ONE Friday Fights 55 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

0164

एक जबरदस्त डबलहेडर के बाद ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में वीकली एशियाई प्राइमटाइम इवेंट के साथ वापसी हुई।

15 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Friday Fights 55 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें 12 मॉय थाई, MMA, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग मैच देखने को मिले।

मेन इवेंट में थाई स्टार अवतार पीके साइन्चाई अपने करियर की 100वीं जीत हासिल करने की फिराक में थे। लेकिन रूसी स्ट्राइकर कियामरन नबाती ने उनके सपने पर पानी फेर दिया।

कार्ड में इसके अलावा #3 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर टाईकी नाइटो, उभरती हुई रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट नतालिया डियाचकोवा, स्कॉटिश स्टार स्टीफन इरविन और तीन डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पैंथेप वीके खाओयाई की वापसी देखने को मिली।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
कियामरन नबाती ने अवतार पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
133 LBS मॉय थाई
रिट्टीडेट सोर सोमाई ने टॉमयैमकूंग भूमजयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:25 मिनट में
123 LBS मॉय थाई
भूमजयथाई मोर टोर 1 ने पैंथेप वीके खाओयाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:00 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
डेंफुथाई एमसी सुपरलैक ने रुआम फिलिपे मोरेस केल्डस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
चलामडम सोर बूनमीरिट ने सिंगटानावट नोकजीनलैडक्राबांग को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:57 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
काइचोन सोर यिंगचारोएनकार्नचांग ने जोमपडेज नूप्रानबुरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
127 LBS मॉय थाई
स्टीफन “एल मेटाडोर” इरविन ने लॉन्गर्न पेसैसी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा ने चेलिना चीरिनो को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:44 मिनट में
लाइटवेट MMA
मैथ्यूस “गाइडो पोर डिउस” परेरा ने खासन खलीएव को सबमिशन (गिलोटीन चोक) से हराया - तीसरे राउंड के 3:57 मिनट में
136.4 LBS किकबॉक्सिंग
टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो ने शेरज़ोद “लॉयन” काबुतोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
137 LBS मॉय थाई
रयोटा कोशीमिज़ु ने जोकर पेसैसी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 0:54 मिनट में
बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
शोया इशिगुरो ने तोशीयसु सागाए को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88