ONE Friday Fights 46 में नबील अनाने Vs. मुआंगथाई, सुआब्लैक Vs. क्रेग कोकली मुकाबलों को शामिल किया गया

Nakrob Fairtex Nabil Anane ONE Friday Fights 32 10

22 दिसंबर को होने वाले ब्लॉकबस्टर इवेंट ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon में दो धमाकेदार मॉय थाई मैचों को शामिल किया गया है।

तीन वर्ल्ड टाइटल मैचों के अलावा लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में नबील अनाने vs. “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई और सुआब्लैक टोर प्रान49 vs. क्रेग कोकली मैचों को जगह दी गई है।

https://www.instagram.com/p/Cw8AQextS_1/

युवा सनसनी अनाने ने ONE में 2-डिविजन WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के रूप में एंट्री ली थी, हालांकि उन्हें मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने सितंबर में नाकरोब फेयरटेक्स को नॉकआउट कर शानदार वापसी की।

22 दिसंबर को 19 वर्षीय स्टार का सामना दिग्गज मुआंगथाई से 136-पाउंड कैचवेट मुकाबले में होगा।

“एल्बो ज़ोम्बी” जैसा नाम से ही प्रतीत हो रहा है कि उन्हें घातक एल्बो अटैक्स के लिए जाना जाता है। ONE में 7-2 के रिकॉर्ड और पिछले पांच में से चार मैच जीत चुके मुआंगथाई अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन उभरते हुए अनाने एक दिग्गज को हराकर अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/Cw72g17ucHi/

ONE Friday Fights में सुआब्लैक का प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने अपने तीनों मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज कर 3-0 का रिकॉर्ड बनाया है।

27 वर्षीय एथलीट की ताकत के सामने विरोधी पस्त हो गए और वो इस जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए छह अंकों की राशि वाला ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

हालांकि, Road to ONE टूर्नामेंट के विजेता कोकली एक मजबूत और मंझे हुए प्रतियोगी हैं, जो अपने प्रोमोशनल डेब्यू में धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

आयरिश स्टार ने टूर्नामेंट के फाइनल में नेथन बेंडन के खिलाफ जीत हासिल कर दिखाया कि वो ग्लोबल स्टेज के लिए तैयार हैं। सुआब्लैक के अटैक के खिलाफ उनका फुटवर्क और काउंटर स्ट्राइकिंग काम आ सकती है।

https://www.instagram.com/p/CzzM-zauWfu/

ये दो मैच ONE Friday Fights 46 के शानदार कार्ड का हिस्सा बन गए हैं।

इसके मेन इवेंट में पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन अपने हमवतन थाई मेगास्टार तवनचाई पीके साइन्चाई को ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंजर करेंगे।

को-मेन इवेंट की बात करें तो जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी और प्राजनचाई पीके साइन्चाई ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में आमने-सामने होंगे। वहीं फेटजीजा का सामना अनीसा मेक्सेन से ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में होगा।

न्यूज़ में और

Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 6 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja