ONE Friday Fights 55 में अवतार को हराकर नबाती का अपराजित रिकॉर्ड कायम, डियाचकोवा ने नॉकआउट के बाद जीता कॉन्ट्रैक्ट

Avatar PK Saenchai Kiamran Nabati ONE Friday Fights 55 31

शुक्रवार, 15 मार्च को ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक और धमाकेदार इवेंट के साथ वापसी हुई।

ONE Friday Fights 55 में मॉय थाई, MMA, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग का शानदार एक्शन देखने को मिला।

अगर आपने लाइव एक्शन को मिस कर दिया तो आइए नजर डालते हैं कि एशियाई प्राइमटाइम पर हुए शो में क्या-क्या देखने को मिला।

नबाती ने अवतार को हराकर अपना परफेक्ट रिकॉर्ड कायम रखा

ONE Friday Fights 35 में शानदार डेब्यू के बाद कियामरन नबाती ने अपनी लय को जारी रखा, जब उन्होंने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में अवतार पीके साइन्चाई को हराया।

नबाती ने शुरुआत से ही अपने विरोधी पर अटैक किया। उन्होंने तीनों राउंड्स में स्पिनिंग किक्स, हेवी कॉम्बिनेशंस, एल्बोज़ का इस्तेमाल किया।

इसके चलते तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सर्वसम्मत निर्णय से आई हार की वजह से उनका करियर रिकॉर्ड 20-0 और ONE रिकॉर्ड 2-0 हुआ।

रिट्टीडेट ने टॉमयैमकूंग को दो राउंड में किया पस्त

रिट्टीडेट सोर सोमाई ने अपनी जीत की सूची में एक और शानदार नॉकआउट शामिल कर लिया, जब उन्होंने 133-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में टॉमयैमकूंग भूमजयथाई को शिकस्त दी।

टॉमयैमकूंग ने मैच की तेज शुरुआत की और थाई स्टार पर साउथपॉ स्टांस का इस्तेमाल कर हेवी किक्स लगाईं। Sor Sommai टीम के प्रतिनिधि पंचों और किक्स का इस्तेमाल दूसरे राउंड में करते दिखे। उन्होंने अपने विरोधी को काउंटर लेफ्ट हुक लगाकर गिराया, जिसके बाद वो उठ नहीं पाए।

रेफरी ने मैच को दूसरे राउंड में 1:25 मिनट पर समाप्त कर दिया। इस कारण रिट्टीडेट का रिकॉर्ड 86-9 हो गया है। वो अब ONE के अपने तीन मैचों में तीन नॉकआउट जीत हासिल कर चुके हैं।

भूमजयथाई के घातक बॉडी शॉट्स के आगे पैंथेप ढेर

NL 4774

भूमजयथाई मोर टोर 1 ने 123-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में पैंथेप वीके खाओयाई पर तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।

शुरुआत के साढ़े पांच मिनट तक अटैक झेलने के बाद 21 वर्षीय स्टार ने अपने प्रतिद्वंदी को रस्सियों की तरफ घकेला और बॉडी शॉट्स के जरिए उन्हें गिराया।

भूमजयथाई ने तीसरे राउंड में भी कुछ ऐसा ही किया और 1:00 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से जीत अपने नाम कर करियर की 100वीं जीत दर्ज की।

डेब्यू मैच में डेंफुथाई की फिलिपे पर जीत

Denphuthai SitJackmuaythai Rhuam Felipe ONE Friday Fights 55 24

डेंफुथाई सिटजैकमॉयथाई ने अपना ONE Championship खाता रुआम फिलिपे पर जीत के साथ खोला।

26 वर्षीय स्ट्राइकर ने ब्राजीलियाई स्टार के साथ हुए फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में हर तरह के अटैक किए, जिसमें नीज़, एल्बोज़ और पंच शामिल रहे। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता रहा, डेंफुथाई ने दबाव बनाए रखा।

अंत में तीनों जजों ने SitJackmuaythai के प्रतिनिधि को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 131-31-9 हो गया है।

चलामडम ने डेब्यू में सिंगटानावट को किया ढेर

स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में दो स्टार चलामडम सोर बूनमीरिट और सिंगटानावट नोकजीनलैडक्राबांग डेब्यू कर रहे थे और मैच का परिणाम तीसरे राउंड में नॉकआउट से आया।

चलामडम ने शुरुआती सफलता हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी को रिंग की रस्सियों की तरफ धकेला। दूसरे राउंड में सिंगटानावट अच्छे नजर आए, लेकिन चलामडम की काउंटर स्ट्राइक्स का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

23 वर्षीय स्टार ने अंतिम राउंड में 1:57 मिनट पर लेफ्ट हुक से जीत हासिल की और अपने रिकॉर्ड को 66-15 किया।

तीन राउंड के जोरदार मुकाबले में काइचोन की जोमपडेज पर जीत

Kaichon Sor Yingcharoenkarnchang Jompadej Nupranburi ONE Friday Fights 55 12

काइचोन सोर यिंगचारोएनकार्नचांग को 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में जोमपडेज नूप्रानबुरी के भारी-भरकम अटैक का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

जोमपडेज ने पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदी पर शानदार बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन लगाए। लेकिन 22 वर्षीय स्ट्राइकर ने दूसरे राउंड में अपने अटैक में तेजी दिखाई और जोमपडेज की आक्रामकता को आगे बढ़कर कम किया।

