ONE Friday Fights 136 रिजल्ट्स: ली ने जीता मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट, केलाट का एक और धमाकेदार नॉकआउट

Ali Kelat Petkhaokradong Lukjaomaesaithong ONE Friday Fights 136 8 scaled

ONE Championship ने 12 दिसंबर को बैंकॉक, थाईलैंड में हुए ONE Friday Fights 136 के जरिए फैंस का खूब मनोरंजन किया।

एशिया प्राइमटाइम पर हुए 11 मॉय थाई, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में हाइलाइट-रील मोमेंट, तीन राउंड की जोरदार टक्कर और एक फाइटर ने छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

अगर आपने एक्शन को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि लुम्पिनी स्टेडियम में हुए इवेंट में क्या-क्या हुआ।

केलाट के अपरकट ने पहले राउंड में पेटखाओक्राडोंग को निपटाया

टर्किश स्टार अली केलाट ने लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में पेटखाओक्राडोंग लुक्जाओमैसाइथोंग को ढेर कर संगठन में लगातार दूसरा नॉकआउट अर्जित किया।

26 वर्षीय स्टार ने अपने विरोधी को रिंग की रस्सियों की ओर ले गए और पंच जड़े। Team Mehdi Zatout के एथलीट ने एक घुटने के वार के बाद अपरकट से उन्हें चित कर दिया।

Lukjaomaesaithong टीम के स्टार ने उठने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे और रेफरी ने 1:40 मिनट पर मुकाबला खत्म कर दिया। इससे केलाट का करियर रिकॉर्ड 20-2 हुआ।

करीबी फाइट में बखतिन ने अलीपौरांदी को हराया

अपराजित रूसी फाइटर मक्सिम बखतिन ने अंत तक चले लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में अबोलफज़्ल अलीपौरांदी को ढेर करने में सफलता अर्जित की।

शुरुआत से ही दोनों ने समय नहीं गंवाया। 22 वर्षीय रूसी स्टार ने स्पिनिंग बैक किक्स व एल्बोज़ लगाईं। अलीपौरांदी ने पंचों व किक्स से जवाब दिया।

बाद के दोनों राउंड में भी वार-पलटवार का सिलसिला जारी रहा। अंत में जजों ने विभाजित निर्णय से बखतिन को विजेता घोषित किया। अब उन्होंने अपराजित रहते हुए अपना करियर रिकॉर्ड 12-0 किया।

ली ने नाइबाहो को हराकर मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीता

दक्षिण कोरिया के ली सुएंग चुल ने चुएंग नाइबाहो को हराकर ग्लोबल स्टेज पर लगातार चौथी जीत अर्जित की और उन्होंने एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट भी जीता।

26 वर्षीय स्टार अपने विरोधी को कैनवास पर लेकर गए और फिर मौका पाकर रीयर-नेकेड चोक से 3:02 सेकंड में टैप करने पर मजबूर कर दिया।

सबमिशन से आई जीत के बाद उनका करियर रिकॉर्ड 11-1 हो गया।

ONE Friday Fights 136 के नतीजे

  • अली केलाट ने पेटखाओक्राडोंग लुक्जाओमैसाइथोंग को पहले राउंड में 1:40 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • सुएसत मनोप जिम ने चोकप्रीचा पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • चैटपिचिट सोरसोरटोइपाड्रियू ने हर लिंग ओम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • क्राईथोंग पीयू फाबाई ने थपलुआंग पेटकियटपेट को पहले राउंड में 2:09 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • इचरैक लारौसी ने सारा गोहियर को पहले राउंड में 1:07 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • मक्सिम बखतिन ने अबोलफज़्ल अलीपौरांदी को विभाजित निर्णय से हराया (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • झांग जिन्हु ने अमीर नासेरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • इसराइल डॉस सेंटोस ने टकुमा ओटा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • हिरोयुकी ने पेटडैम सिटेरावान को पहले राउंड में 2:27 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • ली सुएंग चुल ने चुएंग नाइबाहो को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया – पहले राउंड के 3:02 मिनट में (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • जैक सियर ने शोया इशिगुरो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (सबमिशन ग्रैपलिंग – बेंटमवेट)

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs