ONE Friday Fights 12 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

PetsukumvitKongthoranee Faceoffs 1920X1280

ONE Championship ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अप्रैल महीने की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है।

7 अप्रैल को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से ONE Friday Fights 12 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें एक दर्जन मॉय थाई और MMA बाउट्स शामिल रहीं।

मेन इवेंट में बेहतरीन नॉकआउट आर्टिस्ट्स पेटसुकुमविट बोई बांगना और कोंगथोरानी सोर सोमाई के बीच जोरदार मॉय थाई मुकाबला देखने को मिला।

वहीं 8 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन राफी बोहिच अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू करते हुए 20 वर्षीय उभरते हुए स्टार टपाओकेउ सिंघा माविन से भिड़े।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
पेटसुकुमविट बोई बांगना ने कोंगथोरानी सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
129.6 LBS मॉय थाई
पेटलमपन मुआदाब्लमपंग ने सुनवो टीडेड99 को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
पेटविचिट सिंघा माविन ने मोहॉक एनगोरबांगकापी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:56 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
खुनसुक सोर डेचापैन ने कोहटाओ पेटसोमनक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
112 LBS मॉय थाई
टुबटिमथोंग सोर जोर लैकमुआंगनोन ने पेटनमचाई सोर जोर टोंगप्राचीन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:50 मिनट में
124 LBS मॉय थाई
ज़ेटा चोर चोकमनॉय ने चलावन एनगोरबांगकापी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:55 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
राफी बोहिच ने टपाओकेउ सिंघा माविन को विभाजित निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
योडफुपा पेटकियटपेट ने सैमुएल टोस्कानो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:20 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
सामिंगडम लुकसुआन ने जवाद बिगदेली को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:33 मिनट में
110 LBS मॉय थाई
नोंगम फेयरटेक्स ने शू ना ज़ी को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:20 मिनट में
फेदरवेट MMA
नूरज़मन अशबेव ने किआनू सूबा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
डो “वाइल्डलिंग” ग्येम ली ने गिल्हेर्मे “जैब” अनत्युनेस को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 3:23 मिनट में

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800