केली ने कैसे जीवन के संघर्षपूर्ण समय को पार किया – ‘उन लोगों के साथ रहिए, जो आपसे प्यार करते हैं’

Danielle Kelly Ayaka Miura ONE Fight Night 7 1920X1280 35

इस शनिवार, 30 सितंबर को ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट एथलीट डेनियल केली सबसे पहली ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचना चाहेंगी, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें जेसा खान को हराना होगा।

ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham का प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव किया जाएगा और ये मुकाबला केली के शानदार करियर को प्रदर्शित कर रहा होगा।

मगर अमेरिकी स्टार का जीवन हमेशा इतना आसान नहीं रहा है।

ONE में 3 मैच जीतने और सबमिशन ग्रैपलिंग सुपरस्टार बनने से पहले केली को स्कूल में शरारती तत्व परेशान करते थे और इस कठिन सफर में उन्हें अपने माता-पिता को भी खोना पड़ा।

वो अब खान के खिलाफ मैच की तैयारी कर रही हैं। 27 वर्षीय स्टार ने onefc.com को बताया कि कैसे उन्होंने कठिन परिस्थितियों को पार किया और इस तरह की स्थिति में फंसे अन्य लोगों को सलाह भी दी है:

“उन लोगों के इर्द-गिर्द रहिए जो आपसे प्यार करते हैं और आपको सफलता प्राप्त करते देखना चाहते हैं। मेरी नजर में मुझे ऐसा करने से कठिन परिस्थितियों से निपटने में काफी मदद मिली थी। ये मायने रखता था कि मुझे दोबारा प्रोत्साहन और समर्थन देने के लिए वहां कौन-कौन मौजूद था।”

जब युवा ग्रैपलर को संघर्ष करना पड़ रहा था, तब उन्होंने जिउ-जित्सु की राह चुनी और उन लोगों के करीब रहीं, जो उनके वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को सच मानते थे।

उनका इस खेल के टॉप पर पहुंचने का सफर भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

केली ने स्वीकार किया कि उनका करियर परफेक्ट नहीं रहा है। उनका कहना है कि लगातार खुद में सुधार करते रहना और उन लोगों के साथ रहना, जो उनका अच्छा चाहते हैं। यही बातें उनकी सफलता का राज हैं:

“सबको संघर्ष करना पड़ता है। मैंने जिंदगी में गलतियां की हैं, लेकिन मैंने उनसे सबक लेकर खुद में सुधार किया। अपने गेम में सुधार करना और उन लोगों के इर्द-गिर्द रहना अच्छा होता है जो आपके अच्छे की कामना करते हैं।

“ये मेरी दूसरों के लिए सलाह है क्योंकि मैंने अपने जीवन में कई गलतियां की हैं, लेकिन संघर्ष करते हुए यहां तक आ पहुंची हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि लोग मुझे प्रेरणा स्रोत मानकर उन्हीं गलतियों को नहीं दोहराएंगे।”

जेसा खान के खिलाफ मैच को बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रही हैं केली

डेनियल केली को बहुत जल्द ग्लोबल प्लेटफॉर्म के जरिए दूसरों को प्रेरित करने का मौका मिलने वाला है।

उनका जेसा खान के खिलाफ मैच ONE के इतिहास का सबसे पहला विमेंस सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होगा। वो इसे ऐसे अवसर के रूप में देख रही हैं, जिससे वो इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से अपना नाम दर्ज करवा सकती हैं।

अमेरिकी स्टार इस अवसर को गंभीरता से ले रही हैं और जानती हैं कि मौजूदा IBJJF वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ जीत से वो BJJ जगत में टॉप एथलीट्स में से एक बन सकती हैं।

केली ने कहा:

“मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने से सम्मानित और अच्छा महसूस कर रही हूं। मैंने इस लम्हे के लिए बहुत मेहनत की है। मुझे ऐसा लगता है, जैसे अब समय आ गया है जब मैं जिउ-जित्सु में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करते हुए साबित करूं कि मैं दुनिया की टॉप फाइटर्स में से एक हूं।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35