अब शुरू हुई है वापसी- मुहम्मद आईमन

Muhamad "Jungle Cat" Aiman defeats Sunoto by unanimous decision at ONE: DAWN OF HEROES in Manila, Philippines

लगभग 10 महीनों के इंतजार के बाद मुहम्मद “जंगल कैट” आईमन आखिरकार ONE: डॉन ऑफ हीरोज के साथ रिंग में वापस आ गए और दुनिया को याद दिलाया कि उन्होंने क्या मिस किया था।

उभरते हुए मलेशियाई स्टार ढीले और रचनाशील दिखे। उन्होंने दिग्गज इंडोनेशियाई प्रतियोगी “द टर्मिनेटर” सुनौटो पर पिछले शुक्रवार, 2 अगस्त को सर्वसम्मत निर्णय के साथ पराजित किया था।

उस फाइट में जीत मिलने के बाद भी 24 वर्षीय आईमन अपने प्रदर्शन से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं दिख रहे थे। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि अगली बार जब वह प्रतिस्पर्धा करेंगे तो और भी बेहतर तरीके से अपना प्रदर्शन देंगे। एक सक्षात्कार में उन्होंने बताया कि मॉल ऑफ एशिया एरिना में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह और भी बेहतर हो सकता था।

ONE Championship: ONE में आपकी वापसी के बाद कैसा महसूस हो रहा है?

मुहम्मद आईमन: मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, मैं फिर से जीवित महसूस कर रहा हूं। ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत लम्बा ब्रेक था। उन्होंने कहा कि मुझे रिंग बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि रिंग वास्तव में मेरी पसंदीदा जगह है। मैं रिंग में अधिक सहज महसूस करता हूं। जब मैं रिंग में प्रतिस्पर्धा करता हूं तो मुझे कम घबराहट होती है।

Muhamad "Jungle Cat" Aiman defeats Sunoto by unanimous decision at ONE: DAWN OF HEROES in Manila, Philippines

ONE: सुनौटो ने जिस तरह से बाहर हुए, क्या आपने ऐसा सोचा था?

एमए: हाँ। मुझे ऐसा लग रहा है कि उन्होंने मैच की शुरुआत की थी, बस मैंने इसके कैसा होने की भविष्यवाणी की थी। वह आक्रमण करने आ रहे थे और उसके बाद वह टेकडाउन के लिए शूट करने लग गए।

मैंने उसे अपनी ओर बढ़ते देख और उसे रोकने का प्लान तैयार कर लिया। दरअसल हमारे पास उन सभी प्रयासों को विफल करने की योजना थी जहां वह हावी होना चाहता था।

पहले दौर के बाद माइक इकिली और गियानी सुब्बा ने मुझे बताया कि मैं एक अच्छा काम कर रहा था, लेकिन मुझे सिर्फ और अधिक सामना करने की जरूरत थी। मैं उसी तरह से आगे बढ़ना चाह रहा था, लेकिन थोड़ी अधिक गति के साथ।

मुझे लगता है कि मैंने संघर्ष में अच्छा प्रदर्शन किया। वह इस विभाजन के लिए एक बहुत मजबूत है। मुझे बस लगता है कि वह ग्राउंट पर ज्यादा मजबूत नहीं है। ऐसे में मैने उनके पहले हमले का बचाव भी कर लिया था।

ONE: आप दूसरे राउंड को कैसे देखते हैं?

एमए: मुझे लगता है कि मैं उसे दूसरे दौर में और परेशान कर सकता था और यदि चाहता तो उन्हें वहीं हरा सकता था। दूसरे राउंड के अंत में माइक ने मुझे बताया कि मैं वहाँ आराम कर रहा हूं और वह भी यही चाहते हैं। उन्होंने मुझ पर दबाव डालने के लिए कुछ नहीं कहा।

माइक के कथन महेशा प्रेरणादायी होते हैं। उन्होंने मुझे बताया कि मैं लड़ाई जीत रहा था, और सिर्फ वही दिखाने के लिए जो हम दिखाना चाहते था।

Muhamad "Jungle Cat" Aiman defeats Sunoto by unanimous decision at ONE: DAWN OF HEROES in Manila, Philippines

ONE: क्या आप अंतिम राउंड के अपने प्रयासों से खुश थे?

