम पर वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग बेल्ट अपने नाम कर लेंगे।

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6