इरसल के खिलाफ दोबारा मुकाबले के लिए निकी होल्जकेन बने पहले बेहतर और विस्फोटक

Nieky Holzken Regian Eersel DC 9295 768x512

निकी होल्जकेन “द नेचुरल” ने 2019 के सबसे विस्फोटक ONE सुपर सीरीज मुकाबलों में से एक के रीमैच का बदला चुकाने के लिए अपने प्रशिक्षण में पूरा दम लगा दिया है। शुक्रवार 25 अक्टूबर को डच किकबॉक्सिंग दिग्गज ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग विश्व खिताब के लिए दूसरी बार रेगिअन इरसल “द इम्मोर्टल” का सामना करेंगे।

हालांकि हेल्मॉन्ट निवासी 35 वर्षीय पहली बार जीत के आसपास पहुंच गया था लेकिन उसे यकीन है कि वह इस बार वही गलतियां नहीं करेगा, जिसके कारण उसका वैश्विक मंच पर गोल्ड जीतने का सपना हाथों से फिसल गया था। इन दोनों फाइटर्स के बीच पहला मुकाबला 2019 के अब तक के सबसे अच्छे मुकाबलों में से एक था। ONE: ENTER THE DRAGON पर एक पांच राउंड की लड़ाई हुई, जिसमें गति बदलने के साथ-साथ पावर शॉट्स की चौंकाने वाली दर देखने को मिली।

होल्जकेन कहते हैं कि “मुझे लगता है कि हम ONE Championship के दर्शकों के लिए बहुत अच्छी लड़ाई करते हैं। हर कोई इसके बारे में बात कर रहा था और हर कोई रीमैच देखना चाहता है। मुझे लगता है कि हम इसे 25 अक्टूबर को फिर से करने जा रहे हैं।”

“द नेचुरल” मई में शो में आकर प्रदर्शन से खुश थे, लेकिन वह परिणाम के साथ अपनी निराशा को छिपा नहीं सका। उसने मजबूत शुरुआत की लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वी को लय में आने और ऊपरी हाथ के इस्तेमाल करने से नहीं रोक सका।

होल्जकेन इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि इरसल जजों के कार्ड पर जीत हासिल करने के हकदार थे, लेकिन उन्हें जल्दी ही इस बात का पता लगा लिया कि वह कभी भी गेम से बाहर नहीं थे। यहां तक ​​कि जब उन्होंने उछलकर घुटने से उसकी ठुड्डी पर वार किया तो वह कैनवस से टकराए गया। तब भी वह नीचे नहीं रहता।



उन्होंने कहा कि “उसने घुटने से शरीर पर वार किया इसने मुझ गिरा दिया, लेकिन मुझे संभलना था। मैं आठ तक गिनती के बाद खड़ा हुआ और राउंड खत्म किया। फिर पांचवां राउंड शुरू हुआ और मैं फिर से बेहतर स्थिति था। मुझे लगता है कि मैंने पूरा राउंड जीत लिया।”

“द नेचुरल” प्रतियोगिता के समापन क्षणों में प्रतिद्वंदी के शरीर पर खतरनाक टक्कर से चोट पहुंचाने की कोशिश की लेकिन वह अपने लिए मैच को बचाने के लिए फिनिश हासिल नहीं कर सका। उनका मानना है कि एक और रात में एक अलग कहानी हो सकती है।

वह याद करते हुए कहते हैं कि “मेरे पास कुछ अच्छे काॅम्बनेशन, स्पिनिंग बैक-किक्स, उछलते हुए घुटने, लेफ्ट हाई किक और अच्छे लो किक की ताकत थी। जिनका मैंने अच्छी तरह से इस्तेमाल किया लेकिन सही समय पर नॉकआउट देने का मौका नहीं मिला।”

कई बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का कहना है कि उन्हें इस्तोरा सेनन में अधिक सख्त, तेज और मजबूत के साथ जाने के लिए प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि “मैंने बहुत मेहनत की है। इस बार मैं अपने पिछले मुकाबले से भी तेज हूं। मैं बेहतर कंडीशनिंग और अधिक विस्फोटक होना चाहता हूं। मैंने इसके लिए प्रशिक्षण लिया है। वह जानते हैं कि मैं क्या कर सकता हूं और मुझे भी पता है कि वह क्या करेगा। इसलिए यह लड़ाई काफी खतरनाक होगी।”

होल्जकेन का मानना ​​है कि उन्हें अपनी पहली प्रतियोगिता में “द इम्मोर्टल” को नॉकआउट देनी चाहिए थी। उन्हें लगता है कि अगर वह शरीर पर हमला करते हैं तो उनके पास दूसरी बार एक अच्छा मौका है। उन्हें यह भी पता है कि ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन आसानी से गोल्ड सरेंडर नहीं करेगा।

वह कहते हैं कि ” मैं पिछली बार की तुलना में बहुत अधिक आश्वस्त और बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं बहुत ज्यादा नहीं कहूंगा, लेकिन में इस बार बेहतर तरीके से आ रहा हूं।”

ये भी पढ़ें: रेगिअन इरसल ने निकी होल्जकेन को पहले से घातक तरह से बाहर करने की योजना


न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)