ONE Friday Fights 126 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

IliasEnnahachi NabilAnane Faceoff 1920X1280 scaled

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Friday Fights 126 के साथ महीने का अंत किया जाएगा और ये अब तक के सबसे बड़े एशिया प्राइमटाइम इवेंट्स में से एक होगा।

ONE Friday Fights 126 का लाइव प्रसारण 26 सितंबर को बैंकॉक, थाईलैंड से किया जाएगा और इसमें मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे, जहां ढेर सारे युवा एथलीट्स प्रमोशन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड ONE बेंटमेवट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने किकबॉक्सिंग में आते हुए #2 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर इलियास एनाहाचि का सामना करेंगे।

वहीं को-मेन इवेंट में #3 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर शैडो सिंघा माविन भी अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू करते दिखेंगे और उनका सामना चीनी स्ट्राइकर लिउ मेंगयैंग से होगा।

इसके अतिरिक्त कार्ड में कई बार के ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ, सेकसन ओर क्वानमुआंग, सुआब्लैक टोर प्रान49, मुआंगथाई पीके साइन्चाई, झांग पेइमियान और अन्य की वापसी देखने को मिलेगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
इलियास एनाहाचि और नबील अनाने के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
लिउ मेंगयैंग ने शैडो माविन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
अंतर कासेम ने मुआंगथाई “एल्बो ज़ोम्बी” पीके साइन्चाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:27 मिनट में
140 LBS मॉय थाई
सुआब्लैक टोर प्रान49 ने सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
147 LBS मॉय थाई
पीटीटी अपिचार्ट फार्म ने अलेसियो मालाटेस्टा को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
पोमपेट पोंगसुफान पीके ने योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
सैम-ए गैयानघादाओ ने थॉ लिन टेट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS किकबॉक्सिंग
संगारथिट लुकसाइकोंगडिन ने अली “द किंग” कोयुन्कु को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
योनिस अनाने ने हूयन होआंग फी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
रुई बोटेल्हो ने “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान को विभाजित निर्णय से हराया
एटमवेट किकबॉक्सिंग
एडम सोर डेचापैन ने टोमा कुरोदा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
120 LBS मॉय थाई
जुराई इशी ने एंज़ो क्लैरिस को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:27 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts
rodtak