ONE Friday Fights 92: Sitthichai Vs. Shadow – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

77942

ONE Championship साल 2024 का समापन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाली वीकली एशिया प्राइमटाइम इवेंट सीरीज के ONE Friday Fights 92: Sitthichai vs. Shadow के साथ करने जा रहा है।

20 दिसंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा एक बेहतरीन ऑल स्ट्राइकिंग कार्ड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई और किकबॉक्सिंग स्टार्स शामिल होंगे। इसमें से काफी सारे स्टार्स छह अंकों की राशि वाला ग्लोबल रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में थाई लैजेंड और मौजूदा #3 रैंक के कंटेंडर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग का सामना फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले में उभरते हुए स्टार शैडो सिंघा माविन से होगा।

इसके अतिरिक्त कार्ड में पानपयाक, काना, अनीसा मेक्सेन, मरात ग्रिगोरियन और मासाकी नोइरी के अलावा ढेर सारे बड़े नाम मौजूद हैं।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फेदरवेट मॉय थाई
शैडो माविन ने सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140.4 LBS मॉय थाई
सुआकिम सोर जोर टोंगप्राजिन ने पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:57 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट ने योडनमचाई फेयरटेक्स को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:18 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
इगोर बिक्रेव ने “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:08 मिनट में
147.2 LBS मॉय थाई
अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव ने सिबमुएन “कोच नाय” को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:35 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
रैक इरावन ने कोको सोर सोमाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 3:00 मिनट में
159 LBS किकबॉक्सिंग
मरात ग्रिगोरियन ने अब्देलाली “ब्लैक डायमंड” ज़ाहिदी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:36 मिनट में
121 LBS मॉय थाई
वटचाराफोन पीके साइन्चाई ने माइसंगकुम सोर यिंगचारोएनकार्नचांग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:22 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
लिउ मेंगयैंग ने मासाकी नोइरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट किकबॉक्सिंग
अनीसा “C18” मेक्सेन ने काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
134 LBS मॉय थाई
शिमोन योशीनारी ने रिट्टीडेट सोर सोमाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:39 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव ने नेथन बेंडन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage