ONE Friday Fights 4 – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

Duangsompong Jitmuangnon vs. Batman Or.Atchariya

तीन शानदार शोज़ के बाद ONE Championship की आइकॉनिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Friday Fights इवेंट सीरीज के चौथे शो के साथ वापसी हुई।

10 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Friday Fights 4 का लाइव प्रसारण किया गया और ग्लोबल फैन बेस को 10 बेहतरीन मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट में पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बैटमैन ओर.अटचारिया ने अपने पसंदीदा घरेलू एरीना में प्रोमोशनल डेब्यू किया, जहां उनका सामना डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन से हुआ जो कि ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन की टीम के साथी हैं।

इसके अलावा कार्ड में उभरते हुए सुपरस्टार फरारी फेयरटेक्स, जाने-माने Omnoi Stadium मॉय थाई चैंपियन मोंग्कोलकेउ सोर.सोमाई और प्रतिभाशाली MMA फाइटर्स ब्रूनो अज़ेवेडो व तालेख गामिदोव शामिल रहे।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन ने बैटमैन ओर अटचारिया को बहुमत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
पेटमुआंगश्री वानखोंगोम एमबीके ने मोंग्कोलकेउ सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
148 LBS मॉय थाई
एर्देम “द प्रोफेसर” ताहा दिनसर ने अलेसांद्रो “द इटालियन फरारी” सारा को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:05 मिनट में
112 LBS मॉय थाई
फ्रांसिस्का “मिस स्कारफेस” वेरा ने गुसजुंग फेयरटेक्स को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:43 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
चाओनगोह जित्मुआंगनोन ने अन बनोर को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:07 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
फैबियो “सेंसेशनल” रीस ने फरारी फेयरटेक्स को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:30 मिनट में
बेंटमवेट MMA
ब्रूनो “मकाको” अज़ेवेडो ने तालेख गामिदोव को सबमिशन (आर्म-ट्रायंगल चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 2:02 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
फारियार अमीनीपोर ने हिरोकी सुजुकी को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
पीटर “एशिया वाइकिंग” डेनसो ने अकीब “द अल्फा” अवान को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 4:33 मिनट में
129.9 LBS मॉय थाई
मेलेना गार्सिया ने जूडी हम्बर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
collage
abdullarambo
Worapon SoeLinOo OFF139 Faceoff 1920X1280 scaled
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Mohammad Siasarani And Pedro Dantas 1 scaled
Pompet Decho Faceoff 1920X1280 scaled