ONE Fight Night 17 में मोहम्मद यूनेस रबाह का सामना सैमापेच से होगा; फिलिपे लोबो चोट के कारण बाहर

Saemapetch Fairtex Kaonar Sor Jor Thongprajin ONE Friday Fights 30 14

ONE के ऐतिहासिक ऑल-मॉय थाई कार्ड में एक फेरबदल हुआ है।

ब्राजीलियाई स्ट्राइकर फिलिपे लोबो चोटिल हो गए हैं और इस कारण से ONE Fight Night 17: Kryklia vs. Roberts में सैमापेच फेयरटेक्स के साथ उन्हें अपने निर्धारित बेंटमवेट मॉय थाई रीमैच से नाम वापस लेना पड़ा है।

उनकी जगह प्रतिभाशाली अल्जीरियाई एथलीट मोहम्मद यूनेस रबाह लेंगे, जो शनिवार, 9 दिसंबर को अमेरिकी प्राइमटाइम पर अपना प्रमोशनल डेब्यू करेंगे।

https://www.instagram.com/p/CmefgS_pIYZ/

26 वर्षीय रबाह प्रतिष्ठित Team Mehdi Zatout का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्होंने मध्य-पूर्व किकबॉक्सिंग और मॉय थाई सर्किट में अपना नाम बनाया है, जिसकी बदौलत वो आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपना स्थान अर्जित कर पाए हैं।

6 फुट 2 इंच लंबे कद के साथ रबाह अपने प्रोफेशनल करियर की सबसे कड़ी परीक्षा में आक्रामकता के साथ उतरेंगे।

सैमापेच वर्तमान में ONE बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन की रैंकिंग्स में #3 स्थान पर हैं। उन्होंने 126 करियर जीतों के दौरान अपनी दमदार पंचिंग शक्ति और उच्चस्तरीय अनुभव को निखारा है और खुद को खेल के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में स्थापित किया है।

थाई सुपरस्टार ने अपने पिछले चार मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की है, जिसमें उनकी एकमात्र हार लोबो के खिलाफ आई थी।

अपने सबसे हालिया मैच में 29 वर्षीय एथलीट ने अगस्त में आयोजित हुए ONE Friday Fights 30 में हमवतन एथलीट काओनर सोर जोर थोंगप्राजिन के खिलाफ पहले राउंड में एक शानदार नॉकआउट जीत हासिल की थी।

अब वो उस जीत की लय को जारी रखना चाहेंगे और डेब्यू कर रहे अल्जीरियाई स्ट्राइकर को हराकर रैंकिंग्स में अपना प्रतिष्ठित स्थान बनाए रखने की कोशिश करेंगे, जिससे वो ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल कर सकें।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)