ज़ेबज़्टियन कडेस्टम ने जकार्ता में शानदार बाउट देने का किया वादा

Zebaztian Kadestam IMGL9819 768x512

ज़ेबज़्टियन कडेस्टम “द बैंडिट” अपने सबसे बेशकीमती ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा करने के लिए पहले से कहीं अधिक मेहनत कर रहे हैं।

हार्ड-हिट स्वेड ने अपने आखिरी मैच में पहली बार विश्व खिताब का बचाव किया, और वह अगले शुक्रवार 25 अक्टूबर को इंडोनेशिया के जकार्ता में ONE: DAWN OF VALOR में अपने दूसरे चैलेंजर का सामना करेंगे।

इसको लेकर कडेस्टम ने कहा कि “अब मैं विश्व चैंपियन हूं, मुझे लगता है कि मुझे थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी, क्योंकि मुझे पता है कि ये सभी एथलीट मेरे लिए आ रहे हैं। मुझे लगता है कि मेरी मानसिकता उनमें से कुछ पर ध्यान केन्दि्रत कर रही है। वो लोग ऐसा कुछ हासिल करने आ रहे हैं जो मेरा है।”

“कोई भी मेरे पास से मेरी कीमती चीज चुराकर नहीं ले जा सकता है। इसके लिए मैं प्रतिदिन अपने प्रशिक्षण में कड़ी मेहतन कर रहा हूं।

रूस के नोवोरोसियस्क से शीर्ष दावेदार ने बेदाग रूप से गोल्ड के लिए अपना शॉट हासिल किया है। हाल ही में अब्बासोव ने TKO के माध्यम से जापानी आइकन युसिन ओकामी “थंडर” को हरा दिया और इससे पहले उन्हें केवल अगिलन थानी “एलिगेटर” को धराशाही करते हुए सब्मिशन के लिए महज आधा राउंड की जरूरत थी।

“द बैंडिट” ने करीब से देखा है क्योंकि “ब्रेज़ेन” ने डिवीजन के कुछ सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के माध्यम से रोल किया है और शीर्ष पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करने का अपना अवसर हासिल किया है। उनका मानना ​​है कि उनका प्रतिद्वंद्वी एक अलग खतरा पैदा करते हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं जिसे वह दूर नहीं कर सकते हैं।

 

“मैं देख रहा हूँ कि उनके पास अच्छा दबाव है। वह वेलराउंडेड व एक मजबूत फाइटर हैं। कडस्टेम ने कहा कि वह उन्हें बड़ी कमजोरी के रूप में नहीं देख रहे हैं।

“मुझे लगता है कि वह एक अच्छे स्ट्राइकर है। उनके पास अच्छे हाथ और स्ट्राइकिंग का बेहतरीन कौशल हैं। मेरा मानना ​​है कि उन्हें अपने हाथों पर यकीन है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं बेहतर स्ट्राइकर हूं। हम 25 अक्टूबर को देखेंगे।”

अब्बासोव के भारी हाथों ने उन्हें अपने करियर की 21 में से आधी जीत नाकआउट से हासिल करने में मदद की है। यह उन्हें “द बैंडिट” के साथ एक स्टैंड-अप लड़ाई में शामिल होने का विश्वास दिला सकती है।

हालाँकि, यह उनकी ताकत के बराबर का है। अपने आगामी प्रतिद्वंद्वी की तरह, पेंक्रेस जिम प्रतिनिधि के पास उनके रिज्यूम पर 10 नॉकआउट हैं, लेकिन वह कहीं अधिक मजबूत है और वो अपनी जीत का 83 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं।

हालांकि, विश्व चैंपियनशिप का बचाव करने से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने हर स्थिति के लिए खुद को तैयार करने में कड़ी मेहनत की है।मुझे उम्मीद है कि वह मेरे साथ खड़े रहेंगे, लेकिन मैं हर चीज के लिए तैयार हूं।

“द बैंडिट” ने मजबूत ग्रेपलर एन रूट को शीर्ष पर पहुंचाने की अपनी क्षमता को दिखाया है, इसलिए हमलों की कोई भी स्थिति उन्हें निराश नहीं करेगी। वह सर्किल के बीच में अब्बासोव से मिलने के लिए तैयार है और उनके रास्ते में आने वाली किसी भी चीज़ से दो-दो हाथ कर सकते हैं।

वैश्विक मंच पर उनके प्रदर्शन के आधार पर, वह किर्गिज़ एथलीट से एक भी कमजोर कदम की उम्मीद नहीं करते हैं। इसका मतलब है, जो भी परिणाम हो, दुनिया भर के प्रशंसकों को इंडोनेशियाई राजधानी में एक रोमांचक फाइट देखने को मिलेगी। इसमें यह भी निश्चित है कि बेल्ट उनके कंधे पर ही टंगी होगी।

उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं लगता कि कोई भी इस फाइट को भूल पाएगा। यह बेहतरीन व रोमांचक फाइट होने वाली है। वह वादा करते हैं कि यह बाउट लंबी चलेगी।

यह भी पढ़ें:  जकार्ता में होने वाले ONE: डॉन ऑफ वालोर के लिए बुक हुए दो विश्व खिताबी मुकाबले

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)