सैमापेच ने ONE Friday Fights 125 में एल्ब्रस ओसमानोव को हराकर करियर पटरी पर लाने की बात कही – ‘मेरा मुख्य लक्ष्य पुरानी फॉर्म वापस पाना’

Felipe Lobo Saemapetch Fairtex ONE Fight Night 28 31 scaled

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच फेयरटेक्स अपने करियर के बेहद अहम मोड़ पर खड़े हैं और उनकी कोशिश आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ने की होगी।

31 वर्षीय स्ट्राइकर 19 सितंबर को होने वाले ONE Friday Fights 125 को हेडलाइन करने जा रहे हैं और बैंकॉक में उनका सामना रूसी स्टार एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव से होगा।

सैमापेच इस मुकाबले में लगातार तीन मैचों के हार के सिलसिले के साथ उतरेंगे।

स्टॉपेज से आई लगातार हार से उनके खेल और फॉर्म को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं, जिस वजह से काफी लोगों का मानना है कि उनका बेहतरीन समय पार हो चुका है।

इस बारे में सैमापेच ने बताया:

“नॉकआउट से मिली लगातार तीन हार से मेरा आत्मविश्वास हिल गया है। मैं सोचता रहा, ‘मैं फिर हार गया?’ ‘नॉकआउट हो गया।’ मुझे निराशा हुई, लेकिन मैं रुकना नहीं चाहता था। मेरे अपने लोगों ने साथ दिया और मुझे मेरे परिवार का ख्याल रखना है तो फाइटिंग जारी रखने का फैसला किया।

“जब मैं सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करता हूं तो सिर्फ अच्छे कमेंट्स ही पढ़ता हूं। मैं नेगेटिव कमेंट्स को नजरअंदाज करने की कोशिश करता हूं। मैंने इस आलोचना को प्रेरणा में बदला है। मेरी ये मानसिकता है कि मुझे परिवार और अपने लोगों के लिए सब कुछ करना है।”

Fairtex Training Center के स्टार ने नई ऊर्जा के साथ खुद को जिम में पूरी तरह झोंक दिया है। 31 वर्षीय स्टार दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने खोए हुए रुतबे को वापस पाना चाहते हैं।

ये तभी हो पाएगा, जब वो इस शुक्रवार को जीत हासिल करें और सैमापेच का ध्यान अच्छे प्रदर्शन पर है:

“मेरा मुख्य लक्ष्य अपनी पुरानी फॉर्म वापस पाना है। दोबारा शाम के समय फाइटिंग करने की वजह से मुझे अच्छा लग रहा है। मैं ज्यादा कम्फर्टेबल हूं और अच्छा प्रदर्शन करने की आशा है।”

सैमापेच को लगातार हार का काफी मलाल है, मगर वो हारकर बैठने की बजाय साथी थाई दिग्गजों नोंग-ओ हामा और सुपरबोन से प्रेरणा ले रहे हैं।

थाई स्टार किसी भी हाल में हार मानने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने कहा:

“मेरे साथ जो हुआ, उससे मैंने चीजें सीखी हैं। यहां ढेर सारे प्रतिभाशाली फाइटर्स हैं और मैं अनुभवी फाइटर हूं, जिसकी साख घट रही है। तो मैंने नोंग-ओ और सुपरबोन को प्रेरणा के रूप में देखा। वो उम्र में ज्यादा हैं, लेकिन अब भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वे ऐसे रोड मॉडल हैं, जिन्हें मैं फॉलो करना चाहता हूं।

“यकीनन काफी दबाव है, लेकिन यही दबाव मेरी ऊर्जा बनेगा। मैं पीछे नहीं हटूंगा और ऑल आउट जाऊंगा। मुझे नहीं पता कि नतीजा क्या होगा, लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करना चाहता हूं।”

सैमापेच ने ओसमानोव के खेल का विश्लेषण किया

दशकों से मॉय थाई का अभ्यास कर रहे सैमापेच फेयरटेक्स ने अपने प्रतिद्वंदी की स्किल्स और किकबॉक्सिंग हथियारों का विश्लेषण किया है।

रूसी स्टार ONE में 7-1 के लाजवाब रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे और उन्होंने अपने सबसे हालिया मैच में कैम्पीटवाडा सिथीकुल को पहले राउंड में नॉकआउट से हराया है।

सैमापेच ने 24 वर्षीय प्रतिद्वंदी के बारे में कहा:

“एल्ब्रस एक किकबॉक्सिंग स्टाइल वाले फाइटर हैं। उनकी ताकत पंच, बैक किक्स और स्पिनिंग बैक फिस्ट हैं। ये उनके सबसे खास हथियार हैं और मुझे इन्हें काउंटर करने के लिए तैयार रहना होगा।”

युवा और जीत के लिए भूखे प्रतिद्वंदी का सामना करने जा रहे सैमापेच ने कहा है कि उनकी विविधता और अनुभव ओसमानोव के खिलाफ जीत दिलाएंगी।

अनुभवी स्टार के पास खुद काफी हथियार हैं, जिनका प्रदर्शन को शुक्रवार को करेंगे: 

“मैं आश्वस्त नहीं हूं कि एल्ब्रस को मॉय थाई में फाइट करने की चिंता होगी, लेकिन वो बेहतरीन अंदाज में फाइट करना चाहेंगे। चार औंस के ग्लव्स और उनकी स्पीड से वो आत्मविश्वास में होंगे।

“अगर मैं अपनी बात करूं तो मेरे पास कई खास तरह के हथियार हैं, जैसे क्लिंचिंग, नीज़ और एल्बोज़। मुझे मॉय थाई में बहुत अनुभव है, लेकिन मेरी उम्र बढ़ रही हूं तो यही मेरी प्रतिकूल चीज है।”

Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 3

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.