प्राजनचाई ने ONE Fight Night 28 में धमाकेदार प्रदर्शन कर स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया

Prajanchai PK Saenchai Ellis Badr Barboza ONE Fight Night 28 112

प्राजनचाई पीके साइन्चाई ने दिखाया कि क्यों उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई फाइटर्स में की जाती है।

दो खेलों के चैंपियन ने शनिवार, 8 फरवरी को हुए ONE Fight Night 28 में चैलेंजर “एल जेफे” एलिस बद्र बारबोज़ा को हराकर ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का शानदार तरीके से बचाव किया।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए मेन इवेंट मैच के चौथ राउंड में प्राजनचाई ने 1:55 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से जीत अपने नाम की।

Prajanchai PK Saenchai Ellis Badr Barboza ONE Fight Night 28 104

पहले राउंड में थाई लैजेंड ने बारबोज़ा पर जैब से वार किए। उन्होंने इंग्लिश स्टार के पलटवार का इंतजार किया और फिर बाद कैच और काउंटर की रणनीति पर काम शुरु कर दिया।

बारबोज़ा ने दम दिखाते हुए खड़े रहकर प्राजनचाई के साथ पंचों का आदान-प्रदान किया। लेकिन फाइट के दूसरे राउंड में पहुंचने पर थाई स्ट्राइकर का आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा था।

मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन ने “एल जेफे” पर सटीकता के साथ वार किए। उन्होंने लगातार एल्बो और पंचों से दबाव बनाया। तीन राउंड और नौ मिनट के एक्शन के बाद बारबोज़ा के चेहरे की रंगत साफ बयां कर रही थी कि उनका सामना करीब 400 फाइट्स कर चुके सुपरस्टार से हो रहा है।

जीत की पटकथा चौथे राउंड में लिखी गई, जब प्राजनचाई ने दमदार एल्बो लगाकर बारबोज़ा की आंख के ऊपर चोट पहुंचाई।

रेफरी ओलिवियर कोस्ट ने मैच को रोका और रिंगसाइड मौजूद डॉक्टर ने “एल जेफे” की चोट को जांचा। डॉक्टर की सलाह के बाद रेफरी ने प्राजनचाई को स्टॉपेज से विजेता घोषित किया।

ये थाई योद्धा के करियर की 344वीं जीत रही। इसी के साथ 30 वर्षीय स्टार ने ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 1 लाख यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया। और PK Saenchai Muaythaigym के एथलीट अब भी ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने हुए हैं।

न्यूज़ में और

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800