ONE Fight Night 42: Mann Vs. Dzhabrailov – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship जबरदस्त MMA, मॉय थाई और ग्रैपलिंग मैचों के जरिए पहले वीकेंड ट्रिपलहेडर का समापन करने जा रहा है।
शनिवार, 11 अप्रैल को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की एक धमाकेदार इवेंट ONE Fight Night 42: Mann vs. Dzhabrailov के साथ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शानदार वापसी होने जा रही है।
इस बेहतरीन शो के मेन इवेंट मैच में दो अपराजित फाइटर्स रिंग में एक दूसरे से भिड़ेंगे और मैच का विजेता ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के काफी करीब पहुंच सकता है। चेज़ मैन का सामना 21 वर्षीय टर्किश स्टार झाबिर झाब्रेलोव से होगा।
वहीं को-मेन इवेंट में पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ की टक्कर मोरक्को के एलमेहदी “द स्नाइपर” एल जमारी से स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में होगी।
शो में इसके अतिरिक्त कनाडाई ग्रैपलिंग सनसनी डान्टे लियोन, अमेरिकी स्टार्स डिएगो पाएज़, जोशुआ परेरा और गिल्बर्ट नाकाटानी दिखेंगे।
आप ONE Fight Night 42: Mann Vs. Dzhabrailov के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।