ONE Friday Fights 122 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

101136 scaled

ONE Championship एशिया प्राइमटाइम पर इस हफ्ते होने वाली मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA फाइट्स के जरिए महीने का शानदार समापन करने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 29 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Friday Fights 122 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें अधिकतर एथलीट्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीतने का प्रयास करेंगे ताकि वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में जगह बना सकें।

मेन इवेंट में सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन की टक्कर फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में असादुला इमानगज़ालिएव से होगी।

वहीं फीचर फाइट में WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मोहम्मद सियासरानी फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में पोलिश स्टार ओस्कर सीगर्ट का सामना करेंगे।

इसके अतिरिक्त 10 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका की रिंग में वापसी होगी और सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट अपनी 10वीं प्रमोशनल जीत की तलाश में होंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
असादुला इमानगज़ालिएव ने “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:07 मिनट में
117 LBS मॉय थाई
नमसुरिन चोर केटविना ने सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट को बहुमत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
कोंगक्लाई सोर सोमाई ने फरारी फेयरटेक्स को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:06 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
टोंगलैमपून एफए ग्रुप ने कोहटाओ पेटसोमनक को बहुमत निर्णय से हराया
129 LBS मॉय थाई
इसानुए टोर टान्हारोएन ने फोकस पीके वोर अपिन्या को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:02 मिनट में
123 LBS मॉय थाई
काइचोन सोर यिंगचारोएनकार्नचांग ने सुआजैन सोर इसाराचोट को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:34 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मोहम्मद सियासरानी ने ऑस्कर सीगर्ट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
नडाका योशीनारी ने हमादा अज़मानी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 0:15 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
रिकीटो ने झेंग झाओबिन को विभाजित निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
बाटोचिर बटसाइखान ने हार्लिसन “तुसावा” नुनेज़ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:17 मिनट में
बेंटमवेट MMA
एर्देनेबायर “बीस्ट” सोलमोन ने काटसुआकी “ब्लास्ट” एओयागी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts
rodtak