मार्सेलो गार्सिया ने बताया क्यों उन्होंने ONE Fight Night 38 में लाक्लैन जाइल्स के खिलाफ फाइट चुनी

Marcelo Garcia Masakazu Imanari ONE 170 29

महानता को ही महानता की परख होती है। ब्राजीलियन जिउ-जित्सु लैजेंड मार्सेलो गार्सिया के लिए ये खुद को ऑस्ट्रेलियाई अनुभवी प्रतियोगी लाक्लैन जाइल्स के खिलाफ टेस्ट करना है।

शनिवार, 6 दिसंबर को इन दोनों की टक्कर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 38: Andrade vs. Baatarkhuu के लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में होगी।

ब्राजीलियाई दिग्गज ने चार ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप और पांच IBJJF वर्ल्ड टाइटल जीतकर खुद को खेल के सबसे बड़े एथलीट के रूप में स्थापित किया है।

साल 2023 में उन्हें पेट का कैंसर हुआ और उन्होंने लंबी जंग के बाद कैंसर को मात दी।

13 साल के अंतराल के बाद उन्होंने जनवरी में हुए ONE 170 में वापसी की और मासाकाज़ू इमानारी को सबमिशन से हराया।

“मार्सेलिन्यो” ने अपनी वापसी के बारे में कहा:

“मुझे खुशी है कि मैं ONE Championship के हाई लेवल मैच में अपनी स्किल्स का प्रदर्शन कर पाया। मुझे लगता है कि ये मेरी करियर की हाइलाइट है। ये किसी सपने के सच होने जैसा है।”

उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस मिला और अब वो अपने दूसरे मैच में जाइल्स से भिड़ेंगे।

जाइल्स पर गार्सिया का ध्यान पहली बार 2019 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में गया, जब उन्होंने तीन हेवीवेट धुरंधरों को मात देकर ओपनवेट वर्ग में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

ब्राजीलियाई दिग्गज ने बताया:

“जब लाक्लैन पहली बार ADCC में उतरे तो मैं बैकस्टेज में था। उन्होंने उस दिन शानदार सबमिशन दिखाए। उन्हें अपने डिविजन में मुकाबले करते देखकर लगा कि मैं खुद को उनके खिलाफ टेस्ट करना चाहता हूं।”

कई साल बीत गए और अब जाकर दोनों की टक्कर होगी।

जब गार्सिया ने ONE Championship में ग्रैपलिंग के वाइस प्रेसिडेंट टॉम डीब्लास से बात की तो उनके मन में एक नाम था।

जब कॉन्ट्रैक्ट साइन हुए तो फैंस हैरान रह गए। अब दुनिया को ग्लोबल स्टेज पर खेल के धुरंधर भिड़ते दिखेंगे।

गार्सिया ने बताया:

“मुझे अंदाजा नहीं था कि लोग इस मैच को लेकर इतने उत्साहित होंगे। इसने मुझे और अधिक प्रेरित किया क्योंकि मुझे नहीं पता था कि लोग इस मैच का इंतजार कर रहे थे।”

नए जोश के साथ जाइल्स से भिड़ने को तैयार हैं गार्सिया

मार्सेलो गार्सिया को लगता है कि जीवन और खेल में उनका पुनर्जन्म हुआ है। 43 वर्षीय स्टार गौरवान्वित हैं कि उन्हें ग्लोबल स्टेज पर फाइट करने का मौका मिल रहा है और वो भी लाक्लैन जाइल्स जैसे धुरंधर के खिलाफ।

गार्सिया ने कहा:

“मुझे खुशी है कि मेरा सामना एक अच्छे प्रतिद्वंदी से हो रहा है। मैं तैयार हूं।

“मुझे वहां जाकर सर्वश्रेष्ठ जिउ-जित्सु का प्रदर्शन करना होगा। मैं उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा हं। यही बात इस मैच को दिलचस्प बना रही है।”

करियर के इस पड़ाव पर गार्सिया की प्रेरणा थोड़ी बदल गई है। वो उन लोगों के लिए फाइट कर रहे हैं जिन्होंने कैंसर के दौरान, वापसी और करियर में उनका साथ दिया।

जब वो ONE Fight Night 38 के लिए रिंग में कदम रखेंगे तो ब्राजीलियाई सुपरस्टार अपनी स्किल्स, विश्वास और जुनून से खेल की नई परिभाषा गढ़ेंगे।

उन्होंने कहा:

“मैं वहां जाकर अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं जब भी मुकाबला करता हूं, मैं उन लोगों को निराश नहीं करना चाहता जो मुझे देखना चाहते हैं। ये हार या जीत के बारे में नहीं है। मैं जाकर दिखाना चाहता हूं कि मैं कैसे फाइट करता हूं और मुझे जिउ-जित्सु में कितना विश्वास है।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35