ONE Friday Fights 46 में शामिल की गई पेटसुकुमविट Vs. ब्लैक पैंथर फाइट

Jaosuayai Sor Dechapan Petsukumvit Boi Bangna ONE Friday Fights 20 8

साल 2023 में ONE के आखिरी इवेंट ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon में एक और धमाकेदार मॉय थाई फाइट शामिल की गई है, जहां फ्लाइवेट मुकाबले में पेटसुकुमविट बोई बांगना का सामना ब्लैक पैंथर से होगा।

इस इवेंट का लाइव प्रसारण 22 दिसंबर को बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से किया जाएगा, जिसमें शुरु से लेकर अंत तक धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा।

पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटसुकुमविट ने ONE में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन जीत के साथ की और खुद को फ्लाइवेट डिविजन के बड़े स्टार के रूप में स्थापित किया।

हाल ही में 25 वर्षीय स्टार को जाओसुयाई सोर डेचापैन के हाथों प्रोमोशन में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।

पेटसुकुमविट अब उभरते हुए प्रतिद्वंदी के खिलाफ जीत हासिल कर शानदार लय प्राप्त करना चाहेंगे।

ONE Friday Fights 9 में डेब्यू करने वाले ब्लैक पैंथर को रूसी सनसनी तगीर खलीलोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद हुए दो मुकाबलों में उन्होंने टॉप स्टार्स के खिलाफ जीत हासिल कर शानदार वापसी की।

पेटसुकुमविट जैसे बड़े स्टार के खिलाफ जीत 30 वर्षीय एथलीट के करियर को बहुत फायदा पहुंचा सकती है और वो छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल कर सकते हैं।

ONE Friday Fights के अपने मुकाबलों के दौरान दोनों फाइटर्स ने दिखाया है कि वो खड़े होकर जबरदस्त पंच और घातक एल्बो लगा सकते हैं और यही देखने के लिए बैंकॉक का क्राउड वहां मौजूद होगा।

फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के इन दो प्रतिभाशाली एथलीट्स की भिड़ंत फैंस को लंबे समय तक याद रहेगी।

ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon से जुड़ी खबरों और घोषणाओं के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger with two ONE Championship belts in the ring.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Nabil Anane at The Inner Circle 25
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.