9 दिसंबर को ONE Fight Night 17 में होगा निकलस लारसेन और जो नाटावट का फेदरवेट मॉय थाई मैच

Jo Nattawut Jamal Yusupov ONE159 1920X1280 53

ONE Fight Night 17 में एक बड़ा अहम फेदरवेट मॉय थाई मुकाबला शामिल किया गया है।

9 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में निकलस लारसेन का सामना थाई नॉकआउट आर्टिस्ट “स्मोकिन” जो नाटावट से होगा।

यूरोप के सबसे बेहतरीन किकबॉक्सिंग और मॉय थाई फाइटर्स में से एक माने जाने वाले लारसेन ने 2022 में ONE डेब्यू किया था।

तब से लेकर अब तक डेनिश स्टार के लिए चीजें प्लान के मुताबिक नहीं गई हैं। उन्हें मौजूदा फेदरवेट मॉय थाई चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई और पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जिमी विन्यो के खिलाफ हार झेलनी पड़ी हैं।

कठिन शुरुआत के बाद अब लारसेन अपने अपरंपरागत और दिलचस्प स्टाइल को साथ लिए डिविजन के सबसे खतरनाक पंच लगाने वाले एथलीट्स में से एक के खिलाफ अपनी प्रतिभा को टेस्ट करेंगे।

34 वर्षीय “स्मोकिन” जो ने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया है, जिसमें WMC मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के अलावा दोनों ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री टूर्नामेंट में हिस्सा लेना शामिल है। उन्हें एक बार फिर ONE वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने की उम्मीद होगी।

संगठन में 10 फाइट्स का हिस्सा बन चुके थाई स्टार ने खुद को फैन फेवरेट फाइटर के रूप में स्थापित किया है क्योंकि उनका स्टाइल बहुत ही आक्रामक है।

हालांकि, नाटावट को लगातार बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ तीन हार झेलनी पड़ी है, जिसमें सिंतबर महीने में तवनचाई के खिलाफ आई हार भी शामिल है। अगर उन्हें चैंपियनशिप मैच हासिल करने की उम्मीदों को जीवित रखना है तो ये मैच हर हाल में जीतना ही होगा।

ONE Fight Night 17 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800