असादुला इमानगज़ालिएव का ध्यान कोंगथोरानी को मात देकर वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचने पर – ‘मैं अलग ही स्तर पर हूं’

Asadula Imangazaliev Panpayak Jitmuangnon ONE Friday Fights 122 8 scaled

अपराजित रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट असादुला इमानगज़ालिएव यूएस प्राइमटाइम डेब्यू के लिए अनुभवी थाई स्टार कोंगथोरानी सोर सोमाई का सामना करेंगे।

इन दोनों की टक्कर शनिवार, 24 जनवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 39 के को-मेन इवेंट में होगी।

Team Mehdi Zatout के स्ट्राइकर 10-0 के परफेक्ट स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे, जिसमें छह प्रमोशनल जीत शामिल हैं।

उन्होंने पिछले साल अगस्त में थाई दिग्गज पानपयाक जित्मुआंगनोन को हेड किक से नॉकआउट कर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था। अब वो मेन रोस्टर का हिस्सा बनकर अपने पहले यूएस प्राइमटाइम मैच के लिए तैयार हैं।

इमानगज़ालिएव ने onefc.com से बात करते हुए अपने इरादे साफ करते हुए कहा:

“मैं इस फाइट से दिखाना चाहता हूं कि मैं अलग ही स्तर पर हूं और चैंपियनशिप बेल्ट का मेन कंटेंडर हूं।

“मेरा अनोखा स्टाइल मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मुझे दिलचस्प और मनोरंजक फाइट्स देना पसंद है। लेकिन मुझे लगता है कि मैं रिंग के अंदर अभी तक अपनी पूरी काबिलियत नहीं दिखा पाया हूं।”

उनका सामना दो बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन से होगा, जो लंबे-चौड़े अनुभव के साथ शिरकत करेंगे।

Sor Sommai और Silk Muay Thai के साउथपॉ स्ट्राइकर ने करियर में 72-18 का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन वो पिछले दो मैचों में हारे हैं।

इमानगज़ालिएव ने करीब से अपने विरोधी का अध्ययन करते हुए जीत की कुंजी खोज निकाली है:

“मेरे प्रतिद्वंदी की एक कमी है कि वो काउंटर अटैक पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। ये मेरे लिए अच्छा रहेगा क्योंकि मुझे फाइट की गति नियंत्रित करनी आती है और मैं उन पर अपना खेल हावी कर सकता हूं।

“मैं शुरुआत से ही दबाव बनाना शुरु करूंगा और फाइट को अपने पक्ष में लेकर जाऊंगा। मैं पूरी तरह से फाइट को जल्दी फिनिश करने के लिए तैयार हूं।”

इमानगज़ालिएव की बातों से आत्मविश्वास साफ झलक रहा है, मगर वो अपने प्रतिद्वंदी को किसी भी तरह हल्के में नहीं ले रहे हैं।

हालांकि, 22 वर्षीय रूसी स्टार ने बताया:

“मैं समझ सकता हूं कि मेरे प्रतिद्वंदी को बहुत अनुभव है तो मुझे सारा समय फोकस बनाकर रखना होगा।”

चैंपियनशिप की तलाश इमानगज़ालिएव को कर रही प्रेरित

असादुला इमानगज़ालिएव के पास विरोधियों को अलग-अलग अटैक से ढेर करने की बेहद खास क्षमता है।

वो हेड किक, घातक पंचों और एल्बोज़ की जबरदस्त ताकत के कारण फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक बने हैं।

Team Mehdi Zatout के स्टार का लक्ष्य है कि वो मॉय थाई नियमों के तहत 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट जीतें।

अपराजित स्ट्राइकर ने कहा:

“मेरी भूख, जीतने की इच्छा और रूस का पहला मॉय थाई ONE वर्ल्ड चैंपियन का लक्ष्य मेरी सबसे बड़ी बढ़त है। ये लक्ष्य मुझे हर दिन आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”

पिछले साल पानपयाक को ढेर करने के बाद से दागेस्तानी स्टार की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

चर्चित होने की बात से सहज होने के बजाय 22 वर्षीय स्टार खुद को को-मेन इवेंट मैच के लिए आगे बढ़ने के लिए पुश कर रहे हैं।

जब इमानगज़ालिए से कॉन्ट्रैक्ट जीतने और पहचान मिलने को लेकर पूछा गया तो उनका जवाब कुछ ऐसा था:

“मुझे अधिक लोगों ने पहचानना शुरु कर दिया है और इससे मुझे अतिरिक्त प्रेरणा मिली है। मैं अब देख पा रहा हूं कि मेरे काम को पहचान मिलने लगी है। ये बात मुझे सुधार करने और कठिन ट्रेनिंग के लिए पुश करती है।”

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21