ONE Friday Fights 94 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

2219

एक यादगार डबलहेडर के बाद दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में धमाकेदार एक्शन के साथ वापसी होने जा रही है।

17 जनवरी को होने वाले ONE Friday Fights 94 में फैंस को 11 लाजवाब MMA और मॉय थाई मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें शामिल ज्यादातर एथलीट्स एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में थाई स्टार पुएंगलुआंग बानराम्बा का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में अज़रबैजान के युवा स्टार अकिफ गुलुज़ादा से होगा।पुएंगलुआंग 19 वर्षीय स्टार के खिलाफ अपने करियर की 67वीं जीत की तलाश में होंगे तो वहीं गुलुज़ादा का लक्ष्य ONE Friday Fights में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगा।

वहीं शो की फीचर फाइट में ब्रिटेन के ओटिस वाघोर्न और थाईलैंड के पेंटोर एसपी कांसार्ट पेमिनबुरी 143-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में टक्कर लेंगे। इसके अलावा पहले ही कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम कर चुकीं एथलीट्स पूर्व ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर नतालिया डियाचकोवा का सामना कनाडा की टेलर मैकक्लेची से होगा। 

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
अकिफ “किंग” गुलुज़ादा ने पुएंगलुआंग बानराम्बा को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:17 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
पिचिटचाई पीके साइन्चाई ने पेटपैरिन सोर जोर टोंगप्राचिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
126 LBS मॉय थाई
क्रिटपेट पीके साइन्चाई ने सुसुएक टीसी मॉय थाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:54 मिनट में
113 LBS मॉय थाई
खुनसुक सोर डेचापैन ने कोंगबुराफा थिप्टामाई को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:18 मिनट में
116 LBS मॉय थाई
पेटनाया बैंग साइन फाइट क्लब ने योडोई केउसमरिट को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:33 मिनट में
113 LBS मॉय थाई
हेर्न एनएफ लुकसुआन ने हिनलैकफाई सैमचाईविसेटसुक को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:21 मिनट में
143 LBS मॉय थाई
पेंटोर एसपी कांसार्ट पेमिनबुरी ने ओटिस वाघोर्न को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:03 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा ने टेलर “टे-टे” मैकक्लेची को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
आयद अलबद्र ने बन्ना हयाशी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
इरझान झानिशबेक ऊलू ने रमाज़ान करिमोव को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
जॉन क्लॉड सैकलेग ने फजर “माचो” को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 3:37 मिनट में

न्यूज़ में और

Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage