पॉल लुमिहि के खिलाफ ली काई वेन की विस्फोटक वापसी की कूटनीति

Li Kai Wen IMG_3395 768x512

यह ली काई वेन “अंडरडॉग” के लिए ONE Championship में बहुत लम्बे समय बाद वापसी है। इस शुक्रवार 8 नवंबर ONE: MASTERS OF FATE में चीनी स्टार चोट से उबरकर पिछले जुलाई के बाद फिर से एक्शन में लौटेंगे।

वह अपने पहले बेंटमवेट मुकाबले में इंडोनेशिया के पॉल लुमिहि “द ग्रेट किंग” का सामना करेंगे। आमतौर पर वह आक्रामक प्रदर्शन के साथ खुद को दावेदार के रूप में साबित करते हैं। आखिरी बार जब हमने ली को सर्किल में देखा तो उन्होंने तीसरे राउंड में एमिलियो उरुटिया को हराकर 2018 का सबसे शानदार मुकाबलों में से एक पेश किया था।

तीन सप्ताह पहले रोडियन मेन्कवेज़ के 10-सेकंड नॉकआउट और उसके बाद साल की शुरुआत में तियानजिन के व्यक्ति ने 43 सेकंड में रॉयल रोसारो को सब्मिशन दिया। इसमें उन्हें ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल के दावेदारों के रूप में अग्रणी बना दिया। हालांकि उरुटिया के साथ अपने मुकाबले की खतरनाक स्थिति के लिए उन्हें कीमत भी चुकानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि “एमिलियो के साथ लड़ाई की पेशकश मकाऊ में मेन्कवेज़ के साथ मेरी लड़ाई के तुरंत बाद की गई थी, जब मैं ड्रेसिंग रूम में था। मेरे मैनेजर और कोच ने मुझे लड़ाई को स्एक ट्रेडमार्क, हाइलाइट-रील जीत उसकी गति को फिर से पाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। हालांकि 24 वर्षीय अपने प्रतिद्वंद्वी के बारे में ज्यादा नहीं जानता है। उसे विश्वास है कि प्रशिक्षकों ने उसी के मुताबिक तैयार किया है। वे बताते हैं कि “मैंने उनका पहले का कोई भी मुकाबला नहीं देखा, लेकिन मेरे कोचों ने देखा है। मैंने बस उनकी सलाह के तहत प्रशिक्षण लिया।”वीकार नहीं करने की सलाह दी, जो 3 सप्ताह में थी लेकिन मैं अपना सबसे तेज़ नॉकआउट देकर आ रहा था। मैं समझता हूं कि जब कंपनी की जरूरत होती है तो शॉर्ट-नोटिस मुकाबले की पेशकश की जाती है, इसलिए मैंने इसे स्वीकार कर लिया।



“मुझे पता है कि मैं अपने शुरुआती कुश्ती के दिनों से घुटने की चोट से जूझ रहा हूं। यह सही है कि मेन्कवेज़ के साथ मुकाबले के बाद मुझे आराम करना चाहिए था। एमिलियो के साथ मुकाबले के दौरान मेरे बाएं घुटने पर जोर से लात मारी गई, जिससे चोटिल हो गया। केएल से वापस आने के तुरंत बाद मैं सर्जरी कराने चला गया और इसके बाद ठीक हो गया।”

16 महीने का लम्बा वक्त बीत गया है और अब “द अंडरडॉग” के हाथ भी मुकाबला करने के लिए खुजली कर रहे हैं। हालांकि वह स्वीकार करते हैं कि उसे पहले मार्शल आर्ट के लिए वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा की गति को फिर से हासिल करना होगा।

वह कहते हैं कि “मैं रिंग लड़ाई के बारे समझता हूं। अगला मुकाबला मुझे आश्वस्त करेगा कि मैं किस स्थिति पर हूं। मेरा घुटना पूरी तरह से ठीक हो गया है और मैं बेंटमवेट में मुकाबला कर सकता हूं। मैं फेदरवेट खिताब पर निशाना लगाने का हकदार था, लेकिन अब जब मैं बेंटमवेट से लड़ रहा हूं तो मुझे इस वजन वर्ग में अपनी उपस्थिति दर्ज करने जरूरत है।”

एक ट्रेडमार्क, हाइलाइट-रील जीत उसकी गति को फिर से पाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। हालांकि 24 वर्षीय अपने प्रतिद्वंद्वी के बारे में ज्यादा नहीं जानता है। उसे विश्वास है कि प्रशिक्षकों ने उसी के मुताबिक तैयार किया है। वे बताते हैं कि “मैंने उनका पहले का कोई भी मुकाबला नहीं देखा, लेकिन मेरे कोचों ने देखा है। मैंने बस उनकी सलाह के तहत प्रशिक्षण लिया।”

Paul "The Great King" Lumihi

दूसरी तरफ लुमिही निश्चित है कि वह मुकाबले को अपने पक्ष में करने के लिए किसी भी खतरे से लड़ सकता है। जकार्ता का व्यक्ति कभी भी नॉकआउट से नहीं हारा। वह अपने हमलों में जबरदस्त उर्जा का संचार करता है। इसलिए उसे विश्वास है कि वह जीत के लिए कांटे की टक्कर दे सकता है।

31 वर्षीय फाइटर ने कहा कि “मैंने अपने प्रतिद्वंद्वी को देखा है। वह एक स्ट्राइकिंग विशेषज्ञ है। इसलिए मुझे उनके साथ बराबरी करने के लिए निडर होना पड़ेगा। मैंने अपनी शारीरिक स्थिति और क्षमताओं को मजबूत किया है। मैंने देखा है कि मेरा प्रतिद्वंद्वी तेजी से लड़ना पसंद करता है, लेकिन लंबे स्टैंजा के लिए उसके पास धैर्य नहीं है इस कारण आसानी से थक जाता है।”

हालांकि “द ग्रेट किंग” यह मानते हैं कि ली ONE रोस्टर में सबसे खतरनाक पुरुषों में से एक है। पांच बार के इंडोनेशियाई फेदरवेट चैंपियन के रूप में उनके प्रभाव से पता चला है कि उनके पास विरोधियों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए अच्छा कौशल है। अगर मैं घूंसे और लातें मारने में सफल नहीं हो सका तो मैं उसे कैनवास पर ले जाने की कोशिश करूंगा। हालांकि सब कुछ सर्किल के अंदर की स्थिति पर निर्भर करेगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4