एमए: जी, बिल्कुल। मैंने दूसरे राउंड की तहर ही तीसरे राउंड की शुरुआत की। मै केवल अंतिम राउंड के अंतिम मिनट में सुस्त हुआ था, लेकिन मैने निश्चित रूप से उसे हिला दिया। मैं उसे समाप्त कर सकता था, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।

सबसे बड़ा मोड़ तब था जब मुझे गिलोटिन चोक मिला था। मैं उसे खत्म करने की योजना नहीं बना रहा था, लेकिन मैं उसे थका देना चाहता था और उसे धीमा करना चाहता था क्योंकि जब मैं हमला कर रहा था, तो उसने खुद को बहुत बड़ा कर लिया। वह सबसे बड़ा मोड़ था, लेकिन तब तक थोड़ी देर हो चुकी थी।

ONE: क्या आप उसके बाद जीत के लिए आश्वस्त थे?

एमए: लड़ाई के बाद, आप वास्तव में बहुत ज्यादा नहीं सोचते हैं। ऐसा लगता है कि आप बस एक पल में पकड़े गए हैं।

मुझे ऐसा लगा कि उसने मुझे कई अच्छे शॉट्स दिए हैं, उसने मुझे दो बार नीचे गिराया, और मैंने उस पर कोई बड़ा शॉट नहीं मारा। तो मैं घबरा गया। न्यायाधीशों के स्कोरकार्ड तक पहुंचने पर कुछ भी हो सकता था।

मैं जीत के बाद हाथ बढ़ाकर वास्तव में खुश था। लड़ाई से पहले मैं वास्तव में घबरा गया था। लड़ाई से पहले मैंने खुद से कहा था कि अगर मैं 15 मिनट के अच्छे काम में लगा रहूं, तो अगले प्रशिक्षण सत्र तक मैं रात का आनंद ले सकता हूं।

Muhamad "Jungle Cat" Aiman defeats Sunoto by unanimous decision at ONE: DAWN OF HEROES in Manila, Philippines

ONE: क्या आप उसे पहले के दौर में खत्म करने का प्रयास नहीं करने से दुखी हैं?

एमए: मुझे उससे पहले राउंड में नहीं हराने का थोड़ा अफसोस था। जब हम रिंग में थे तब मैं उन्हें खत्म करने के कई तरीकों के बारे में सोच रहा था, लेकिन दिन के अंत में मैं जीत गया। इसलिए मैं जो कर करता हूं, उससे आगे के लिए सीख लेता हूं।

जब आप किसी चीज़ से खुश नहीं होते हैं, तो आप इसमें से कुछ भी नहीं खोते हैं। इसके बजाय, आप बस इससे सीखते हैं। अगली बार एक बेहतर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैं तैयार रहूंगा। चाहे वह उच्च-स्तरीय मैच हो या न हो।

Muhamad "Jungle Cat" Aiman defeats Sunoto by unanimous decision at ONE: DAWN OF HEROES in Manila, Philippines

एक: मनीला में इस तरह के स्टैक्ड कार्ड पर प्रतिस्पर्धा करना कैसा लगा?

एमए: मनीला में बाली MMA के लिए यह पहली जीत थी। मुझे मनीला में लड़ना पसंद है और मैं वहाँ फिर से लड़ना पसंद करूँगा।

साथ ही डेमेट्रियस जॉनसन, एडी अल्वारेज़ और युसिन ओकामी के साथ एक ही कार्ड पर प्रतिस्पर्धा कुछ खास था। मैं इन लोगों को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, इसलिए लड़ाई के सप्ताह के दौरान उन्हें देखने के लिए यह बहुत उत्साहित थ। मैं डेमेट्रियस से भी बात कर रहा था, वह इस तरह का एक अद्भुत और सुपर कूल दोस्त है।

ONE: आपको मलेशिया में घर से कितना समर्थन मिला?

एमए: मैं मेरे समर्थन के लिए मलेशियाई प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहूंगा। जिसने भी लड़ाई से पहले या बाद में मुझे मैसेज किया, मैं आपको धन्यवाद कहना चाहूंगा। मैंने हर किसी को जवाब नहीं दिया होगा, लेकिन मैंने हर एक संदेश देखा। यदि आप लोगों ने मुझे एक संदेश भेजा है, तो चिंता न करें, मैंने उन सभी को पढ़ा!

Muhamad "Jungle Cat" Aiman defeats Sunoto by unanimous decision at ONE: DAWN OF HEROES in Manila, Philippines

ONE: आप आगे किसका सामना करना चाहते हैं?

एमए: मैं जो कर रहा हूं उसमें बेहतर होने की कोशिश कर रहा हूं। जो भी मुझे मिलेगा, मैं उसका सामना करने को तैयार हूं। मेरा लक्ष्य अभी किसी भी नाम को बाहर करना नहीं है, बल्कि सिर्फ अपने कौशल को सुधारना है। जब मेरे कौशल बेहतर होते हैं, तो मैं किसी से भी मुकाबला कर सकता हूं।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)