सैमापेच को एक बार फिर हराकर आलोचकों का मुंह बंद करना चाहते हैं मोहम्मद यूनेस रबाह – ‘नॉकआउट होकर रहेगा’

Mohamed Younes Rabah Saemapetch Fairtex ONE Fight Night 17 36 scaled

मोहम्मद “द ईगल” यूनेस रबाह #4 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स के खिलाफ ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo में होने वाले रीमैच में फिर से जोरादर प्रदर्शन करना चाहते हैं।

अल्जीरियाई स्टार ने दिसंबर में हुए ONE Fight Night 17 में सैमापेच को नॉकआउट कर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। लेकिन उस मैच को लेकर थोड़ा विवाद भी हुआ और अब रबाह शनिवार, 17 फरवरी को साबित करने का प्रयास करेंगे कि ये जीत कोई तुक्का नहीं थी।

पिछली फाइट के पहले राउंड में नॉकडाउंस देखने को मिले और उसके बाद “द ईगल” ने सैमापेच को दूसरी बार मैट पर गिरा दिया। जब वो मैट पर थे तो रबाह ने उन पर घुटने से वार किया, जिस वजह से जीत विवादास्पद बन गई।

इस बारे में रबाह का कहना है कि जिस तरह से मैच जा रहा था, उस घुटने के वार का नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ता। 26 वर्षीय फाइटर ने बताया कि इस बार भी कहानी कुछ वैसी ही होगी:

“जो बात मुझे उत्साहित कर रही है, वो ये है कि मुझे खुद को दोबारा साबित करने और आलोचकों का मुंह बंद करने का मौका मिल रहा है।

“मैंने गलती से नी अटैक के लिए माफी भी मांग ली है। मैंने वो जान-बूझकर नहीं किया। वो बस हो गया। अगर आप फाइट देखेंगे तो पाएंगे कि मैं उन्हें पहले ही गिरा चुका था। ईमानदारी से कहूं तो अगर घुटना ना भी लगता तो भी फाइट के नतीजे में कोई खास बदलाव नहीं आता।”

इस फाइट में एक और खास बात हुई थी कि रबाह ने आखिरी समय पर किसी और का स्थान लिया था। अब उनके पास सैमापेच के खिलाफ तैयारी का अच्छा-खासा समय है।

भले ही उन्हें मनचाहा नतीजा हासिल हो गया, लेकिन अपराजित सनसनी का मानना है कि वो अच्छी परिस्थिति में हैं और दोबारा उन्हें फिनिश करने वाले हैं।

रबाह ने बताया: 

“इस बार हर चीज अलग है। पिछली बार तो मुझे एक हफ्ते के नोटिस पर तैयार होना पड़ा था।

“लेकिन अब मैंने पूरे फाइट कैम्प में हिस्सा लिया है। सही स्पारिंग पार्टनर चुनने से लेकर तय वजन हासिल करने के लिए सही से काम किया है। मैंने तकनीकी, शारीरिक और रणनीति के हिसाब से कुछ बदलाव किए हैं। मैं इस फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

“ये आखिरी फाइट से कुछ अलग नहीं होगी। नॉकआउट होकर रहेगा। पहले राउंड में नॉकआउट आएगा।”

रबाह का मानना है कि सैमापेच के चेहरे पर आसानी से वार कर पाएंगे

मोहम्मद यूनेस रबाह को उस शख्स के खिलाफ एक बार फिर से जीत की उम्मीद है जो कि ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए फाइट कर चुके हैं।

उन्होंने दिसंबर में सैमापेच फेयरेटक्स जैसे बड़े फाइटर को हराकर अपना नाम बनाया और वो खुद को दुनिया के टॉप स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

वो जानते हैं कि थाई दिग्गज बहुत खतरनाक हैं, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा पर भरोसा है कि वो स्कोर को 2-0 कर सकते हैं:

“सैमापेच का लेफ्ट हैंड बहुत तगड़ा है और वो इसका इस्तेमाल बेहतरीन तरीके से करते हैं। उससे निपटने के लिए मैं लगातार मूवमेंट करने और एंगल बनाते हुए उनकी लय बिगाड़ने पर काम कर रहा हूं।

“मैं मानता हूं कि इस फाइट में मेरी सबसे बड़ी बढ़त मेरी मानसिक मजबूती होगी। तकनीकी स्तर की बात करें तो मुझे लंबाई और रीच का फायदा रहेगा। मैं फाइट में दूरी पर नियंत्रण बना सकता हूं और जब बात क्लोज़ रेंज की बात आती है तो मैं हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहता हूं।”

रबाह का मानना है कि सैमापेच द्वारा अपने प्रतिष्ठित करियर में कई बड़े नामों को हराने के बावजूद उनमें कुछ कमियां हैं।

“द ईगल” को लगता है कि विरोधी का डिफेंस उनके वार को रोकने के लिए काफी नहीं है।

उन्होंने कहा:

“मुझे उनके खेल में कुछ कमियां नजर आ रही हैं। वो अपने हाथों को नीचे कर देते हैं और मेरे जैसे के खिलाफ उन्हें दिक्कत हो सकती है। इसके अतिरिक्त उनके डिफेंस में कमियां हैं और उनकी ठोड़ी कमजोर है, जिसे मैं नुकसान पहुंचा सकता हूं।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.