ONE Warrior Series की टॉप-5 प्रतिभाएं, जिन्हें 2020 में देखना दिलचस्प होगा

Myanmar's Punnya Sai lands a leg kick

रिच फ्रेंकलिन की ONE Warrior Series ने 2019 में छह इवेंट्स का आयोजन किया और इस दौरान बहुत सी प्रतिभाएं निकलकर आयीं।

अब 9 लाइव इवेंट वाली ONE Championship की डेवलपमेंटल लीग के बढ़ते हुए कदमों ने बड़े शो के लिए भरोसेमंद रास्ता बना दिया है। इसमें कई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एथलीटों ने अपनी रैंक को आगे बढ़ाया और ग्लोबल स्टेज पर सफलता हासिल की।

एक और सफल साल के बाद अब हम 2020 के कुछ प्रतिभाशाली एथलीटों की संभावनाओं पर नजर डालते हैं, जो नए रिकॉर्ड बना सकते हैं।

पुण्या साई

New Zealand-raised Myanmar star Punnya Sai unloaded ground and pound at ONE Warrior Series 7

2019 में भी म्यांमार के पुण्या साई ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। इस साल उन्होंने अपने बढ़ते मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड में दो बेहतरीन जीतों को और शामिल कर लिया।

इस नए खेल में Bali MMA के एथलीट ने जुलाई 2018 में अपनी पेशेवर शुरुआत के बाद शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने अप्रैल में OWS 5 में शफकत खोदझाकुलोव को सर्वसम्मत निर्णय के साथ हराते हुए 2019 की शुरुआत की। उसके बाद अगस्त में OWS 7 में राघवेंद्र सिंह को दूसरे राउंड में सबमिशन के जरिए मात दे दी।

अब 4 जीत, जिसमें तीन फिनिश शामिल हैं, के साथ पुण्य मेन रोस्टर में कदम रखने से दूर नहीं हो सकते हैं। 21 वर्षीय एथलीट जब ग्लोबल स्टेज पर मौका हासिल करेंगे तो जरूर ही म्यांमार के प्रशंसकों के लिए ये बहुत उत्साहित करने वाला पल होगा।

क्रिस्टी ओब्स्ट

ONE Warrior Series prospect Kristy Obst

क्रिस्टी “के ओ” ओब्स्ट ने मॉय थाई की दुनिया से निकलकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में प्रवेश किया है। उन्होंने OWS रिंग में अपने बेहतरीन एथलीट होने का दावा पेश किया है।

तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए 2019 में आस्ट्रेलियाई एथलीट प्रो रैंक में आ गईं। ONE के सर्कल में खुद को साबित करते हुए वो 2-0 से आगे बढ़ गईं हैं।

OWS 5 में उन्होंने क्लौडिया डिएज को हराने के लिए पूरी ताकत के साथ स्ट्राइकों की बौछार की। OWS 9 में उन्होंने तकनीकी नॉकआउट के जरिए उयेन हा को भी ढेर कर दिया था।

मैच में उन्होंने अपने असाधारण प्रदर्शन के दम पर रिच फ्रेंकलिन से एक वॉरियर बोनस हासिल किया। इसके बाद रिंग में रायन रॉबर्टसन आ गए और उन्होंने मंगेतर बनने का प्रस्ताव रखते हुए सगाई के लिए अंगूठी निकाल ली, जिसके लिए क्रिस्टी ने तुरंत हां कर दी थी। ये पल उनके लिए सबसे खास था।

योजी कुडो

Japan's Ryoji Kudo makes a successful debut at ONE Warrior Series 8 in October 2019

कुडो ने अब तक केवल एक बार OWS रिंग में कदम रखा होगा लेकिन जापान के इस एथलीट ने पहली बार में ही अपना प्रभाव छोड़ दिया।

शूटो के दिग्गज ने अक्टूबर में हुई OWS 8 में Team Lakay के प्रतिभावान स्टार जेरी ओल्सिम का सामना किया। उन्होंने अपनी पैंतरेबाजी और कौशलता से विरोधी के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

अगर ओल्सिम जीत जाते तो 6-0 के रिकॉर्ड के साथ उन्हें कॉल-अप की गारंटी दी जाती। खासकर कि तब जब उन्होंने लगातार पांच OWS जीत हासिल की थीं।

हालांकि, कुडो ने मैच का निर्णय अपनी तरफ मोड़ने और विरोधी पर नियंत्रण बनाने के लिए स्ट्राइकिंग और रेसलिंग के मिश्रित कौशल का इस्तेमाल किया। मेन रोस्टर में जगह बनाने की ओर उन्होंने कदम बढ़ा दिया है।

जी योन सेओ

South Korea's Ji Yeon Seo returns to OWS and gets the win

“हनी बी” जी योन सेओ की OWS में शुरुआत उतनी बेहतर साबित नहीं हो पाई थी क्योंकि वो अप्रैल में युको सुजुकी से हार गई थीं।

हालांकि, दक्षिण कोरियाई एथलीट ने अपनी फॉर्म को फिर से हासिल करते हुए खुद को शानदार स्थिति में लाकर खड़ा कर लिया।

अप्रैल में मिली हार के बाद से लगातार उन्होंने तीन जीत दर्ज की हैं। इसमें OWS 6 में एडिलाह “इलाह” जोहानी और OWS 8 में रोसेल कैटलन के खिलाफ शानदार जीत शामिल हैं।

वियेट अंह डो

Vietnamese rising star Viet Anh Do throws a head kick

हैवी हिटर वियतनामी-कीवी एथलीट वियेट अंह डो ने शुरुआती मिनटों में ही ताई हो बक को तकनीकी नॉकआउट के साथ बाहर करते हुए विस्फोटक जीत हासिल की।

इस प्रदर्शन के बाद उनकी दूसरी जीत कम हैरत करने वाली रही लेकिन तब भी बहुत प्रभावशाली थी।

Auckland MMA के एथलीट और ONE सुपरस्टार ईव टिंग के टीममेट ने एक और प्रभावशाली नॉकआउट के माध्यम से OWS 9 में गोविंद “द माउंटेन बॉय” सिंह को पराजित कर दिया था।

कोई भी विरोधी अभी तक उन्हें आश्चर्यचकित नहीं कर पाया है। हालांकि, क्या वो ग्रैपलिंग डिपार्टमेंट में भी कुशलता हासिल कर लेंगे। अगर ऐसा कर लेते हैं तो वो OWS रोस्टर में किसी भी फ्लाइवेट के लिए खतरा होंगे।

ये भी पढ़ें: ONE Warrior Series में हुआ रोमांटिक तरीके से प्यार का इज़हार

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs