ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल किंग पेटमोराकोट पेटयिंडी ने कहा – ‘मुझे कोई हरा नहीं पाएगा’

Petchmorakot Petchyindee Academy Gold Confetti 1200X800 768x512

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के किंग पहले से ही पेटमोराकोट पेटयिंडी हैं, लेकिन उनकी महत्वाकांक्षा बस यहीं तक नहीं सीमित रहने वाली है।

28 साल के थाई एथलीट इस खेल में सबसे बड़े नामों में से एक के रूप में अपनी पहचान को स्थापित करना चाहते हैं और वो शुक्रवार, 20 मई को ONE 157 के मेन इवेंट में जिमी विन्यो के खिलाफ जीत के साथ सुपरस्टारडम के शिखर तक पहुंच सकते हैं।

पहले से ही दो वर्ल्ड टाइटल डिफेंस उनके खाते में दर्ज हैं और इस तरह पेटमोराकोट ने डिविजन में अपना दबदबा स्थापित कर लिया है। फिर भी सबसे बड़े मंच पर वो अपनी विरासत को और बड़ा करने के लिए बेहद उत्सुक नज़र आ रहे हैं।

उन्होंने ONE Championship को बताया:

“मैं अपने वर्ल्ड टाइटल के बचाव की कोशिश करने के लिए फिर से वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैं हर किसी को ये दिखाना चाहता हूं कि अब भी मैं चैंपियन हूं। मैं सभी को अपने मॉय थाई का जलवा दिखाने के लिए बेताब हूं।

“मैं अपने आप को नोंग-ओ गैयानघादाओ और रोडटंग जित्मुआंगनोन जितना प्रसिद्ध बनाना चाहता हूं। मैं खुद इस चीज को किसी भी कीमत पर साबित करना चाहता हूं और मैं इस बाउट में ऐसा ही करूंगा। दुनिया को दिखा दूंगा कि मैं कितना अच्छा हूं, ताकि वो मुझे स्वीकार कर सकें।”

साथ के ONE वर्ल्ड चैंपियंस रोडटंग और नोंग-ओ ही संगठन की ऑल-स्ट्राइक लीग में पेटमोराकोट से अधिक जीत हासिल करने वाले एकमात्र एथलीट हैं, लेकिन फेदरवेट मॉय थाई किंग विन्यो पर अपनी 8वीं प्रोमोशनल जीत हासिल कर रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएंगे।

इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पेटयिंडी अपने जखीरे में और अधिर तरकीबें और पैतरें जोड़ना जारी रखे हुए हैं। यहां तक कि पिछले दो साल में उन्होंने प्रोफेशनल बॉक्सिंग रैंक्स में मुकाबले भी किए हैं।

वो हर दिन बेहतर बनने के लिए खुद को विकसित करते जा रहे हैं। वो अपने स्किल सेट को और मजबूत करना चाहते हैं। वो अपने कई तरह के फाइट के तरीकों से फैंस को एंटरटेन करना चाहते हैं और आने वाले कई साल तक इस वेट क्लास में अपना राज चलाना चाहते हैं।

थाई एथलीट ने बताया:

“मैं बस कुछ पंचों और एल्बो के हमलों को एक साथ जोड़कर अपने फाइटिंग स्टाइल को बदलना चाहता था, ताकि मेरे पास अधिक पैतरें हों और दुनिया भर में मुझे ज्यादा पहचान मिल सके।

“मेरे हर मुकाबले में हर कोई मेरी नई तकनीकों को देखेगा। मुझे कोई हरा नहीं पाएगा। ये करके मैं लंबे समय तक ऐसे ही नंबर-1 पर बना रहूंगा। मेरा सपना है कि मैं अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप को ज्यादा से ज्यादा समय तक बरकरार रखूं।”

पेटमोराकोट के पास जिमी विन्यो को हराने का खाका है

पेटमोराकोट पेटयिंडी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि जिमी विन्यो (5 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन) की चुनौती को पार करना आसान नहीं होगा, लेकिन वो खतरनाक फ्रांसीसी दिग्गज से निपटने को तैयार हैं।

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को भरोसा है कि उनका गेम प्लान उन्हें सफलता की ओर ले जाएगा।

पेटमोराकोट ने कहा: 

“वो पंचों, किक, एल्बो सहित सभी तरह के पैतरों के साथ एक लंबे-चौड़े फाइटर हैं। उन्हें सबसे खतरनाक विरोधियों में से एक माना जाता है। उनके सबसे खतरनाक हमले नी और किक्स हैं। साथ ही उनका बड़ा और लंबा शरीर भी। उन्हें हराने में यही सबसे बड़ी बाधाएं हैं।

“इन मु्श्किलों के हल के लिए मेरे पास उपाय है कि मैं जितना हो सकेगा उतना स्ट्राइकिंग पर ध्यान लगाऊंगा। इसके साथ ताकत और शक्ति से भरपूर पंचों का इस्तेमाल करूंगा। मैं बीच-बीच में एल्बो भी लगाता रहूंगा और क्लोज रेंज नीज़ भी।

“मुझे लगता है कि मैं उन्हें चोट पहुंचा सकता हूं। हालांकि, इन सबका एकमात्र संतोषजनक अंत नॉकआउट ही होगा।”

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत के लिए पेटमोराकोट का ट्रेनिंग कैंप के अंदर बढ़ा आत्मविश्वास भी एक जरूरी पहलू है।

उनके टीममेट और साथी ONE एथलीट सोरग्रॉ पेटयिंडी एकेडमी ने 2019 में विन्यो को आखिरी बार पराजित किया था इसलिए बैंकॉक के अग्रणी जिम के पास पहले से ही चैलेंजर को मात देने का पूरा खाका तैयार है।

20 मई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में एंट्री करने से पहले खिताब पर राज करने वाले एथलीट को खुद पर बहुत काम करना होगा, लेकिन ये चीज निश्चित रूप से कुछ खास जानकारियां देने में बेहद मददगार साबित हो सकती है।

पेटमोराकोट ने कहा:

“सोरग्रॉ ने एक बार जिमी को हराया था। ऐसे में सोरग्रॉ के साथी के रूप में मुझे लगता है कि मैं भी जिमी को हरा सकता हूं।

“Petchyindee ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले से जीत हासिल करवाने के लिए मुझे कुछ खास पैतरें तैयार करवाए हैं। मेरे कोच कहते हैं कि मुझे बाउट के दौरान नी स्ट्राइक्स, बीच-बीच में एल्बो स्ट्राइक्स और कुछ अतिरिक्त पंच मारने होंगे। इस रास्ते पर अगर मैं चला तो जरूर जीत जाऊंगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)