काइचोन ने तीसरे राउंड में भी बढ़त बनाई और इस वजह से सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर रिकॉर्ड 41-10 किया।

इरविन ने लॉन्गर्न को जजों के निर्णय से हराया

स्टीफन “एल मेटाडोर” इरविन ने 127-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में लॉन्गर्न पेसैसी के खिलाफ अपनी पूरी ताकत लगा दी और उन्होंने ONE Friday Fights में तीसरी जीत हासिल की।

स्कॉटिश फाइटर ने पहले दो राउंड में तेजी से अटैक किए और अपने विरोधी लॉन्गर्न को लय में आने का कोई मौका नहीं दिया। उनकी बढ़त में और इजाफा हुआ, जब उन्होंने थाई स्टार को दूसरे राउंड में नॉकडाउन कर दिया था।

लॉन्गर्न ने तीसरे राउंड में वापसी की कोशिश की, लेकिन इरविन के सामने उनकी एक ना चली। तीनों जजों ने “एल मेटाडोर” के पक्ष में फैसला सुनाया और उनका रिकॉर्ड 26-4 हो गया।

डियाचकोवा ने चीरिनो को 2 मिनट से कम समय में परास्त किया

नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा ने ONE Championship में लगातार चौथी जीत हासिल की, जहां उन्होंने स्ट्रॉवेट मॉय थाई फाइट में चेलिना चीरिनो को हराने में दो मिनट से भी कम समय लिया।

डियाचकोवा ने शुरुआती पलों से मैच को अपने नियंत्रण में ले लिया था और रिंग के बीच में आकर जैब्स लगाए। चीरिनो ने इससे बचने के लिए आगे आने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें एक तगड़े राइट हुक का शिकार होना पड़ा और उठ पाने में नाकाम रहीं।

इस तरह ये बाउट पहले राउंड में 1:44 मिनट पर समाप्त हुई और डियाचकोवा का ONE रिकॉर्ड 4-0 और करियर रिकॉर्ड 30-4 हुआ। लगातार दमदार प्रदर्शन करने की वजह से उन्हें संगठन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल हो गया है।

परेरा ने खलीएव को एक दिलचस्प MMA फाइट में सबमिशन से मात दी

मैथ्यूस “गाइडो पोर डिउस” परेरा को लाइटवेट MMA फाइट में खासन खलीएव पर तीसरे राउंड में फिनिश हासिल करने में कामयाबी हासिल हुई।

ब्राजीलियाई फाइटर ने पूरे मैच के दौरान खलीएव पर लेफ्ट किक्स बरसाईं और पंच, नीज़ व एल्बोज़ का भी इस्तेमाल किया। दूसरे राउंड के अंत तक खलीएव थके हुए नजर आने लगे और फिर “गाइडो पोर डिउस” ने तीसरे राउंड में दबाव बढ़ाया।

उन्होंने स्टैंडिंग स्ट्राइक्स और ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के बाद 3:57 मिनट पर गिलोटीन चोक लगाकर जीत अपने नाम की और रिकॉर्ड को 6-2 किया।

नाइटो ने तीन राउंड की फाइट में काबुतोव पर जीत हासिल की

136.4-पाउंड कैचवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो ने शेरज़ोद “लॉयन” काबुतोव पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने में सफलता पाई।

तीन रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर ने पहले राउंड में लो किक्स का इस्तेमाल किया और उनके प्रतिद्वंदी ने स्पिनिंग अटैक का रास्ता अपनाया। उन्होंने दूसरे राउंड में हाई किक का इस्तेमाल कर नॉकडाउन अर्जित किया।

नाइटो ने तीसरे राउंड में भी कुछ ऐसा करना जारी रखा और जजों के निर्णय से मैच को अपने नाम किया। इसके साथ उनका रिकॉर्ड 36-11 हो गया।

कोशीमिज़ु ने शानदार मॉय थाई फाइट में जोकर को हराया

रयोटा कोशीमिज़ु को अपने ONE डेब्यू में जोकर पेसैसी के रूप में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार तरीके से इसे पार किया।

137-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में दोनों ने तेजी से अटैक की शुरुआत की, लेकिन कोशीमिज़ु ने अपरंपरागत हाई किक्स और पास आकर कॉम्बिनेशंस लगाए। जोकर ने उन्हें लेफ्ट हुक के जरिए नॉकडाउन किया और फिर जवाब में 24 वर्षीय फाइटर ने राउंड खत्म होने से पहले राइट हैंड से नॉकडाउन हासिल किया।

अब तक मुकाबला बराबरी का लग रहा था। जापानी स्टार अपने प्रतिद्वंदी को रस्सियों की तरफ ले गए और जमकर बॉडी शॉट्स लगाए और 0:54 मिनट पर मैच में जीत दर्ज की। ये उनके करियर की छठी प्रोफेशनल जीत रही।

ONE Friday Fights के पहले सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में इशिगुरो की सागाए पर जीत

Shoya Ishiguro Toshiyasu Sagae ONE Friday Fights 55 11

शोया इशिगुरो और तोशीयसु सागाए ONE Friday Fights इतिहास के पहले सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में शामिल हुए।

बेंटमवेट मैच में जापानी स्टार्स ने तेजी से मैच को शुरु किया और दोनों ने एक दूसरे के पैर को जकड़ने की कोशिश की। अंत में इशिगुरो के द्वारा लगातार बनाए गए दबाव के चलते उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)