रेगिअन इरसल ने निकी होल्जकेन को पहले से घातक तरह से बाहर करने की योजना

Regian Eersel YK4_5246 768x511

रेगिअन इरसल “द इम्मोर्टल” ने 25 अक्टूबर, शुक्रवार को अपने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड खिताब रीमैच में निकी होल्जकेन “द नेचुरल” से एक कठिन चुनौती मिलने का अंदाजा लगाया है।

26 वर्षीय डचमैन ने मई में बेल्ट जीतने के लिए सर्वसम्मत निर्णय से अपने देश के खिलाड़ी को हराया था। यह जोड़ी इंडोनेशिया के जकार्ता में ONE: DAWN OF VALOR में फिर से भिड़ेगी।

हालांकि “द इम्मोर्टल” को इतनी जल्दी प्रतिद्वंद्वी को फिर से बराबरी करने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने इस्तोरा सेनयान के मैच के लिए सहमति व्यक्त कर साबित किया कि वह निसंदेह अपने डिवीजन में नंबर एक हैं।

इरसल ने कहा कि “मेरी पहली प्रतिक्रिया थी कि मैंने अभी उसे हराया है, मुझे फिर से ऐसा क्यों करना है? लेकिन मेरे मैनेजर ने कहा कि उसे फिर से लड़ना है और खुद को दुनिया के सामने साबित करना है कि मैं बेहतर फाइटर हूं।”

चैंपियनशिप राउंड के मुकाबले में अपने आक्रामक हमलों से दबाव को मोड़ते हुए सिटोडोटॉन्ग एम्स्टर्डम प्रतिनिधि अपनी पहली लड़ाई में स्पष्ट विजेता थे। चौथे स्टेंजा में उन्होंने सभी जीत के लिए उछलते हुए से प्रहार किया जिसने “द नेचुरल” को कैनवास पर गिरा दिया।

हालांकि अंतिम बेल तक होल्जकेन ने बराबरी की। “द इम्मोर्टल” स्वीकार करते हैं कि उनके जैसा एक उत्कृष्ठ स्ट्राइकर जरूर सबक लेगा कि उसने कहां गलती की। अपनी हार बदला लेने के लिए वह मजबूत तरह से बेहतरी के साथ वापसी करेगा।



इरसल बताते हैं कि “मुझे लगता है कि यह हम दोनों के लिए एक कठिन लड़ाई होगी। क्योंकि हम दोनों को पता है कि एक-दूसरे से कैसे लड़ना है। वह एक अलग शैली के साथ आएगा। इसलिए मैं भी एक अलग शैली के साथ लड़ना चाहता हूं। वह निश्चित रूप से जीतना चाहता है लेकिन मैं यह साबित करना चाहता हूं कि मैं बेहतर फाइटर हूं। इसलिए पहले वाले मुकाबले की तुलना में इसमें कड़ी टक्कर होगी।”

यह मुकाबला कठिन हो सकता है, लेकिन हेलमंड के व्यक्ति ने पहले से ही अपने खाते में जीत दर्ज की हुई है। इरसल को विश्वास है कि वह फिर से जीत सकता है और पहली बार अपने विश्व खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर सकता है। उन्होंने अपने प्रशिक्षण को बढ़ा दिया है ताकि वह “द नेचुरल” पर और अधिक दबाव डाल सकें और अंतिम बेल तक इसे बनाए रख सके।

“द इम्मोर्टल” कहते हैं कि “मैंने अपने गेम में नई चीजें नहीं जोड़ी हैं। मैंने सिर्फ कंडीशनिंग पर अधिक काम किया है। क्योंकि मैं अंतिम राउंड में उसे धक्का नहीं दे पाया। मुझे यकीन था कि मैं जीत जाऊंगा, लेकिन हम दोनों तब तक थक चुके थे। मैंने सिर्फ अपने अंक बनाए, उसके पीछे खड़ा रहा, किनारे की ओर बढ़ा, उतना आगे नहीं गया। मुझे लगता है कि निकी इस बार भी कड़ी मेहनत करने की कोशिश करेगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह मुझे अंतिम राउंड तक जाने से रोक पाए।”

मई में सिंगापुर में इरसल एक यादगार स्टॉपेज के करीब पहुंच गया था। हाइलाइट-रील नॉकआउट से एक जीत उत्कृष्ट डच स्ट्राइकरों की इस प्रतिद्वंद्विता पर अपनी मुहर लगाने का सही तरीका होगा। एम्स्टर्डम के मूल निवासी ने और भी अधिक आक्रामकता लाने का वादा किया और इंडोनेशिया में प्रशंसकों को देने के लिए दूसरे मुकाबले में अतिरिक्त दबाव डालने का प्रयास करेंगे जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे।

अगर वह अपने करियर में अन्य सभी रीमैच से अपने फॉर्म को दोहरा सकते हैं तो इस्तोरा सेनन में 25 अक्टूबर को धमाका होना निश्चित है। वह कहते हैं कि “मेरा लक्ष्य हमेशा किसी को खत्म करने के लिए होता है, लेकिन यह निकी होल्जकेन है। वह एक अच्छा फाइटर है। आप उसे चोट पहुंचाते हैं तब भी वह खतरनाक रहता है।”

“मैं इसे आजमाने जा रहा हूं लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं उसे खत्म करूंगा। जब आप सर्वश्रेष्ठ लोगों से लड़ते हैं तो यह इतना आसान नहीं होता है। अपने पूरे करियर में मैंने तीन लोगों से दो बार मुकाबला किया और दूसरी लड़ाई में मैंने उन तीनों को बाहर कर दिया। मैं फिर से वही करने की उम्मीद करता हूं।”

ये भी पढ़ें : जकार्ता में होने वाले ONE: डॉन ऑफ वालोर के लिए बुक हुए दो विश्व खिताबी मुकाबले

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)