डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं एड्रियानो मोरेस – ‘वो मेरे करियर के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी हैं’

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on Prime Video 1 1920X1280 80 768x511

एड्रियानो मोरेस इस समय डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ तीसरे ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की तैयारियों में व्यस्त हैं और वो शनिवार, 6 मई को अपने प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

पहली भिड़ंत में मोरेस ने “माइटी माउस” को नॉकआउट किया था, लेकिन रीमैच में वो खुद नॉकआउट होकर चैंपियनशिप हार बैठे। अब अमेरिकी धरती पर ONE के पहले इवेंट ONE Fight Night 10 में उनके मैच में काफी कुछ दांव पर लगा होगा।

“मिकीन्यो” अपने प्रतिद्वंदी के गेम से अच्छी तरह वाकिफ हैं इसलिए वो हर एक पहलू पर ध्यान दे रहे हैं।

कोलोराडो के 1stBank सेंटर में होने वाले मैच से पूर्व ब्राजीलियाई एथलीट American Top Team में अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

मोरेस ने ONEFC.com से कहा:

“चूंकि ये ट्रायलॉजी मैच होगा इसलिए इसकी तैयारी भी बहुत बारीकी से कर रहा हूं क्योंकि हम एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। मैं उसी तरह खुद को तैयार कर रहा हूं, जैसे किसी अन्य फाइट से पहले करता हूं।

“ट्रेनिंग पार्टनर्स और कोच हर रोज मेरी मदद कर रहे हैं। मॉय थाई के लिए मेरे पास कैटल कूबिस, रेसलिंग के लिए स्टीव मोको और माइक ब्राउन, बॉक्सिंग के लिए पीटू और ग्रेबियल डी ओलिवियरा, वहीं जिउ-जित्सु के लिए मेरे पास मार्कोस परुमपिन्या और रानी याह्या हैं।

“‘कॉब्रिना’ और ‘बुशेशा’ ने ग्रैपलिंग में मेरी मदद की है। MMA गेम को बेहतर करने में मुझे पेड्रो मुन्होज़, अलेक्सांद्रे पेंटोहा और कई अन्य स्टार्स की मदद मिली है।”

एक तरफ मोरेस ने वर्ल्ड-क्लास ट्रेनर्स और एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग की है, वहीं इसके अलावा वो जगह के माहौल को भांपने के लिए कोलोराडो का भी दौरा कर चुके हैं।

“मिकीन्यो” डेनवर में इसलिए गए जिससे वो तय कर सकें कि उन्होंने 5 राउंड के वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के लिए खुद को अच्छे से तैयार कर लिया है।

उन्होंने बताया:

“मैंने वहां हाल ही में एक सेमिनार किया और जगह के माहौल के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए वहां कुछ दिन रहकर भी आया। मैं वहां कुछ हफ्तों पहले ही चला जाऊंगा, जिससे मुझे एकदम से तापमान में गिरावट होने का नुकसान ना झेलना पड़े।

“मेरे ऐसे कई ट्रेनिंग पार्टनर्स हैं जो वहां फाइट कर चुके हैं और कोलोराडो के तापमान के बारे में भी बताया। मेरे दोस्त योर्गे मासविडाल वहां फाइट कर चुके हैं और मुझे सलाह भी दी।”

मोरेस अमेरिका में ONE के डेब्यू इवेंट में इतिहास रचना चाहते हैं

एड्रियानो मोरेस ONE Fight Night 10 में होने वाली फाइट के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं क्योंकि वो जानते हैं कि उनके सामने एक MMA लैजेंड खड़ा होगा।

मोरेस और जॉनसन की प्रतिद्वंदिता अभी 1-1 की बराबरी पर है और दोनों एक-दूसरे को एक-एक बार फिनिश कर चुके हैं। यही पहलू उनकी प्रतिद्वंदिता को दिलचस्प बना रहा है।

अब उनकी तीसरी भिड़ंत होने में एक महीने से भी कम समय बाकी है। “मिकीन्यो” जानते हैं कि इस प्रतिद्वंदिता को मार्शल आर्ट्स जगत में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा:

“मैं जॉनसन को अपने करियर का सबसे कठिन प्रतिद्वंदी मानता हूं। उन्हें दुनिया और फ्लाइवेट डिविजन के इतिहास का बेस्ट फाइटर माना जाता है। उनके खिलाफ जीत मेरे लिए सबसे खास रही और मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत भी वही थी।”

मोरेस ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल को दोबारा जीतने को बेताब हैं और जानते हैं कि 6 मई को इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करवा सकते हैं।

ONE Fight Night 10 अमेरिकी धरती पर हो रहा ONE Championship का पहला इवेंट होगा, जहां मोरेस की भिड़ंत अमेरिका के सबसे आइकॉनिक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक से हो रही होगी।

यही बात 34 वर्षीय ब्राजीलियाई एथलीट की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत को ज्यादा खास बना रही होगी।

मोरेस ने कहा:

“मैं ONE के फ्लाइवेट डिविजन का पहला चैंपियन था। मैं डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक होकर खुश हूं और अमेरिका में ONE के पहले इवेंट को हेडलाइन करने को लेकर गर्व महसूस कर रहा हूं। यहां मेरे लिए उनके खिलाफ जीत बहुत खास होगी।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.