पोंगसिरी को उम्मीद है कि वो लिटो आदिवांग को नॉकआउट कर सकते हैं

Yoshitaka Naito defeats Pongsiri Mitsatit at ONE MASTERS OF FATE ASH_1167 768x511

शुक्रवार, 31 जनवरी को पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट सर्कल में उतरने से पहले चाहे खुद को कम अनुभवी महसूस कर रहे हैं लेकिन नॉकआउट आर्टिस्ट जीतने का दृढ़ निश्चय कर चुके हैं।

फिलीपींस की राजधानी में स्थित मॉल ऑफ एशिया एरीना में होने वाले ONE: FIRE AND FURY में उनका सामना स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में लोकल हीरो लिटो “थंडर किड” आदिवांग से होने वाला है।

थाई एथलीट जानते हैं कि उनका सामना Team Lakay के स्टार से होने वाला है, इस टीम को टॉप टीम का दर्जा हासिल है। मिटसाटिट को अंदाजा है कि फैंस उनके प्रतिद्वंदी को चीयर कर रहे होंगे लेकिन वो प्लान बना चुके हैं कि वो किस तरह इस आवाज को नीची कर सकते हैं।

थाईलैंड के एथलीट ने बताया, “लिटो आदिवांग अपने घरेलू फैंस के सामने मुकाबला कर रहे होंगे इसलिए उनपर जीत हासिल करना आसान नहीं होगा लेकिन मैं पहले भी ऐसी परिस्थिति से गुजर चुका हूँ।”

“इससे पहले मैं थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूँ लेकिन ये मुझे अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रहा है। उनके समर्थन में वहाँ बहुत से लोग होंगे लेकिन मुझे चीयर करने वाला कोई नहीं होगा।

“मुझे जीतना है लेकिन मैं खुद पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहता। मेरा ध्यान जीत पर केंद्रित है और मैं दबाव को अपने करीब नहीं आने दूंगा।”

आदिवांग का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 10-2 का है और उनका फिनिशिंग रिकॉर्ड 90 प्रतिशत है। अक्टूबर 2018 में रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series को जॉइन करने के बाद से ही वो शानदार प्रदर्शन करते आए हैं।

डेवलपमेंट लीग में वुशु स्पेशलिस्ट ने अपने पहले 2 मुकाबलों में पहले राउंड में TKO से जीत हासिल की थी और उसके बाद उन्होंने एंथनी “एंटीडोट” डो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया और इसके बाद उन्हें ONE से कॉन्ट्रैक्ट मिला।

उस मोमेंट के बाद “थंडर किड” ने पिछले साल अक्टूबर में अपने डेब्यू मुकाबले में जीत हासिल कर साबित किया कि वो इस कॉन्ट्रैक्ट के काबिल थे।

ONE: CENTURY PART I में उनका सामना Pancrase फ़्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन सेन्जो अकीडा से हुआ और पहले राउंड में TKO से जीत हासिल की।



अभी तक अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद 26 वर्षीय फिलीपींस के एथलीट जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

हालांकि मिटसाटिट जो थाईलैंड में नॉर्थर्न मॉय थाई चैंपियन हैं, उनका मानना है कि उनके पास Team Lakay मेंबर की 6 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक को समाप्त करने के लिए अच्छी स्ट्राइकिंग स्किल्स हैं।

थाई एथलीट ने कहा, “वो एक अच्छे फाइटर हैं। उनके पास ताकत है, वो खड़े रहकर और ग्राउंड पर भी अच्छे हैं। इसके अलावा वो आक्रामक हैं और फिनिश करना जानते हैं। उन्हें पढ़ पाना काफी मुश्किल है।”

“मेरा प्लान अपनी तकनीक पर ध्यान देने का है, मैं कॉम्बिनेशन लगाना चाहता हूँ और उसके बाद अन्य मूव। मैं खड़े रहकर फाइट करूंगा और मुझे लगता है कि खड़े रहकर ही मैं उन्हें हरा सकता हूँ। मुझे अंदाजा है कि मेरी स्ट्राइकिंग उनसे थोड़ी बेहतर है। मैं नहीं जानता कि मैच कैसा रहेगा लेकिन ये जरूर जानता हूँ कि मैं उन्हें नॉकआउट कर सकता हूँ।”

Pongsiri Mitsatit wraps his hands at Tiger Muay Thai & MMA in Thailand

प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में “द स्माइलिंग असासिन” के नाम कई शानदार फिनिश शामिल हैं। उनका रिकॉर्ड 10-4 का है जिनमें 8 जीत नॉकआउट से और एक जीत सबमिशन से आई है।

इस बेहतरीन मुकाबले से पहले उन्होंने थाईलैंड के फुकेत में वर्ल्ड फेमस Tiger Mauy Thai Camp में अपनी स्किल्स में सुधार किया है।

मिटसाटिट के अनुभवी पार्टनर उनका साथ दे रहे हैं और जिम के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स हेड कोच जॉर्ज हिकमैन उन्हें नई रणनीतियों का सुझाव दे रहे हैं और उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, “जॉर्ज मेरे साथ पैड करते हैं और मुझे मेरा गेम प्लान समझाते हैं। वो हमेशा मुझे बताते हैं कि मैं जीत सकता हूँ। मुझे लगातार प्रेरित करते हैं और याद दिलाते हैं कि मैं ऐसा जरूर कर सकता हूँ।”

“मैं किसी भी मैच से पहले आत्मविश्वास से भरा होता हूँ लेकिन हार और जीत तो खेल का हिस्सा है।”

Thai mixed martial artist Pongsiri Mitsatit

अदिवांग के जीत के सिलसिले को तोड़ पाना आसान नहीं होगा, खासतौर पर उनके देशवासियों के सामने उन्हें मॉल ऑफ एशिया में हराना तो और भी कठिन काम है।

हालांकि मिटसाटिट इस मैच में “थंडर किड” को नॉकआउट करने वाले पहले एथलीट बन सकते हैं और इससे जरूर उन्हें स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप पर पहुंचने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: ONE: FIRE AND FURY के स्टार्स के टॉप-5 नॉकआउट

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400