ONE 164: Pacio Vs. Brooks – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

Joshua Pacio and Jarred Brooks

ONE Championship ने साल 2022 का समापन बेहतरीन अंदाज में किया है।

आज शनिवार, 3 दिसंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना से ONE 164: Pacio vs. Brooks का लाइव प्रसारण किया गया।

पिछले कुछ महीनों में एक दूसरे पर जुबानी हमले करने के बाद अब मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ को अमेरिकी प्रतिद्वंदी और #1 रैंक के कंटेंडर जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करना पड़ा, जिसमें उनकी हार हुई और “द मंकी गॉड” नए चैंपियन बने।

इसके अलावा लंबे समय से एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे सुपरलैक कियातमू9 और पानपयाक जित्मुआंगनोन का आमना-सामना मॉय थाई फाइट में हुआ। हेवीवेट MMA प्रतिद्वंदी ब्रेंडन वेरा और अमीर अलीअकबरी की टक्कर देखने को मिली, जिसमें ईरानी स्टार ने जीत हासिल की।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ने जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
138 LBS मॉय थाई
“द किकिंग मशीन” सुपरलैक ने “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन को विभाजित निर्णय से हराया
हेवीवेट MMA
अमीर अलीअकबरी ने ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 3:37 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
“वुल्फ वॉरियर” हू योंग ने जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 4:43 मिनट में
बेंटमवेट MMA
जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव ने “द ड्रैगन लेग” टियाल थैंग को सबमिशन (ट्रायंगल चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 1:17 मिनट में
बेंटमवेट MMA
ड्रेक्स “टी-रेक्स” ज़ाम्बोआंगा ने एडोनिस सेविलेनो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

लीड कार्ड


154.3 LBS MMA
झानलो “द मशीन” मार्क सांगियाओ ने एनाक्लेटो “टैनेसिटी” लॉरन को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 1:48 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
“सामिंगप्री” तगीर खलीलोव ने चोरफाह टोर सांगटीनोई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:29 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
लारा “पिज़्ज़ा पावर” फर्नांडीज़ ने डांगकोंगफाह बंचामेक को विभाजित निर्णय से हराया
130.7 LBS MMA
मेंग बो ने जेनेलिन “द ग्रेसफुल” ओलसिम को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:24 मिनट में

न्यूज़ में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled